Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री से दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर सुश्री किम वाॅनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की

Posted on 24 November 2017 by admin

press-312उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं

दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं: मुख्यमंत्री

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता

लखनऊ: 24 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर सुश्री किम वाॅनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। press-131
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इससे प्रदेश में निवेश आने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत व दक्षिण कोरिया के मजबूत सम्बन्ध रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार इन सम्बन्धों का सदुपयोग प्रदेश के विकास के लिए करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह सम्बन्ध नए आयाम हासिल करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमण्डल को स्मृति चिन्ह भी दिया।press-223
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2000 में दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमण्डल अयोध्या आया था और इसके बाद अयोध्या तथा दक्षिण कोरिया के गिम्हे नगरों के बीच सिस्टर सिटी अनुबन्ध हुआ। इसके तहत अयोध्या में क्राक क्लैन सोसाइटी द्वारा एक स्मारक बनवाया गया, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में दक्षिण कोरिया से पर्यटक आते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया के किम लोगों का यह मानना है कि आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी दक्षिण कोरिया गई थीं, जहां उनका विवाह राजा किम सूरो से हुआ था। वर्तमान में उनके वंशज आज दक्षिण कोरिया के क्राक क्लैन के सदस्य हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी, संस्कृति सचिव सुश्री अनीता मेश्राम और मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी श्री संजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in