Categorized | लखनऊ.

घटना की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी भर्त्सना की

Posted on 27 November 2017 by admin

द मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलकर शर्मशार करने की घटना की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी भर्त्सना की है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार भाजपा के विधायक ने खुलेआम निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को धमकाया है यह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है और उसकी लोकतंत्र के प्रति अविश्वास को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में कभी भरोसा नहीं करती। वरना ऐसे विधायकों को तुरन्त पार्टी से बाहर कर देती।
श्री राजपूत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने के उक्त मामले का संज्ञान लें तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा वहां के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in