Categorized | लखनऊ.

नगरों के समुचित विकास के लिए भाजपा को जीत का आशीवार्द दे - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं बाराबंकी में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगरों का विकास भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के जीतने पर ही सम्भव है। केन्द्र और प्रदेश की तरह ही निकायों में भी भाजपा की सरकार बनाइए।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील के साथ कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार खात्मे के संकल्प के साथ जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश में योगी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास कर आम जन में विश्वास कायम कर रही है। जिससे 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े से बड़ा अपराधी जेल के अंदर पहुंचे हैं अथवा भूमिगत हो गये हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को रसाई गैस का कनेक्शन दिया, तो देश में नौ करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को केंद्र व प्रदेश में भारी बहुमत कार्यकर्ता के बल पर ही मिल सका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in