Categorized | लखनऊ.

भाजपा ने की निर्वाचन आयोग से पर्दानशी महिलाओं के सत्यापन की मांग

Posted on 23 November 2017 by admin

लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से पर्दानशी महिला मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ पर महिला सुरक्षाकर्मी या महिला चुनावकर्मी की तैनाती की मांग की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर, भाजपा चुनाव आयोग सम्पर्क प्रमुख एडवोकेट अखिलेश कुमार अवस्थी एवं अशोक द्विवेदी ने सहायक निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ को सम्बोधित शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने सहायक निर्वाचन आयुक्त से मिलकर निकाय चुनाव के दूसरे तथा तीसरे चरण में पर्दानशी महिला मतदाताओं के संदेह की स्थिति में महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा सत्यापन की व्यवस्था की मांग की।
श्री राठौर के नेतृत्व में पहुॅचे प्रतिनिधि मण्डल ने कहा की पारदर्शी मतदान व्यवस्था करने तथा फर्जी मतदान रोकने के लिए पर्दानशी महिला मतदाताओं के सत्यापन के लिए महिलाकर्मियों की बूथ पर तैनाती आवश्यक है।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने निर्वाचन आयोग के समक्ष बीएलओ द्वारा मतदान पर्चियों का वितरण सही ढंग से न होने का मुद्दा भी उठाया। सम्बधित अधिकारियों द्वारा मतदाता पर्ची बांटने की समीक्षा न करने का विषय भी निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा और इसके साथ ही मांग रखी कि निकाय चुनाव के आगामी चरणों में मतदाता पर्ची हर घर तक पहुॅचाने की समुचित व्यवस्था हो तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाय। जिससे मतदान प्रतिशत में और अधिक बढोत्तरी हो सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in