Categorized | लखनऊ.

भाजपा देगी कार्यकर्ताओं को टिकटों में वरीयता - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक

photo-bhaithak-_-nikay-chunavलखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति बैठक में नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशियो के चयन पर दूसरे दिन भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक के दूसरे दिन कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रत्याशियों पर अंतिम दौर की चर्चा हुई गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर के महापौर प्रत्याशियों के चयन पर हो चुकी चर्चा में आगे सम्यक विचार होना बाकी है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बैठक में हुई चर्चाओं और निर्णयों पर कहा कि लगभग 41 जिला इकाईयों पर चर्चापूर्ण हो चुकी है, बाकी जिलों पर प्रत्याशी चयन पर चर्चा कल होगी। एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों द्वारा पार्टी में टिकट को लेकर अंसतोष पर पूछे प्रश्न के जबाब में कहा कि देश की एकमेव लोकतात्रिक पार्टी भाजपा है, यहा हर एक विषय पर फोरम तय है। भाजपा में हर विषय पर चर्चा होती है। अन्य राजनीतिक दल इस कार्य-पद्धिति से अलग है, वहां चर्चा नहीं होती बल्कि फरमान जारी होते है। भाजपा में चर्चा और विचार विमर्श से उभरे विषय पर अंत में पार्टी की मर्यादा के अनुरूप निर्णय होते है, इस समय भी ऐसा ही चल रहा है। इसे पार्टी के लोकतांत्रिक स्वरूप में ग्रहण करना चाहिए।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि प्रत्याशी चयन में ग्राउण्ड वर्क को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी साथ में जीत की सम्भावनाओं की भी समीक्षा करके निर्णय किया जाएगा। पार्टी में योगदान, सक्रियता, संघर्ष, लोकल रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन होगा। 95 प्रतिशत से अधिक टिकट भाजपा कार्यकर्ताओं को ही दिये जाएगे। भाजपा प्रत्याशियों की सूचियां चरणबद्ध जारी होगी। सहयोगी दलों को सीट बंटवारे के प्रश्न पर कहा कि सहयोगी दलों का उचित आग्रह जो कि स्थानीय इकाईयों द्वारा उचित स्तर से आया हो उसे यथास्थान जीत की सम्भावनाओं को देखते हुए समायोजित किया जाएगा।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचयातों एवं नगर पालिकाओं के वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा क्षेत्रीय कार्यालयों से होगी। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय स्तर पर ही होगा, परन्तु प्रदेश सहमति देगा। नगरपालिका अध्यक्ष, नगर निगम महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची प्रदेश से जारी होगी। भाजपा सभी 16 नगर निगमों में जीतेगी। देश और प्र्रदेश में भाजपा की सरकार है, जनता जानती है कि भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने से नगरीय जीवन और बेहतर होगा।
पं0 दीन दयाल उपाध्याय एवं डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्पण के पश्चात् दूसरे दिन भी मंथन में जुटा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुन्देलखण्ड के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रत्याशी चयन के लिए चर्चा की। कल ब्रज, अवध एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in