Categorized | लखनऊ.

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिये: मा0 न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना

Posted on 19 November 2017 by admin

खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को
बेहतर बनाती हैं: अध्यक्ष, राज्य लोक सेवा अधिकरण

राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि खेल अब खेलने मात्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगितायें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती हैं।
राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष आज स्प्रिंग डेल काॅलेज की कानपुर रोड शाखा में वार्षिक क्रीड़ा दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और सामंजस्य की भावना भी विकसित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के एथलीट्स द्वारा दौड़, जेवलिन थ्रो, लांग जम्प, शाॅर्ट पुट, पिरामिड निर्माण, लेजियम ड्रिल व फैन ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। पिरामिड निर्माण में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को तथा लेजियम ड्रिल में प्रतियोगी भावना के संवर्धन को दर्शाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in