Archive | November 16th, 2017

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवम्बर को बस्ती, आजमगढ़, देवरिया एवं गोरखपुर में करेंगे जनसभाएं

Posted on 16 November 2017 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 16 नवम्बर को बस्ती, आजमगढ़, देवरिया एवं गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ 16 नवम्बर को सुबह 11ः30 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान बस्ती, दोपहर 1 बजे डीएबी इण्टर कालेज मैदान आजमगढ़, अपरान्ह 2ः50 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान देवरिया एवं सायं 4ः30 बजे अम्बेडकर विद्यालय राप्तीनगर गोरखपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क की सभा के उद्बोधन के मुख्य अंश

Posted on 16 November 2017 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2017,
ऽ    केंद्र से मोदी जी और प्रदेश से हम लोग विकास के लिए जो भी पैसा भेजेंगे उसका सही उपयोग हो सके। जिससे कि जनता को बुनियादी सुविधाएं जैसे साफ-सफाई बिजली पानी मिल सके इसके लिए हम आपसे इस चुनाव में सहयोग की अपील करते हैं।
ऽ    कानपुर की पहचान पूरे देश में एक औद्योगिक शहर के रूप में है कानपुर का उद्योग पूरे उत्तर भारत के लिए विकास और रोजगार का जरिया था, लेकिन पिछले 15 वर्षों में प्रदेश में सपा-बसपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग बंद होते गए, दूसरी ओर एक काले अध्याय के रूप में कानपुर में गंगा जी भी सर्वाधिक मैली हुई।
kanpur-photoऽ    गंगा जी हम सब की आस्था और संस्कृति की प्रतीक है गंगा की धारा की अविरलता और निर्मलता के लिए हम कुछ कर सके, कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को पुर्नस्थापित कर सकें, युवाओं के लिए रोजगार सृजित कर सके, इसके लिए आज हम सब यहां आपसे अपील करने आए हैं।
ऽ    हमने अयोध्या की दिवाली के माध्यम से नगरीय निकाय को दीपोत्सव से जोड़ा है, दिवाली का दीपोत्सव अब हर नगर निकाय की इकाइयों में मनाया जाएगा।
ऽ    हम सभी नगरीय निकायों में एलईडी लाइट को स्ट्रीट लाइटों में बदलने वाले हैं। पूरे नगर में एक समान स्ट्रीट लाइट से पूरा नगर जगमगाएगा। इसका खर्चा न तो भारत सरकार को करना है ना उत्तर प्रदेश सरकार को और ना निकाय को। लाइट लगाने से जो बिजली की बचत होगी उस पैसे से हम पूरे प्रदेश में स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। भारत सरकार के उपक्रम को इसका जिम्मा दिया गया है और वह 7 साल तक इन लाइटों की मेंटेनेंस भी करेगी। यानि आम के आम गुठलियों के दाम। जनता बिना अतिरिक्त टैक्स दिए लाभान्वित भी होगी, विकास भी होगा। जहां पर भारतीय जनता पार्टी नही जीतेगी वहां विपक्षी लूट-खसोट करेंगे जिससे दिक्कत होगी।
ऽ    कानपुर को यदि स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है तो आपको हमें यहां का निकाय चुनाव जिताना होगा। घाटमपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर, बिठूर यहां भी आपको भाजपा को जिताना होगा। विकास के काम हो सके व स्मार्ट सिटी के रूप में विकास हो सके और अमृत योजनाओं के रूप में विकास हो सके इसके लिए निकाय चुनाव में हमारी जीत आवश्यक है। हर वार्ड में शुद्ध पेयजल साफ सफाई की व्यवस्था हो सके इसके लिए वार्डों में हमारा जीतना आवश्यक है।
ऽ    कानपुर के लिए मेट्रो की डीपीआर तैयार है और साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी व्यवस्थित किया जाएगा।
ऽ    एक बहुत अच्छी फेरा नीति लागू की जाएगी जिससे, ठेले, खोमचे, रेहड़ी वालों का रोजगार प्रभावित किए बिना उनका व्यवस्थित पुनर्वास किया जा सके। हम इनको उजाड़ेंगे नहीं।
ऽ    गांव से एक बड़ी आबादी शहरों में आई है जिनके रहने की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है उनको कॉलोनियों में व्यवस्थित रुप से बसाया जाएगा और वहां विद्युतीकरण भी किया जाएगा और वहां रहने वाले गरीब लोगों को निशुल्क विद्युत व्यवस्था दी जाएगी। अभी तक प्रदेश में हम लोग बीस लाख परिवारों को निशुल्क बिजली व्यवस्था का लाभ दे चुके हैं। शहरों में एक चुनौती है आवारा पशुओं का सड़कों पर बैठकर यातायात को बाधित करना। कभी-कभी लोग घायल कर देना जिससे कुछ लोगों की जान भी चली जाती है, हम शहरों को इससे मुक्त करेंगे। हमने तय किया है कि हम इस पशुधन को गौशालाएं बनाकर वहां इनकी सेवा करेंगे और यह सभी 16 नगर निगम में लागू होगा। इसकी शुरुआत हम बुंदेलखंड से करने जा रहे हैं।
ऽ    हमारे सभी महानगर अतिक्रमण और जाम से भी मुक्त होंगे।
ऽ    प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अगले वर्ष फरवरी में एक इन्वेस्टर्स मीट कराने की भी योजना है।
ऽ    निवेश के लिए आवश्यक है कि कानून का राज हो। पहले अपराधियों का राजनीतिकरण होता था और राजनीति का अपराधीकरण होता था। अपराधियों को संरक्षण मिलता था। पहले अपराधी बेखौफ घूमते थे और व्यापारी प्रदेश से पलायन करता था आज व्यापारी प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहा है और अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं।
ऽ    पुलिस का मनोबल पिछली सरकार में टूटा हुआ था वह पुलिस आज पूरे मनोबल के साथ काम कर रही है। बारह सौ से अधिक अपराधियों को जेल के अंदर डालना, 800 से अधिक अपराधियों को जेल के अंदर सरेंडर करना, 800 से भी अधिक अपराधियों द्वारा प्रदेश के बाहर की जेलों में जाकर के सरेंडर करना। जो अपराधी सोचते थे कि हम जेल के अंदर रहकर अपने काम का चलाएंगे वह आज जमानत तक रद्द करा दे रहे हैं। ये इस सरकार की सफलता है। नगरीय निकायों में जिम्मेदार बोर्डों का गठन हो यह जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरी कर सकती है।
ऽ    जिन पार्टियों ने जनता के टैक्स के धन की बंदरबाट कर लूट मचाई विकास को बाधित किया प्रदेश की राजनीति को बदनाम किया उन पार्टियों से नगरीय विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।
ऽ    निकायों में जिम्मेदार बोर्डों का गठन होना चाहिए और जिम्मेदार बोर्ड केवल भारतीय जनता पार्टी ही गठित कर सकती है।
ऽ    उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों को शरारतपूर्ण तरीके से बंद किया गया आज इनके ऊपर इक्यानवे हजार करोड़ का कर्ज है। यह कर्ज इन उपक्रमों पर ही नहीं बल्कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता के ऊपर सपा बसपा की सरकार द्वारा छोड़ा गया है। महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती प्रमिला पांडे को यहां का प्रत्याशी बनाया है प्रमिला पांडे भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता हैं। यह मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जब श्रीमती प्रमिला महापौर बनके बोर्ड के अंदर जाएंगी तो नगर निगम में घूसखोरी कोई नहीं कर पाएगा। सरकार सांसद और विधायक उनकी मदद करने के लिए होंगे, इसके लिए आवश्यक है कि प्रमिला पांडे जी के नेतृत्व में कानपुर नगर निगम में सभी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के जीत कर जाएं।
ऽ    घाटमपुर में ओमनारायण अवस्थी, बिल्हौर में रवींद्र अवस्थी, बिठूर में डॉक्टर निर्मला सिंह हैं शिवराजपुर में कैलाश नारायण कटियार हैं इन सभी को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशियों के साथ जिताकर भेजें। मैं आपसे वादा करता हूं कि इन सभी के द्वारा नगर के विकास के लिए आवश्यक धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जय श्री राम।

जनसभा को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानेवेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

स्मार्ट सिटी योजना का लाभ प्रदेश की जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी।-कलराज मिश्र

Posted on 16 November 2017 by admin

img-20171115-wa0081लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट सिटी योजना का लाभ प्रदेश की जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी। उन्होंने कहा राज्य व केन्द्र सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को तभी प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है जब सुयोग्य चरित्रवान छवि के लोंगो को नेतृत्व का मौका मिले। श्री मिश्र आज इन्दिरानगर में पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुचाने में पूर्ववर्ती सपा सरकार लगातार अडंगे लगाती रही। प्रदेश की जनता ने भी सपा सरकार के विकास विरोधी सोच के खिलाफ भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी बनाकर राज्य में योगी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में भाजपा की जीत के रिकार्ड को और आगे बढाते हुए शहरी विकास के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाकर निकायों में भी पारदर्शी व जबाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के शहरी निकायों में भाजपा की विजय का मतलब विकास की जीत होगी।
श्री मिश्र ने महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया और उनके परिवार की पार्टी संगठन व सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पण की प्रंशसा करते हुए कहा कि संयुक्ता जी का पूरा परिवार पार्टी संगठन के परिवार का ही एक हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की वे महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया व पार्षद प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाये।
सभा को सम्बोधित करते हुए महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ लखनऊ, सुन्दर लखनऊ, स्वस्थ लखनऊ के निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा महापौर के रूप में वे लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in