Categorized | लखनऊ.

लखनऊ की जनता नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन कर “आप” को इस बार देगी मौका - संजय सिंह

Posted on 19 November 2017 by admin

झूठे वादों नहीं, सच्चे इरादों के साथ उतरे हैं मैदान में- प्रियंका माहेश्वरी

fb_img_1511086072192 रविवार को लखनऊ नगर निगम चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी ने विशाल रोड शो किया | लखनऊ की आप मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी के समर्थन में उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी इस रोड शो में शामिल हुए | हजारों समर्थक अपनी सैकड़ों मोटर साइकिलों व कारों के काफिले के साथ रोड शो आलमबाग के अवध हास्पिटल चौराहे से शुरू होकर मवैया, चारबाग, नाका चौराहा, पान दरीबा, रकाबगंज होते हुए सिटी स्टेशन डालीगंज तक चला | काफिले को देखकर जनता में भी उत्साह दिखा | इस दौरान लोगों ने भी पार्टी को अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया |

संजय सिंह ने लोगों से आने वाली 26 नवम्बर को मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी एवं लखनऊ के सभी “आप” पार्षद प्रत्याशियों को झाड़ू चुनाव निशान पर बटन दबा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की | उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम के भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एवं लखनऊ को साफ़-सुथरा बनाने के लिए झूठे वादे नहीं काम करने वाली सरकार के लोगों को लाना होगा | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हाउस टैक्स आधा, पानी का बिल माफ़ और दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वायदा किया है जिसे हर कीमत पर पूरा किया जायेगा इसलिए इस बार निकाय चुनाव में लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को अपना वोट देकर सेवा करने का मौक़ा दें |

“आप” लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि हम वादे नहीं इरादे के साथ मैदान में आये हैं | प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि लखनऊ की जनता सभी पार्टियों के नेताओं को चुनाव जीतने के बाद अपने वादों से मुकरते हुए देख चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने अपने हर एक वादे को अक्षरसः पूरा किया है | उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लखनऊ सहित तमाम शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लालीपॉप दिया गया, योजनाओं के नाम पर शहर तो स्मार्ट नहीं बने हैं, पर योजनाओं के नाम पर अधिकारी और पार्षद जरूर स्मार्ट बन गए हैं | उन्होंने कहा की लखनऊ का विकास करने के लिए हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं, जरूरत है तो प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की, जरूरत है तो भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की, लेकिन बीजेपी शासन ने इन कमियों को दूर करने के बजाय कूड़ा कलेक्सन चार्ज, हाउस टैक्स में लगातार बढ़ोतरी, वाटर टैक्स में बढ़ोतरी कर जनता को ही परेशान किया है |

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के नगर निगम में आने के बाद भ्रष्टाचार को ख़त्म किया जाएगा और व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर शहर का विकास किया जाएगा |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in