Categorized | लखनऊ.

मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted on 19 November 2017 by admin

नगर निगम में 293 व नगर पंचायतों में 13 मतदान कार्मिको ने अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर से किया-
लखनऊ-18नवम्बर,2017। नगरीय निकाय निर्वाचन- 2017 के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह की अध्यक्षता में डा0राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आज दूसरे दिन सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री आर0के0 गौतम रजिस्ट्रार वफ्फ, श्री आर0डी0 यादव उप निदेशक पिछड़ावर्ग कल्याण, श्री अनिल कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, डा0डी0के0 वर्मा जिला उद्यान अधिकारी द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय के सभागार में ई0वी0एम0 मशीन की बारीकियो को विस्तार से समझाया गया। सभागार के बेसमेन्ट में 60 चैम्बर बने थ्ज्ञे जहां पर 20-20 की संख्या में मतदान कार्मिको ने मास्टर ट्रेनर से ई0वी0एम0 मशीन का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
निर्वाचन में लगे मतदान कार्मिको ने मतदान के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही जोनवार बूथ बने थे जहां पर मतदान कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान बैलेट पेपर से अपना मतदान किया। उपायुक्त स्वतः रोजगार/प्रभारी अधिकारी बैलेट श्री सतीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि नगर निगम में कार्मिका ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने कहा कि इसी तरह मतदान के दिन शान्तिपूर्वक ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान सम्पन्न कराये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in