Categorized | लखनऊ.

-राजधानी को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 23 November 2017 by admin

-नई औद्योगिक नीति से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार-योगी आदित्यनाथ
211लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया सहित पार्षदों के समर्थन में सेक्टर एस चैराहा एवं सुभाष मार्ग पर जनसभाओं को सम्बोधित किया। गुरूतेग बहादुर के बलिदान दिवस पर नमन करते हुए कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव के रूझान भाजपा की एकतरफा विजय की बानगी दे रहे है। गुरुद्वारा कमेटी ने तलवार भेट की और उढाया केसरिया वाना।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारत माता के जयगान के साथ कहा जनता का सुर ही भाजपा अपना सुर मानती है। कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने का काम भाजपा ही कर सकती है। लखनऊ और अटल जी एक दूसरे के पर्यायवाची रहे हैं। अटल जी के बाद देश की राजनीति में साफ सुथरी राजनीति का दिवाला पिट गया था। देश में घोटाले बाज सरकार चल रही थी। करूणानिधि की बेटी या चिदम्बरम का बेटा, चाहे सोनिया जी का दामाद हो या लालू जी का पूरा खानदान सभी भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे। मुलायम और मायावती पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मायावती जी के भ्रष्टाचारों के साथ उनके भाई आनन्द भी भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किये थे। अखिलेश और मुलायम के कारनामों से आगे निकलते हुए उनके घोटालेबाज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भ्रष्टाचार को नया आयाम दिया। यह सभी पार्टियां घोटालों को लेकर बदनाम रही है। भाजपा जब पार्टी विथ द डिफरेन्स की बात करती है तो भाजपा का अन्य दलों से यही अन्तर हैं कि मोदी जी की सरकार और योगी जी की सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के अन्दर परिवर्तन हुआ है। मोदी जी देश में यशस्वी सरकार चला रहे है। दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे है भारत की आन्तरिक मजबूती, विकास की नई राहों को खोलते हुए नए भारत की ओर कदम बढाते हुए भारत की साख बढा रहे है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी का निरन्तर विस्तार कर रहे है। मोदी जी का स्वयं का परिवार नहीं हैं और योगी जी का भी स्वयं का परिवार नहीं हैं, मोदी जी और योगी जी का परिवार देश व प्रदेश की जनता है। भारत में नगरीयकरण तेजी से बढ़ रहा है, शहरी आबादी को बेहतर जीवन देना हमारा ध्येय है इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को गम्भीरता से लड़ रही है। भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभासदों को आप विजयी बनाएं। भाजपा राजधानी को विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाएगी। 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा नगरों का कायाकल्प करेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में साढे चार करोड़ आबादी शहर में रहती है, उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए भाजपा निकाय चुनाव में गम्भीरता से उतरी हैं। सपा और बसपा ने नगरीय क्षेत्रों को नारकीय क्षेत्र बना दिया था हमें विरासत में बिगड़ी कानून व्यवस्था और खराब सड़के मिली थी। प्रदेश में औद्योगिक वातावरण समाप्त था निवेश की कोई सम्भावनाएं नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नौकरी की संभावनाएं और निवेश की व्यवस्था करना है। निवेश के लिए उत्तर प्रदेश का वातावरण तैयार हो चुका है। आगामी दिनों में 4 लाख नौजवानों को नौकरियां मिलेगी। प्रदेश के विकास में आप सभी के योगदान की आवश्यकता है। प्रदेश में नई औद्योगिक नीति के तहत 10 लाख नएं रोजगार सृजित होंगे। हमनें प्रदेश में परिवारवाद को खत्म करने का काम किया। पिछली सरकारें काम नही करने देती थी। नई फेरी नीति के तहत नगरीय क्षेत्रों में सड़क और पानी के साथ पटरी दुकानदारों को भी व्यवस्थित करेंगे। 2022 तक कोई गरीब ऐसा नही रहेगा जिसके सर पर छत न हो। सफाई कर्मियों के संरक्षण के लिए मानदेय न मिल पाने की कमी को दूर किया जायेगा। प्रदेश और देश के विकास के लिए भाजपा काम करना चाहती हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, बीरेन्द्र तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा अदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in