Categorized | लखनऊ.

स्मार्ट सिटी योजना का लाभ प्रदेश की जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी।-कलराज मिश्र

Posted on 16 November 2017 by admin

img-20171115-wa0081लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट सिटी योजना का लाभ प्रदेश की जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी। उन्होंने कहा राज्य व केन्द्र सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को तभी प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है जब सुयोग्य चरित्रवान छवि के लोंगो को नेतृत्व का मौका मिले। श्री मिश्र आज इन्दिरानगर में पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुचाने में पूर्ववर्ती सपा सरकार लगातार अडंगे लगाती रही। प्रदेश की जनता ने भी सपा सरकार के विकास विरोधी सोच के खिलाफ भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी बनाकर राज्य में योगी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में भाजपा की जीत के रिकार्ड को और आगे बढाते हुए शहरी विकास के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाकर निकायों में भी पारदर्शी व जबाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के शहरी निकायों में भाजपा की विजय का मतलब विकास की जीत होगी।
श्री मिश्र ने महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया और उनके परिवार की पार्टी संगठन व सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पण की प्रंशसा करते हुए कहा कि संयुक्ता जी का पूरा परिवार पार्टी संगठन के परिवार का ही एक हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की वे महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया व पार्षद प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाये।
सभा को सम्बोधित करते हुए महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ लखनऊ, सुन्दर लखनऊ, स्वस्थ लखनऊ के निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा महापौर के रूप में वे लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in