Archive | November 20th, 2017

‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले

Posted on 20 November 2017 by admin

जयगुरुदेवनगर (मथुरा), बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था प्रमुख श्रद्धेय पंकज जी महाराज की अगुवाई एवं सानिध्य में आयोजित पूज्य पाद दादा गुरु जी महाराज के पावन वार्षिक भण्डारे के ‘‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले’’ की तैयारियाँ इस समय जोरों पर हैं। आश्रम पर कार्यकर्ता सेवादारों का जमघट लगना शुरु हो गया है। विस्तृत परिक्षेत्र में फैले आश्रम परिसर में दूर-दूर तक टेंटों, रावटियों, डेरे, तम्बुओं का अस्थाई ‘जयगुरुदेवनगर’ बस गया है। आवास, पेय-जल, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई जैसे प्रमुख विभागों के व्यवस्थापक अपनी-अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं को फैलाने में तल्लीन हैं। जयगुरुदेव मन्दिर के परितः तम्बुओं की बस्ती ही नजर आती है। बिजली के कुशल कारीगर मन्दिर की विद्युतीय सज्जा (सजावट) को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं। व्यवस्थाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठकों के कई दौर चल चुके हैं। सुबह-शाम दैनिक साधना का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम का सत्संग भी दोनों समय चालू हो गया है। यह जानकारी मेला प्रभारी चैधरी चरन सिंह एडवोकेट ने दी है।

Comments (0)

सब कुछ भूल सिर्फ याद रखिए कमल का फूल - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 20 November 2017 by admin

लखनऊ 20 नवम्बर 2017, नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विजयी कांरवा के अगुआ बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद, सम्भल पीलीभीत एवं बरेली जिलों में जनसभाओं को किया सम्बोधित। श्री मौर्य ने जनता से भाजपा के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि सब कुछ भूल, सिर्फ याद रखिए कमल का फूल।
kpश्री मौर्य ने जनसम्बोधन करते हुए कहा कि जिस प्रकार 2014 व 2017 में आपने भाजपा को जीत दिलाई थी। वह भाजपा के पक्ष में चली आंधी थी। परन्तु आज नगरों के विकास के लिए आपको तूफान लाना होगा। विकास हमारा नारा नहीं बल्कि विकास हमारा संकल्प है। उत्तर प्रदेश विकास के लिए पूरे देश में जाना जाए इसलिए यूपी के विकास के लिए वोट करें। वर्षो से सपा-बसपा ने दिल्ली सहारपुर मार्ग को रोकने का कार्य, उसे भाजपा सरकार ने शुरू किया।
श्री मौर्य ने कहा कि आठ माह पूर्व भाजपा ने संकल्प पत्र में जो कहा था उस संकल्प को पूरा करने के लिए योगी सरकार के द्वारा इतनी तेजी से कार्य हो रहा है, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। 8 महीनों में योगी सरकार ने गुण्डो के खात्में का काम किया। भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है। भ्रष्टाचार विहीन विकास के लिए भाजपा को निकायों में जिताइए तभी आपके सपनों के अनुरूप नगरों का विकास होगा।

Comments (0)

भाजपा की अपराध मुक्त, विकास युक्त सरकार-योगी आदित्य नाथ

Posted on 20 November 2017 by admin

-मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हरदोई एवं गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की।img-20171120-wa0004
लखनऊ 20 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था के लिए पिछली सपा और बसपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में विकास के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है उद्योगों के लिए एक माहौल बना है। अपराधियों से लोग भयमुक्त हुए हैं क्योंकि अब अपराधी और दंगाइयों को अपने हश्र का पता है ।
हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड तथा गोरखपुर के एमपी इण्टर कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां और कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर एक चुनौती थी, युवाओं को नौकरी और रोजगार उत्तर प्रदेश के अंदर नहीं मिलता था। प्रदेश से बाहर रोजी रोजगार के लिए जाना उसकी मजबूरी थी। प्रदेश में रोजी-रोजगार इसलिए नहीं मिल पाता था क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं थी। प्रदेश में कानून का राज नहीं था, प्रदेश का व्यापारी पलायन कर रहा था। प्रदेश का उद्योगपति प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था। पिछले 8 महीनों के दौरान परिवर्तन आपको दिखाई दिया होगा। अपराधी प्रदेश छोड़ करके भाग रहे है और प्रदेश के अंदर निवेश करने के लिए व्यापारी वापस आ रहे है। प्रदेश के अंदर कैराना जैसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता। मुजफ्फरनगर के जैसे दंगे नहीं हो सकते। प्रदेश के अंदर बरेली जैसे दंगे नहीं हो सकते क्योंकि दंगाइयों को मालूम है की सरकार दंगा करने वालों को घर में घुसकर मारेगी। अपराधियों को मालूम है कि यह लोग बातों से भी समझाना जानते है और जो लोग बातों की भाषा नही समझते है तो दूसरे तरीके से भी समझाना जानते है। इसीलिए आज प्रदेश से अपराधी बाहर भाग रहा है, जिसकी जमानतें हो गयी वो अपराधी जेल से बाहर नही आना चाहता।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश में उद्योग की संभावनाओं पर बोलते हुए कहा कि दुनिया भर से उद्योगपति प्रदेश के अंदर निवेश करने के लिए आ रहे है। डेढ़ दर्जन से अधिक दुनिया के राजदूत अपने-अपने डेलीगेशन के साथ आ चुके है । प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए एक अच्छी स्थिति है प्रदेश में जब निवेश होगा उद्योग लगेंगे तो हमारे नौजवानों को महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के नौजवान को उत्तर प्रदेश के अंदर ही रोजगार प्राप्त होगा। हमें अपने नगरों को उस रूप में बनाना पड़ेगा जब देश के अंदर स्वछता की रेटिंग हो तो आपके नगर का नाम नंबर एक पर हो। इसके लिए आपका अगुआ ऐसा होना चाहिए, ऐसा चेयरमैन बनाएं जो प्रतिदिन सुबह सोकर उठने के बाद पहले नगर का एक राउंड लगा कर के आ जाए ।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दिवाली मनाने की बात को समझाते हुए कहा कि आपने अयोध्या की दीपावली देखी होगी। दीपावली के दिन मैं अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या इसीलिए गया था कि लोगों को पता लगना चाहिए कि दीपावली कैसे मनाई जाती है और क्यों मनाई जाती है। दीपावली जैसी रोशनी हर नगर निकाय में प्रतिदिन होती रहे इसके लिए हमने एक एमयू पर साइन किया है। जिसमें हर नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत, में जितनी भी स्ट्रीट लाइट है एलईडी स्ट्रीट लाइट में बदली जाऐंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की बात कर रही है उन्होंने 5 साल में 29000 आवास बनाए हमनेे मात्र 8 महीने में 11 लाख आवास प्रदेश को उपलब्ध करवाएं हैं और अभी हम लोगों ने तय किया कि 2022 तक नगर निकाय क्षेत्रों में हम 5 लाख साठ हजार आवास देंगे। हमने गरीबों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन दिया तथा आजादी के बाद जिन गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची थी ऐसे 45 हजार गांवो तथा मोहल्लों का विद्युतीकरण किया गया। हमारी सरकार पटरी व्यवसायियो को व्यवस्थित करने एवं पुनर्वास करने जा रही है।
केंद्र की मोदी सरकार ने साठ नगरों को अमृत पेयजल योजना तथा तेरह नगरों को मेट्रो योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी है जिसमें गोरखपुर नगर निगम दोनों का लाभ मिल रहा है।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में सभी नगर निकाय में विकास के लिए अच्छी कार्य योजना ला रहे हैं इन योजनाओं के सही ढंग से क्रियांवयन के लिए अनुकूल बोर्ड होना आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मक सोच वाले लोग विकास के कार्यों में बाधा पहुंचाएंगे।हमने उत्तर प्रदेश को करप्शन फ्री बनाया तथा व्यापारियों के साथ मिलकर गोरखपुर के अपराधियों को भगाया।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को भगाने के बाद अब मच्छरों को भगाने की बारी है नगर निगम मेंअब मच्छर नहीं रहेंगे ।आवारा पशुओं के लिए पशु गृह बनाया जाएगा। साथ ही जाम की समस्या से निपटने के लिए मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सब नगर निगम एवं नगर पंचायत को अपने अधिकारों के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा भरपूर पैसा दिया जाएगा। विकास के कार्यों की मॉनीटरिंग सचिव स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी साथ ही जनता का पैसा जनता के सुविधा के लिए प्रयोग होगा।
जनसभा में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला सांसद कमलेश पासवान ,क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ,प्रभारी मंत्री विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल उपस्थित रहे।

Comments (0)

नगरीय सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाएगी भाजपा - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 November 2017 by admin

प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी और चंदौसी में की जनसभाएं।photo-dr-mn
लखनऊ 20 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए वाराणसी के रामनगर एवं चंदौली के चकिया, सैय्यदराजा, दीनदयाल नगर में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में पटरी से उतरी विकास की गाडी को योगी जी पटरी पर लाने में सफल हुए है। नगरीय विकास के लिखित दस्तावेज के साथ भाजपा चुनाव मैदान में है। विधानसभा चुनाव में लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से प्रदेश के चहुमुखी के लिए भाजपा द्वारा किए गए एक-एक संकल्प को योगी सरकार पूरा कर रही है। नगरीय निकाय को विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के साथ आप सभी के बीच हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि नगरों के तीव्र विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का अधिक से अधिक मात्रा में जीतना अत्यंत आवश्यक है। मुझे पूर्ण विश्वास है की पूर्वांचल की अधिकतर सीटें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करेगी। जनता उत्तर प्रदेश में बदलाव साफ देख रही है। वह अब किसी भी छलावे या भ्रम में आने वाली नहीं है।
जहां एक ओर केंद्र में मोदी जी द्वारा विकास की योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है तो वहीं अब उत्तर प्रदेश में योगी जी पटरी से उतरी हुई विकास की गाड़ी को तेजी से दौड़ाने में सफल हो रहे हैं, जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी और हड़बड़ी है। ये लोग अब अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं लेकिन जनता उत्तर प्रदेश विधानसभा की तरह नगर निकायों में भी भाजपा को बहुमत देने का मन बना चुकी है। मैं आज यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में नगरीय सुविधाओं में उत्तर प्रदेश की जनता को आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जब से माननीय मोदी जी प्रधानमंत्री वने तब से लगातार देश आगे बढ रहा है और विदेशो मे लगातार मान सम्मान बढ रहा है। पूरा प्रदेश माननीय योगी जी साथ खडा है। पूर्व की सरकार रोजा इफ्तार करती थी और टोपीयां बांटती थी। प्रदेश का संकल्प पत्र आपके सामने है। भाजपा छोटे व्यापारी को बढ़ावा देगी। नगरांे की स्वच्छता के लिए भाजपा कटिबद्ध है, नगरो का विकास तेजी से बढेगा।

Comments (0)

प्रदेश सरकारो की उपेक्षा के बाद भी लखनऊ को विकसित किया - डा0 दिनेश शर्मा

Posted on 20 November 2017 by admin

img-20171120-wa0093प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि विपरीति परिस्थितियों में भी हमने प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्वच्छ सुन्दर व विकसित लखनऊ बनाने के लिए कई ठोस काम किये। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में हुए रिवर फ्रन्ट घोटाले और बसपा शासन काल में हुए स्मारक घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ में विकास के नाम पर जनधन की लूट करने वालों को जनता ने विधानसभा चुनाव में नकार दिया। डाॅ0 शर्मा आज लोहिया नगर वार्ड में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सपा बसपा की सरकारों ने प्रदेश के सभी महापौर की एग्जीक्यूटिव पावर से वंचित रखा क्योंकि प्रदेश के लगभग सभी नगरनिगमों में भाजपा के महापौर थे। सपा शासन में लखनऊ में पिछले कार्यकाल में भेदभाव करते हुए समग्र विकास योजना के माध्यम से पैसा दिया और भाजपा के लखनऊ में एक मात्र विधायक श्री गोपाल टण्डन को वंचित रखा। इसलिए तरह सपा शासन में विकास से लखनऊ वंचित रखने का प्रयास किया। पिछली सपा सरकार द्वारा केन्द्र की शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त धनराशि को नगर निगम लखनऊ को उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके कारण शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका और स्वच्छता अभियान को बाधित करने का प्रयास किया।
डाॅ0 शर्मा ने कहा कि इन विपरीति परिस्थितियों के बावजूद हमने नगर निगम लखनऊ में सिटिजन चार्टर को लागू किया। उत्तर प्रदेश का पहला मार्डन शिकायत कट्रोल रूम लखनऊ में बनाने का काम किया। नए सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट लगाये। पेयजल व्यवस्था हेतु तीसरे वाटर वक्र्स का निर्माण कराया। कान्हा उपवन ट्राफिक पार्क जैसी कई अभूतपूर्व उपलब्धियों से नगर निगम की एक नई पहचान बनाई। उपमुख्यमंत्री ने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत विकास की जीत होगी।
सभा को सम्बोधित करते हुए महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ का विकास ऐसा हो कि पूरे देश में लखनऊ शहर एक विकासित शहर का रोल माॅडल बन सके। हम ऐसे लखनऊ के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। जहां चलने की बेहतर सड़के हो, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो व नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता हो। श्रीमती भाटिया ने मतदाताओं से भाजपा को विजय बनाने की अपील की।

Comments (0)

जब से उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार आयी है विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया गया है

Posted on 20 November 2017 by admin

20-11-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित होटल ताज, लखनऊ में शिखर सम्मेलन में कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के 8 महीने के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य की शुरूआत नहीं हुयी और नहीं कोई बजट जारी किया गया। भाजपा के लोग सिर्फ उलझाना जानते हैं। ये लोग झूठ को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बोलते है। जब से उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार आयी है विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने के लिये जो रोडमैप तैयार किया था जिससे पूरे प्रदेश में कई मोर्चो पर सकारात्मक बदलाव होना शुरू हुआ था। लोहिया आवास के माध्यम से गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम हुआ था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माध्यम से यूपी के विकास को तेज रफ्तार दिये जाने का काम हुआ था। शहरों में आवागमन बेहतर करने के लिये जहां एक ओर राजधानी लखनऊ में मेट्रो की शुरूआत समाजवादियों ने की थी वहीं कानपुर और प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र बनारस के लिए डीपीआर की मंजूरी देने में भी समाजवादी सरकार का योगदान रहा है। आठ महीने में 11 लाख आवास देने का मुख्यमंत्री जी का बयान बेहद हास्यास्पद और निराधार है। भाजपा को वह बताना चाहिए कि छह महीने से बालू मौरंग नहीं मिल रहे फिर आवास कहां से बन गये।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये 1090 की व्यवस्था की गयी थी, जिसकी सराहना मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने भी की। इसके अतिरिक्त पूरे देश में सबसे अधिक एलईडी लाईट वितरण समाजवादी सरकार द्वारा करवाने की प्रशंसा केन्द्र सरकार के ऊर्जामंत्री ने भी कई बार सार्वजनिक मंचों से किया।
श्री यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के सामने सबसे बड़ा सवाल बेरोजगारी और किसानों की बदहाली का है। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही हैं। समाजवादी दिखावे में भरोसा नहीं करते हैं। समाजवादियों का हमेशा से मानना है कि धर्म-आस्था व्यक्तिगत मामला है। इसको लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दूसरे के काम को अपना बताने का झूठ प्रचार करती है। नोटबंदी और जीएसटी से देश और प्रदेश का आर्थिक ढ़ांचा बदहाल हुआ है। राज्य सरकार के पास विकास का कोई एजेण्डा नहीं है। गड्ढ़ा मुक्त सड़क के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। यह सरकार विकास और किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विपक्ष में रहते हुए सरकार पर दबाव बनाएगी कि जल्द से जल्द पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम शुरू किया जाए। जनता भाजपा के भ्रमजाल को जान गयी है जिसका जवाब निकाय चुनाव में उन्हें सबक सिखा कर देगी। उत्तर प्रदेश की जनता का समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बड़े आत्मविश्वास से झूठ बोल लेते हैं। ये कहते है कि हमें 15 साल का कूड़ा और भ्रष्टाचार मिटाना है। लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद में इन्हीं की पार्टी भाजपा के मेयर थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कूड़े और गंदे नाले से पुराना रिश्ता है। भाजपा के लोग जब कभी निकलते हैं, झाड़ू लेकर निकलते है। तब हाथ में ग्लब्स मुंह पर मास्क क्यों लगाते हैं? प्रधानमंत्री जी कब से झांड़ू लगा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान पर बीबीसी ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे और लड़कियां गुजरात में शौच के लिये खेतों में जा रहे है। प्रधानमंत्री जी को बताना चाहिये कि उ0प्र0 में टायलेट बना रहे है जबकि गुजरात में क्यों नहीं बना रहे। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने आठ महीने में कोई काम किया हो तो बताओं। लखनऊ में एक उपलब्धि हो तो बताये। एक काम शुरू किया हो तो बता दें। बजट के लिये कोई पैसा दिया हो तो बतायें। बिना बजट के कैसे कोई काम हो सकता है।
गोमती नदी में नालों का पानी न आने की व्यवस्था करने का काम समाजवादियों ने किया था। गोमती रिवरफ्रंट से लखनऊ की खूबसूरती बढ़ाने का प्रयास समाजवादी सरकार ने किया था। इससे बेहतर व्यवस्था देश में किसी नदी की हो तो बताएं? जो विकास का माॅडल समाजवादियों ने बनाया था उससे भाजपा सरकार को सीखना चाहिए। जब तक काली नदी साफ नहीं होगी, जब तक हिंडन और यमुना नदी साफ नहीं होगी। तब तक गंगा साफ नहीं होगी।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदहाल है। उन्होंने कहा कि इनकाउंटर अपराधियों के डर से कानून व्यवस्था ठीक हो जानी चाहिए थी लेकिन भाजपा के ही तीन नेताओं की हत्या नोएड़ा में हो गयी। पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों के साथ हुयी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
आलू और गन्ना किसान परेशान हैं। किसानों को उनका वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। कोल्डस्टोरेज में आलू जमा हैं जबकि मुख्यमंत्री जी हिमांचल जाकर कहते है कि हमने आलू की समस्या का समाधान कर दिया।
भाजपा के लोग जेब में ओपियम की पुड़िया लेकर चलते है और जनता के बीच बांटकर भ्रमित करते हैं। लेकिन भाजपा को यह जान लेना चाहिए कि जो लोग वोट से आये हैं वे वोट से ही जायेंगे। भाजपा वाले नये धार्मिक माफिया है। उनकी तरह हम मंत्र नहीं पढ़ते हैं। पूजा का दिखावा नहीं करते है। सैफई में हनुमान जी की मूर्ति 100 साल से प्रतिष्ठित हैं। हम कृष्ण जी की मूर्ति लगवा रहे हैं। हमारे यहां अच्छी नस्ल की सुन्दर गायेें हैं।

Comments (0)

हसरत मोहानी एजुकेशनल सोसाइटी से समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव -राज्य सूचना आयुक्त

Posted on 20 November 2017 by admin

लखनऊः 20 नवम्बर, 2017
हसरत मोहानी एजुकेशनल सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं के लिए बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो एक सराहनीय कदम है। यह बाते राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान ने आज उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ में ‘‘सर सैय्यद मोमोन्ट फार हायर एजुकेशनल’’ नेशनल सेमिनार का उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का लक्ष्य शिक्षा के स्तर को प्रदेश/देश में सर्वोच्च शिखर पर लाना है, मगर यह सम्भव तभी होगा जब अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रदेश में उच्च अंक हासिल करेंगे तथा मन लगाकर अध्ययन करें।rti-department
श्री हाफिज उस्मान ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। यदि छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर सफल होते है, तो इससे उनके अध्यापकों तथा माता-पिता का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने कहा कि जो छात्र शिक्षक व अभिभावक का आदर-सम्मान करेगा वह अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता है। अगर छात्र में विनम्रता होगी तो उसे शिक्षक का प्रेम प्राप्त होगा तथा वह अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकेगा।
श्री उस्मान ने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को सुधारना चाहते हैं तो पहले हमें सुधरना होगा क्योंकि बच्चे प्रथमतया घर के माहौल से अध्ययन कार्य शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा शिक्षा हासिल करेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। साथ ही वे देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को विकास की तरफ ले जाएंगे तथा हिन्दुस्तान का परचम लहरा पायेगा।
कार्यक्रम में श्री अब्दुल्ला सिद्दीकी व संयोजक श्री मो0 अली तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे

Comments (0)

विधान पुस्तकालय समिति से विधान सभा सदस्य श्री संजय प्रताप जायसवाल ने त्याग-उपत्र दिया

Posted on 20 November 2017 by admin

लखनऊ, 20 नवम्बर, 2017
विधान सभा क्षेत्र बस्ती के विधायक श्री संजय प्रताप जायसवाल ने विधान सभा की विधान पुस्तकालय समिति के सदस्य पद से त्याग पत्र दे दिया है। जिसे मा0 विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
श्री संजय प्रताप जायसवाल वित्तीय वर्ष-2017-18 के लिए विधान पुस्तकालय समिति के सदस्य के रूप में नामित किये गये थे। श्री जायसवाल के विधान पुस्तकालय समिति से त्याग पत्र दिये जाने के फलस्वरूप समिति में उनका स्थान 15 नवम्बर, 2017 से रिक्त हो गया है। इस सम्बन्ध में विधान सभा सचिवालय के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।

Comments (0)

धान खरीद योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश के 66,257 किसानों से 6.16 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कराकर 955.98 करोड़ रुपये का किसानों को कराया गया भुगतान

Posted on 20 November 2017 by admin

जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 1.68 लाख मीट्रिक टन धान की हुई थी खरीद

निर्धारित धान क्रय समर्थन मूल्य रु0 1550/- प्रति कुन्तल की दर पर धान बेचना किसानों का अधिकार

स्थानीय समाचार पत्रों में क्रय केन्द्रों की स्थिति केन्द्र प्रभारी के नाम एवं उनके मोबाइल नं0 सहित अन्य
आवश्यक सूचनाओं का कराया जाये प्रकाशन, ताकि किसान धान विक्रय करने हेतु केन्द्र प्रभारी से संपर्क कर
अपना धान निर्धारित समर्थन मूल्य में आसानी से कर सकें विक्रयः राजीव कुमार

स्थलीय निरीक्षण करने हेतु नामित विभागीय अधिकारियों को निरन्तर भ्रमण कर अपनी आख्या
उच्च अधिकारियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराना अनिवार्य: मुख्य सचिव

नामित उच्च अधिकारियों को किसानों से सीधे संपर्क कर धान विक्रय हेतु
दी जा रही जानकारी से अवगत कराते हुये उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर
स्थानीय स्तर पर यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराना अनिवार्य: राजीव कुमार

लेखपाल, ग्राम प्रधान, सहकारिता विभाग के ब्लाक व तहसील स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से किसानों से
सीधे संपर्क कर क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु प्रेरित किया जाये: मुख्य सचिव

लखनऊ: 20 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीद योजनान्तर्गत प्रदेश के 66,257 किसानों से 6.16 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर 955.98 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक कराया जा चुका है, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 1.68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। निर्धारित धान क्रय समर्थन मूल्य रु0 1550/- प्रति कुन्तल की दर पर किसानों द्वारा धान का विक्रय करना उनका अधिकार है। निर्धारित समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर किसानों को कतई धान बेचने हेतु विवश नहीं होना पड़ेगा। धान क्रय एजेन्सियों, तैनात अधिकारियों के मोबाइल एवं दूरभाष नं0 सहित अन्य आवश्यक जानकारियां किसानों को उपलब्ध करायी जायें, ताकि किसान निर्धारित समर्थन मूल्य का पूर्ण फायदा उठाकर अपने धान का विक्रय आसानी से निर्धारित क्रय एजेन्सियों में कर सकें।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने ये निर्देश आज धान खरीद की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मण्डियों में अनिवार्य रूप से धान की नीलामी के द्वारा बिक्री करायी जाये एवं मानक के अनुरूप यदि धान की बोली समर्थन मूल्य से कम आ रही है, तो क्रय केन्द्रों पर धान की तौल करायी जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लेखपाल, ग्राम प्रधान, सहकारिता विभाग के ब्लाक व तहसील स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से किसानों से सीधे संपर्क कर क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु प्रेरित किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिये कि स्थानीय समाचार पत्रों में क्रय केन्द्रों की स्थिति केन्द्र प्रभारी के नाम एवं उनके मोबाइल नं0 सहित अन्य किसानों के हित सम्बन्धी आवश्यक सूचनाओं का प्रकाशन कराया जाये, ताकि किसान अपना धान विक्रय करने हेतु केन्द्र प्रभारी से संपर्क कर अपना धान निर्धारित समर्थन मूल्य में आसानी से विक्रय कर सकें।
श्री राजीव कुमार ने यह भी निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु नामित विभागीय अधिकारियों को निरन्तर भ्रमण कर अपनी आख्या उच्च अधिकारियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि नामित उच्च अधिकारी किसानों से संपर्क कर धान विक्रय हेतु प्रदेश के किसानों को दी जा रही जानकारी से अवगत कराते हुये उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय स्तर पर यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने निकाय चुनाव के उपरान्त जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र को भी धान क्रय में तेजी लाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा ने बताया कि अब तक धान क्रय में लापरवाही के कारण 18 कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा 08 कर्मचारी निलम्बित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मे0 शिव बाबा इंडस्ट्री बण्डा जनपद शाहजहांपुर, मे0 गुनगुन इंडस्ट्री तिलहर जनपद शाहजहांपुर, मे0 गुप्ता एण्ड संस बिलसंडा पीलीभीत तीन राइस मिलर्स, परिवहन ठेकेदार श्री अरविन्द पाण्डेय, केन्द्र प्रभारी बीसलपुर मण्डी पीलीभीत श्री दिवाकर शर्मा, केन्द्र प्रभारी बेनीगंज जनपद हरदोई श्री प्रेम बल्लभ भट्ट के विरुद्ध धान क्रय में अनियमित्ता बरतने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
बैठक में खाद्य आयुक्त श्री आलोक कुमार, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद श्री प्रांजल यादव सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

रोड शो एवं जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

Posted on 20 November 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के उद्ेश्य से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों द्वारा किये जा रहे प्रदेश भर में धुआंधार चुनाव प्रचार के तहत कल दिनांक 21 नवम्बर को विभिन्न जनपदों में रोड शो एवं जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर0ए0 प्रसाद ने बताया कि सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 21 नवम्बर को प्रतापगढ़ में रहेंगे।
श्री प्रसाद ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी कल दिनांक 21 नवम्बर को लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चुनाव प्रचार करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी जी कल दिनांक 21 नवम्बर को पूर्वान्ह बिसवां, सीतापुर पहुंच रहे हैं जहां सायं खैराबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in