Categorized | लखनऊ.

निकाय चुनाव में मोदी जी का विजन लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 November 2017 by admin

लखनऊ 05 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने बेनामी सम्पत्ति पर कार्यवाई के संकल्प, 2022 तक गरीबी मुफ्त भारत निर्माण के लिए बढ़ते कदम और जीएसटी के सरलीकरण से व्यापारियों को राहत की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनकी पूरी टीम को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जब कांग्रेसी 8 नवम्बर को नोटबन्दी के विरोध में छाती पीट रहे होंगे तब मोदी सरकार का चावुक बेनामी सम्पत्तियों पर चल रहा होगा। विपक्ष के विरोध से बेपरवाह राष्ट्र नव निर्माण के पथ पर बढता कर्मयोगी देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने को संकल्पित है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा मोदी सरकार और योगी सरकार की न सिर्फ योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएगीं बल्कि वह विजन भी चुनाव में प्रभावी होगा, जिसमें मोदी जी देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए काम कर रहे है और यह विजन 2022 में मूर्तरूप लेने वाला है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों से बदलते देश ने पूरे विश्व को आकर्षित किया है। यूपीए सरकार में देश भ्रष्टाचार में आंकठ डूबा छठपटा रहा था। नित नूतन कारनामें और कारनामों के आधार पर सरकार में बढ़ता रसूख विगत सरकार के 10 वर्षो की उपलब्धि रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही के लिए सरकार तैयार है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दृढविश्वास व्यक्त किया कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा तब तक मोदी जी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आंतकवाद, जातिवाद, और साम्प्रादयिकता से मुक्त हो जाएगा। नगरीय विकास की धुरी भी इन समस्याओं के समाधान के साथ ही घूमेगी। गंदगी से मुक्त शहर, रोजगारोन्मुखी ढांचा, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाये,ं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ मोदी जी और योगी जी की योजनाओं के जन कल्याणकारी क्रियान्वयन में भाजपा कार्यकर्ताओं के विजय की अनिवार्यता के मुद्दांे को लेकर जनता के बीच जाएगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in