Categorized | लखनऊ.

19 नवम्बर को डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं योगी आदित्यनाथ अलीगढ़, मथुरा में संयुक्त जनसभाओं में करेंगे विजय शंखनाद

Posted on 19 November 2017 by admin

डा0 पाण्डेय गाजीपुर, योगी आदित्यनाथ आगरा, केशव प्रसाद मौर्य जालौन, हमीरपुर, झांसी एवं डा0 दिनेश शर्मा की उन्नाव व लखनऊ में जनसभाएं
लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को संयुक्त रूप से अलीगढ़ एवं मथुरा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। 19 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे लाल-ताल नुमाइश ग्राउण्ड अलीगढ़ तथा दोपहर 01.30 बजे जुबली पार्क मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजय शंखनाद करेंगे।
डा0 पाण्डेय 19 नवम्बर को रात्रि 08.30 बजे सैदपुर जिला गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को अपरान्ह 03 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 19 नवम्बर को सुबह 11.30 बजे गांधी इण्टर काॅलेज मैदान उरई, दोपहर 12.30 बजे स्वर्णकार धर्मशाला, अम्बेडकर चैराहे के पास हमीरपुर, दोपहर 01 बजे राठ, हमीरपुर, दोपहर 2.30 बजे बरूआसागर गल्लामंडी मैदान, झांसी, दोपहर 3.15 बजे मुक्ताकाशी मंच झांसी में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

————————————————-

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे सुभाष इण्टर कालेज बांगरमऊ, उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे, 12.30 बजे निटक सेन्ट्रल बैंक गंगाघाट, उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे ई-ब्लाक राजाजीपुरम, लखनऊ तथा सायं 07 बजे अवध चैराहा आलमबाग लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in