Categorized | लखनऊ.

भाजपा नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यअतिथि के तौर पर रहे उपस्थिति।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हर चुनाव की अपनी एक अहमियत होती है लेकिन निकाय चुनाव की अन्य चुनाव से ज्यादा अहमियत होती है। स्थानीय निकाय चुनाव में अगर जनता की कोई पहली च्वाइस है तो वह भाजपा है। भाजपा के सभी विरोधी एक हो गए है और देश की अर्थव्यवस्था खराब होने का झूठा प्रलाप कर रहे है। विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था बेहतरीन अर्थव्यवस्था है। सर्वाधिक पूंजी स्थापित करने की योग्यता किसी देश में है तो इंडिया में है।
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा के पसीना बहाने वाले कार्यकर्ता का पसीना व्यर्थ नहीं जायेगा, उन्हें मैं सिर पर बैठा कर चलूंगा। भाजपा में किसी का सिर झुकने नहीं दिया जाएगा। लखनऊ में जब तक हमारा मेयर नहीं होगा तब तक चाहकर भी यहां पर विकास नहीं किया जा सकता है। भाजपा सुशासन की राजनीति करती है। लखनऊ में 104 किमी लम्बी रिंग रोड पर काम चल रहा है। बिल क्लिंटन को मैंने यूपी के कुछ शहरों को चुनकर वहां विकास के काम करने के लिए आमंत्रित किया है।

उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में एससी राय के समय विकास का एक नया स्वरूप गढ़ा गया, वह आज भी अनुकरणीय है। पूरे लखनऊ में सीवरेज की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी, उसे हमने दूर किया है। अमीनाबाद गर्ल्स कॉलेज में पहले कोई पढ़ना नहीं चाहता था लेकिन आज वहां एडमिशन के लिए मारा-मारी होती है। लखनऊ में बंदरों और जानवरों के लिए एक नए अभ्यारण्य का निर्माण के लिए विचार किया जा रहा है। लखनऊ में घुमन्तु जानवरो के इलाज और निवास के लिये बेहतरीन कान्हा उपवन का निर्माण कराया गया है। भाजपा ने सभी वर्गों को जोड़ने के लिए शहर में झूलेलाल पार्क, सिंधु पार्क, मेंहदी पार्क, लक्ष्मण मेला मैदान का निर्माण कराया। बीजेपी में कोई व्यक्ति स्वयं से आंकलन नहीं करता कि उसे क्या मिलना चाहिए बल्कि संगठन ये तय करता है। इस चुनाव में बीजेपी की सुनामी आने वाली है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर जी, प्रदेश सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, जयपाल सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in