Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव बताये कि उनके पूर्वज पैगम्बर मोहम्मद है या राम-कृष्ण - मनीष शुक्ला

Posted on 27 November 2017 by admin

लखनऊ 27 नवम्बर 2017, आजम खां द्वारा प्रभु राम-कृष्ण और अयोध्या पर टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में हार के डर से समाजवादी पार्टी और उनके नेता बौखला गये है। बौखलाहट में सपाई अनाप-शनाप बोल रहे है। भाजपा ने पूछा कि अखिलेश यादव बताये कि उनके पूर्वज पैगम्बर मोहम्मद है या प्रभु राम-कृण्ण है।
श्री शुक्ला ने कहा कि आजम खान राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए भारतीय संस्कृति-सभ्यता के सम्मान के विपरीत बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि आजम खाॅन को प्रदेश का चुनावी इतिहास याद रखना चाहिए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र 26 वर्ष की आयु में 1998 से लगातार 5 बार सांसद चुने गये थे।
श्री शुक्ला ने आजम खान द्वारा अधिकारियों को धमकाने को बचकानी हरकत बताते हुए कहा कि चुनाव जनता के भरोसे जीते जाते है अफसरों के नहीं, लगता है समाजवादी पार्टी चुनाव अफसरों के भरोसे लड़ने गयी थी और इसी मुगालते में चुनाव हार गयी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in