Categorized | लखनऊ.

गांवों की जगमगहाट से चमकेगी प्रतिभा - राकेश त्रिपाठी

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गांवों को रोशन किए जाने की केन्द्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’’ (सौभाग्य योजना) के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ तिरपन लाख सतानवबे हजार चार सौ चैदह (1,53,97,414) परिवारों को विद्युत संयोजन से जोड़कर विकास से सीधे जोड़ दिया जाएगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि बिजली एक ऐसी सुविधा है जिसके अभाव में विकास अन्धकार में डूब जाता है और युवाओं की प्रतिभा अन्धकारमय हो जाती है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद केन्द्र सरकार की योजनाओं को शतप्रतिशत लागू किया जा रहा है जिसका सीधा लाभ जनसामान्य को मिल पा रहा है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद मोदी सरकार के प्रयासों का सुफल है कि कई अंधेरे में डूबे गांवों में उजाला पहुंचा है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए एरियर बंच कंडक्टर लगाए जाने से बिजली चोरी रूकेगी और जरूरतमंदों को बिजली की सुविधा मिल सकेगी। भूमिगत लाईन डालने से भी बिजली चोरी में रोकथाम होगी जिसका सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है। एलईडी बल्ब व पंखे सस्ती दर पर उपलब्ध कराकर सरकार बिजली बचत के अभिनव प्रयोग सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। सौर ऊर्जा ओर पवन ऊर्जा पर भी केन्द्र सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किये हैं जिसका लाभ योगी सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को भी हो रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in