Categorized | मथुरा

‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले

Posted on 20 November 2017 by admin

जयगुरुदेवनगर (मथुरा), बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था प्रमुख श्रद्धेय पंकज जी महाराज की अगुवाई एवं सानिध्य में आयोजित पूज्य पाद दादा गुरु जी महाराज के पावन वार्षिक भण्डारे के ‘‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले’’ की तैयारियाँ इस समय जोरों पर हैं। आश्रम पर कार्यकर्ता सेवादारों का जमघट लगना शुरु हो गया है। विस्तृत परिक्षेत्र में फैले आश्रम परिसर में दूर-दूर तक टेंटों, रावटियों, डेरे, तम्बुओं का अस्थाई ‘जयगुरुदेवनगर’ बस गया है। आवास, पेय-जल, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई जैसे प्रमुख विभागों के व्यवस्थापक अपनी-अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं को फैलाने में तल्लीन हैं। जयगुरुदेव मन्दिर के परितः तम्बुओं की बस्ती ही नजर आती है। बिजली के कुशल कारीगर मन्दिर की विद्युतीय सज्जा (सजावट) को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं। व्यवस्थाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठकों के कई दौर चल चुके हैं। सुबह-शाम दैनिक साधना का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम का सत्संग भी दोनों समय चालू हो गया है। यह जानकारी मेला प्रभारी चैधरी चरन सिंह एडवोकेट ने दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in