Categorized | लखनऊ.

ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में भारत को 30 पायदान की उछाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी तथा केन्द्र सरकार को बधाई, अभिनन्दन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में 30 पायदान की उछाल को केन्द्र सरकार की आर्थिक सुधार नीति का परिणाम बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विगत तीन वर्षो में देश में कारोबार का वातावरण तैयार किया गया जो आर्थिक महाशक्ति की ओर सधे कदमों से बढ़ते देश की सशक्त शुरूआत है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे ले जाने के लिए चैतरफा और एक साथ कई सेक्टरों में किए गये सुधारों के लिए भारत को बधाई दी और विश्व बैंक रैंकिग में भारत का दबदबा बढ़ने पर मोदी जी के नेतृत्व का अभिनन्दन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ईज आॅफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में 30 पायदान का उछाल लालफीताशाही, भ्रष्टाचार, लेटलतीफी से देश को मुक्त कर व्यापार और व्यापारी अनुकूल बनाने का परिणाम है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले बिजनेस शुरू करने में एड़ी चोटी की मशक्कत करनी पड़ती थी तो अब प्रक्रिया आसान हुई है, परमिट की प्रक्रिया और समय में कमी आई है, कारोबार के लिए कर्ज हासिल करना आसान हुआ हैै, छोटे शेयर धारकों के हितों में अहम कदम उठाए गये है, कर अदायगी आसान बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास हुए, विदेशों में कारोबार करना अब पहले से आसान हुआ है, कांट्रेक्ट लागू करने की दिशा में बड़े सुधार, बिजली कनेक्शन, कराधान सुधार आदि प्रक्रिया सरल, सहज और व्यवहारिक बनाई गई। पहले भारत में व्यापार करना जटिलताओं से भरा था, जिसे मोदी जी की नीतियों से सुगम बनाया जा सका। राज्यों में भी स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का विकास हुआ जिसने कारोबार को उपयुक्त वातावरण दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार द्वारा उद्यमियों के वाणिज्यिक विवादों को निपटाने के लिए प्रदेश में 13 वाणिज्यिक अदालतों के निर्माण की पहल प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को तीब्रगामी करेगी। मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि सभी राज्य खुद को कारोबारी हब बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है। केन्द्र सरकार ने विश्व बैंक की रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहंुचने का लक्ष्य रखा है, जिससे स्पष्ट है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश कारोबार करने के लिए सबसे सहज, सरल और सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि रैकिंग में सुधार आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसरित भारत के बढ़ते कदम है जो उद्योगों के लिए वातावरण तैयार करते है। इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी टीम को जाता है। विभिन्न सुधारों और जनता के जीवन स्तर में बेहतरी की प्रधानमंत्री की नीति कारगर है। रिफार्म, परफार्म व ट्रांसफार्म के मंत्र की इन उपलब्धियों पर पुनः मोदी जी का अभिनंदन।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in