Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 के आयोजन से पूर्व शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण व्यवस्था चाक चैबंद करने के निर्देश

Posted on 23 November 2017 by admin

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न
दिनांक: 23 नवम्बर, 2017

आगामी 21 तथा 22 फरवरी, 2018 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर की सड़कों, एतिहासिक भवनों, पर्यटक स्थलों, स्मारकों, सचिवालय, रेलवे स्टेशनों/एयरपोर्ट के आस-पास की सड़कों की सफाई, मरम्मत, रखरखाव एवं साज सज्जा की चाक चैबंद व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। समिट के दौरान शहर के 24ग7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगीं।
उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अपने सचिवालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन हेतु शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण हेतु गठित समिति की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों तथा स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कराकर उनके दुरूस्तीकरण की कार्रवाई की जाये।
श्री पाण्डेय ने निर्देश दिये कि समिट के दौरान आयोजन स्थल के आस-पास अबाध
टैªफिक व्यवस्था लागू की जायें। उन्होंने समिट के दौरान टैªफिक संचालन हेतु कार्य योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने कहा कि शहर में चल रहे मेट्रो के निर्माण से टैªफिक बाधित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने निर्देश दिये कि लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों के साथ वार्ता कर इस समस्या का समाधान निकाला जाये।
श्री पाण्डेय ने निर्देश दिये कि आयोजन स्थल के आस-पास तथा सरकारी दफ्तरों एवं संस्थानोें के भवनों की साफ सफाई, रंग रोगन विशेष कर जन सुविधा स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाय। उन्होंने शहर में लगी अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित कर उन्हें हटवाने के भी निर्देश दिये।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने रेलवे स्टेशनों, एअरपोर्ट तथा आयोजन स्थलों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि समिट के दौरान मोबिलिटी प्लान बनाकर उसे लागू किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहर से निकलने वाले कूड़े के डिस्पोजल की समुचित व्यवस्था की जाये तथा आवश्यकतानुसार नये टाॅयलेट का निर्माण कराया जाये।
श्री पाण्डेय ने मण्डलायुक्त लखनऊ को निर्देश दिये कि शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में वे अपने स्तर पर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श का प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लागू करायें। उन्होंने कहा कि शहर में लैंड स्कैपिंग तथा उद्यानीकरण, सड़को पर थीम आधारित प्रकाश सजावट सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यकतानुसार प्रोफेशनल कन्सलटेन्ट की सेवायें लिये जाने पर विचार किया जा सकता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in