Archive | December 19th, 2011

पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार व्याप्त है

Posted on 19 December 2011 by admin

dsc_0053भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा अरूण जेटली ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। समाजवादी पार्टी के शासन में अपराध चरम पर था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। प्रदेश की जनता ने सपा को विकल्प के रूप में बसपा को चुना था। बसपा सरकार ने हद ही कर दी। भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि बसपा सरकार की उपलब्धि है। बसपा के शासन में गरीबों के धन को लूटा जा रहा है।  आम आदमी परेशान है। बसपा के मंत्री भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सजग है। प्रदेश का युवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा इन तीनों दलोें को सबक सिखाएगा।
श्री जेटली आज राजधानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा सेन्ट जेम्स स्कूल,ई-ब्लाक राजाजीपुरम, में आयोजित नवमतदाता अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का योगदान देश के सभी आंदोलनों और क्रांतियों में रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं बसपा सरकार की कुरीतियों को लेकर विधान सभा घेराव कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा सिर्फ केन्द्र सरकार के विरोधी दिखने का तो प्रयास करते हैं। वास्तविकता यह है कि यह सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सी0बी0आई का डंडा जब जिधर घूम जाए वहीं पार्टी केन्द्र में कांग्रेस के साथ खड़ी हो जाती है।
dsc_0074प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उ0प्र0 परिवर्तन की ओर अग्रसर है। बसपा सरकार का कार्यकाल देश के इतिहास का सबसे काला पन्ना है। बसपा सरकार के भ्रष्टाचारी कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। बसपा के कुशासन से जनता आजिज आ चुकी है। उ0प्र0 के युवाओं को आगे आना होगा। जन जागरण करना होगा। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरता से निभानी होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि कांगे्रस-सपा-बसपा के काले कारनामों का खुलासा  जनता के बीच करे।
dsc_0115वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने युवाओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करके भाजपा को सत्ता में लाएं। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि प्रदेश का युवा जाग गया है। आगामी विधान सभा चुनाव में निश्चित ही परिवर्तन होगा। भाजपा सत्ता में आएगी। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरीश द्विवेदी ने कहा कि नव मतदाता अभिनन्द समारोह का आयोजन पूरे प्रदेश में हो रहा है। भारी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहा है। सभी अतिथियों का स्वागत लखनऊ महानगर अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन भी साकेत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यतः प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, गोपाल टंडन  विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्वत, सुरेश तिवारी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र शर्मा अटल, शिवभूषण सिंह, भूपेश चैबे महामंत्री कृष्ण दीक्षित बडे़ जी, प्रदेष मंत्री राघवेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, अशोक द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, चेतन सिंह राजीव त्रिपाठी, विशाल सिंह, स्वतंत्र बाजपेई, किशन बहादुर, विपुल मिश्र, रमेश गुप्त, अतुल दीक्षित, अंजनी श्रीवास्तव, गुडडू यादव, मो0 नईम, अभिनव अस्थाना, दीपक साहू अमित त्रिपाठी, मून सिंह, जितेन्द्र सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विकास खरे आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ा है

Posted on 19 December 2011 by admin

बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज आयोजित मुस्लिम-क्षत्रिय-वैश्य रैली में मायावती ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों को इकट्ठा करने में जितनी मेहनत व समय लगाया है उतनी मेहनत जनता के बीच करते तो भाजपा का जनाधार बढ़ जाता, इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर पे्रस वार्ता करते हुए कहा कि मायावती के साढ़े चार साल के कुशासन में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ा है। 2012 के चुनाव में यह सामने आ  जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि मायावती के भाई आनन्द कुमार व सतीश मिश्र ने मिलकर 300 बेनामी कम्पनियों के माध्यम से जनता के धन को लूटा है। जितनी मेहनत इन लोगों ने धन लूटने में लगाया उतनी मेहनत से जनता की सेवा करते तो बसपा का बचा खुचा जनाधार कायम रह जाता। भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप यदि गलत हैं तो मायावती कार्यवाही करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रही हंै ? 2 अपै्रल 2011 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मायावती सरकार द्वारा 2 लाख 54 हजार के सरकारी धन के लूट की पुस्तक प्रकाशित करके बसपा के काले कारनामों को जनता के बीच रखा था। तथ्यों के साथ यह आरोप भाजपा की बेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परन्तु आज तक एक भी प्रकरण पर मायावती प्रतिवाद करने का साहस नहीं जुटा सकी हैं। यदि यह आरोप गलत थे तो उस समय इसका जवाब उनके द्वारा क्यों नहीं दिया गया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि किसानों के साथ सीधे जुड़े हुए चीनी मिल उद्योग को 2007-2011 के बीच 21 चीनी मिले जिसमें 10 चल रही थी को बेचकर 4 से 5 हजार करोड़ रू0 का घोटाला किया गया। मुख्यममंत्री सत्ता का भारी दुरूपयोग कर लखनऊ में भाड़े की भीड़ इकट्ठा कर अपनी काली करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं। प्रवक्ता ने मायावती को लोकतंत्र का गला घोटने वाली मुख्यमंत्री बताया। आय से अधिक मामले में चल रही जांच में अपनी गर्दन पर सीबीआई की लटकती तलवार के कारण मायावती संसद के भीतर यूपीए सरकार को समर्थन देती रहीं और बाहर यूपीए सरकार एवं कांगे्रस पार्टी के खिलाफ झूठी बयानबाजी करती रही। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही काले धन की वापसी के मुद्दे पर लगातार प्रयास करती रही है।
श्री सिंह ने कहा कि पूरे शासनकाल में प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई के धन की लूट में मायावती बराबर की हिस्सेदारी रही है। हमारी सरकार आने पर उ0प्र0 में लूट, अपराध का हिसाब लिया जाएगा। कानून के मुताबिक कार्यवाही होगी, कोई बचेगा नहीं। जिस प्रकार आधे दर्जन मंत्री लोकायुक्त की जांच के बाद हटाए गए हैं क्या उसी प्रकार हमारे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई मायावती जी करेंगी ? आखिर आनन्द कुमार व सतीश मिश्र की कम्पनियों के पास इतना पैसा कहां से आया और इस धन का श्रोत क्या है यह बताना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार के शासनकाल में विकास की जगह लूट

Posted on 19 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी क्रान्ति रथ के आठवें चरण के अंतिम दिन लखीमपुर जनपद के निघासन, ढखेरवा, (विधानसभा क्षेत्र धौरहरा)  सिसइय्या चैराहे पर आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुये बसपा सरकार पर प्रदेश को बर्बाद-तबाह करने और कांगे्रस पर मंहगाई बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप लगाए और जनता का आव्हान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएं ताकि सुखी और समृद्ध उत्तर प्रदेश बन सकें। समाजवादी क्रान्ति रथ की सभाओं में श्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए 50 हजार से एक लाख की उपस्थिति रही।
18-12-a श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार के शासनकाल में विकास की जगह लूट, वसूली तथा भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है। निघासन थाने में एक बालिका से सिपाहियों ने बलात्कार कर उसका शव पेड़ से लटका दिया। जोर जुल्म की ऐसी घटनाएं एक नहीं कई हुई हैं। जिन पर बसपा विधायकों-मंत्रियों ने जुल्म किया उन्हें ही प्रताडि़त किया गया। आगे बढ़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्याचार का विरोध किया तो उन्हें अपमानित किया गया। सपा के वरिष्ठ नेताओं तक से बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे अफसरों को ऐसी वर्दी पहनाई जाएगी कि दूर से पता चल जाए कि यह वह अफसर है जिसने बसपा के दलाल की भूमिका निभाई थी और गरीबों तथा निरीह लोगों को परेशान किया था।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस राज के साथ देश में मंहगाई आती है। इसने बसपा के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रखा है। हाथी पैसे खा रहा है और केन्द्र सरकार चुप बैठी है। वह हाथी को और मोटा कर रही है। समाजवादी पार्टी इस सब पर अंकुश डालेगी। उन्हांेने कहा कि कंगे्रस-बसपा की मिली भगत से किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभप्रद मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ना, धान, और गेंहूॅ किसान बदहाल हैं। नौजवान बेकारी का दंश झेल रहे हैं। भ्रष्टाचार को संगठित रूप दे दिया गया है। जनता के लाभ की योजनाओं के बजाए लखनऊ शहर में 02 हजार पत्थर के हाथी लगा दिये गए है। इसमें हर हाथी एक करोड़ का है। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी प्रतिमाएं लगवा दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गाॅव-किसान की खुशहाली सुनिश्चित की जाएगी।
18-12-a1 प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि समाजवादी क्रांतिरथ में राष्ट्रीय महासचिव          श्री रविप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री शंशाक यादव, डा0 आर0ए0 उस्मानी मो0 इमरान अहमद, श्री कृष्ण गोपाल पटेल, श्री उत्कर्ष वर्मा, श्री रामसरन भार्गव, श्री विनय तिवारी, युवा नेता श्री संजय लाठर, श्री आनन्द भदौरिया, श्री सुनील सिंह यादव, श्री राजपाल कश्यप, श्री रामनक्षत्र यादव, श्री रामसागर यादव, श्री संजय सविता, आदि साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री सुश्री मायावती कंाग्रेस पार्टी के बढ़ते ग्राफ और लोकप्रियता से घबरा गई हैं

Posted on 19 December 2011 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज बहुजन समाज पार्टी की लखनऊ में आयोजित की गयी क्षत्रिय, वैश्य, अल्पसंख्यक समाज, रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा का मानसिक संतुलन दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी के प्रति जनता के बढ़ते रूझान से मुख्यमंत्री इस कदर बौखला गयी हैं कि वह श्री गांधी पर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। श्री राहुल गांधी जी ने 30दिनों में 13 जिलों और 42 विधानसभाओं में जनसभाओं को सम्बोधित किया है। उनकी जनसभाओं में जिस प्रकार भारी भीड़ उमड़ी, विशेषकर नौजवानों की जो मौजूदगी रही उससे परिवर्तन की लहर बन चुकी है उसे मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का झूठ रोक नहीं सकता है। आने वाले चुनाव में बसपा को सौ से भी कम सीटें मिलना सुनिश्चित है।
डाॅ0 जोशी ने कंाग्रेस पर जाति-धर्म की राजनीति करने तथा प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराये जाना कतई असत्य एवं तथ्यों से परे है क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में जहां उ0प्र0 विकास के 6वें स्थान पर था आज गिरकर 21वें स्थान पर चला गया है। इसके लिए पिछली 22वर्षों की गैर कंाग्रेसी सरकारें तथा मुख्यमंत्री सुश्री मायावती पूरी तरह जिम्मेदार हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की है।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ने ही सोचा है, कंाग्रेस की सोच को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। सच्चर कमेटी की सिफारिशें और रंगनाथ मिश्र की सिफारिशों के आलोक में अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किये गये, वित्त आयोग और मंत्रालय का गठन किया गया। बुनकरों के लिए 3हजार करोड़ के पैकेज, 50लाख विद्यार्थियों को वजीफे, अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों की उन्नति के लिए एमसीडी, इन्दिरा आवास में अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में सभी अल्पसंख्यक बच्चों को शामिल किये जाने का प्रस्ताव किया गया है। मुख्यमंत्री को ज्ञान नहीं है कि बुनकरों के लिए 50हजार रूपये तक की रकम सीधे उनके खातों में डाले जाने की व्यवस्था, बेहतर सूत की व्यवस्था, राजीव गांधी हस्त शिल्प जीवन बीमा योजना, क्रेडिट कार्ड जैसे दर्जनों कार्य कंाग्रेस द्वारा किये गये हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 2009 के घोषणापत्र में आरक्षण दिये जाने की बात की थी, जिसके लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने न तो सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की और न ही अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए कोई कार्य किया बल्कि उनके हितों के लिए आये धन को दूसरे मदों में खर्च कर दिया। उ0प्र0 में सबसे कम वजीफे दिये गये तथा इन्दिरा आवास तो बिल्कुल भी नहीं दिये गये। मदरसों के आधुनिकीकरण का धन गबन कर लिया गया। माया के हजारों हाथी बनेे मंत्री, सांसद, विधायक गरीबों का धन हड़प रहे हैं।
ओपीनियन पोल अपने विरूद्ध दिखाये जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा आज रैली में विपक्ष की साजिश बताया जाना तथा जिस प्रकार मीडिया को आड़े हाथों लिया गया वह किसी भी मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को प्राप्त है। केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद न करने का बार-बार आरोप लगाने वाली मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र के अरबों रूपये कोे सिर्फ पत्थरों, स्मारकों, अपने ऐशो-आराम के लिए बंगले और पार्कों के निर्माण में बर्बाद किया है, इसे प्रदेश की जनता खुद देख रही है।    मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा लखनऊ में जिस प्रकार ताबड़तोड़ एक-एक करके विभिन्न जातियों की रैलियां आयोजित की जा रही हैं और सत्ता का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है उससे इनकी बौखलाहट साफ नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री अपने तेजी से खिसकते जनाधार को प्रदेश की जनता में एकजुट दिखाने का थोथा प्रदर्शन कर रही हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया श्वेत पत्र पूरी तरह झूठ का पुलिन्दा साबित हुआ है। इन्हें अब आभास हो गया है कि उनके मंत्रिमण्डल के अधिकतर सदस्यों और इनके सबसे विश्वस्त और करीबी मंत्रियों के बारी-बारी जहां एक तरफ भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार के आरोप में पद से हटना पड़ा है, इससे भी प्रदेश की जनता वाकिफ है, ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को वह दुबारा सत्ता में आने नहीं देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने पढ़ाया नियमो का पाठ, व्यापार संगठन ने किया सहयोग का वादा

Posted on 19 December 2011 by admin

photo-1केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया गया फूड सेफ्टी एण्ड स्टैन्डर्ड एक्ट (एफएसएसए) की बारिकियों को समझाने का प्रयास जिलाधिकारी ऐ0 के0 सिह राठौर ने व्यापार उघोग संगठन उ0 प्र0 की जिला इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी को अग्रवाल धर्मशाला रेलवेगंज कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुई कही। डीएम ऐ0के0 सिह राठौर ने कि एफएसएसए के नियमो का पालन हर हाल मे जरूरी है खाघ पान की शुद्वता निश्चित करना और उनका सही स्वरूप मे ग्राहक के पास पहुचे यही उद्देश्य है, व्यापारी लाभ जरूर उठाये तथा मिलावट मानवता के विरूद्व होगी। ये भी सोचना चाहिये कि इसी मे व्यापारी का हित है । सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा ने कहा कि समाज मे व्याप्त बीमारियो का देनदाता व्यापारी न बने ऐसा होने पर मानवता से अपराध करना होगा। खाघ निरीक्षक अमित प्रकाश वर्मा ने कहा कि एक्ट मे सर्विसलान्स की व्यवस्था है कितनी मिलावट है किस एक्ट के तहत आर्थिक दन्ड देने का प्रावधान बनता है जानमाल की सजा का भी एक्ट मे प्रावधान रखा गया है। सिगल विन्डो व्यवस्था पर सारी समस्या एक ही जगह पर सुनी जायेगी। सेक्शन 26 मे व्यापारी स्वतः अपनी व्यवस्था ठीक करे । उन्होने कहा बारह लाख के टर्नओवर पर फार्म बी की महत्वा समझाई व्यापारी एक हजार जमा करके स्वतः अपना नमूना जांच हेतु भेज सकता है। फार्म 5 ऐ का महत्व समझाया व्यापार संगठन के कार्यशाला मे पवन जैन, बालकिशन जिन्दल, सुमन जैन, अचल अग्रवाल, नरेश गोयल आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय मंत्री बनने पर बधाई

Posted on 19 December 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के यू0पी0ए0 में सम्मिलित होने व केन्द्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चैधरी अजीत सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आई0टी0/मीडिया प्रभारी विशाल सिंह ने आरिफ महमूद अध्यक्ष यूवा रालोद, की अध्यक्षता में 51 कि0लो0 का लड्डू बाट कर खुशी का इज़हार किया साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने पटाखें व ढोल, नगाड़े बजाकर खुशी में सम्मलित हुयें।
जिसमेें विजय विक्रम सिंह महा सचिव मध्य उ0प्र0, रमावती तिवारी, श्याम लाल वाल्मीकि, उमर अली, अंकुर सक्सेना, शशंाक सिंह, प्रो0वाई0डी0 शुक्ला, एम0ए0 आरिफ, भुपेन्द्र सिंह, सफीक सिद्दीकि, के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये मीडिया प्रभारी विशाल सिंह ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह जी ने मजदूरों अल्पसंख्यकों एवं सभी कमजोर वर्गो के उथान के लिये सदैव संगर्ष किया है जिससे आज यह सभी वर्ग चैधरी अजीत सिंह के साथ खड़ा है। इससे से प्रेरित होकर प्रदेश की राजनीत मे बदलाव एवं नवचेतना जागृत करने हेतू कांग्रेस ने यू0पी0ए0 सरकार मे सम्मान प्रदान कर केन्द्रीय मंत्री पद पर चैधरी अजीत सिंह को सुशोभित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैली के नाम पर सत्ता का वीभत्स दुरूपयोग

Posted on 19 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज बसपा की क्षत्रिय वैष्य मुस्लिम रैली के नाम पर सत्ता का वीभत्स दुरूपयोग तो किया ही, अपने पद की गरिमा को धूल-धूसरित करते हुये जितना झूठ बोला है वह इतिहास में उन्हें झूठों के बादषाह कहे जाने वाले जर्मनी के तानाषाह हिटलर के सहयोगी गोएबल्स से भी ऊॅचा दर्जा दिलाएगा। प्रदेष को उन्हांेने जिस तरह अपने भ्रश्टाचार से बर्बाद किया है उससे जनता भली-भांति वाकिफ हो गई है और वह अब उनकी नौंटकी से भ्रमित होने वाली नहीं है। प्रदेष की जनता ने अगली बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनाने का संकल्प ले लिया है।
मुख्यमंत्री और उनके मंत्री और कुछ अधिकारी भ्रश्टाचार में बुरी तरह डूबे हुए हैं। उनके परिवारवालों पर भी जाॅच की आॅच पहुॅच रही है। हर मोर्चे पर सरकार की विफलता अब जग जाहिर है। अगले विधानसभा चुनावों में बसपा की बुरी गत होनी है। यह जानकर मुख्यमंत्री के होष उड़े हुये हैं। भयग्रस्त बसपा रैलियों में सत्ता के दुरूपयोग और सरकारी संसाधनों से जुटे बसपा कार्यकर्ताओं के सामने मुख्यमंत्री अपनी सफाई पेष कर सकें। जिन वर्गो को वे बुरी तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित कर चुकी हैं, अब उनकी झूठी हमदर्द बन रही हैं। मुस्लिमों के प्रति उनकी बदनीयती तो बाबरी मस्जिद की जगह मा0 कांषीराम द्वारा एक अपवित्र स्थल बनाने के सुझाव से जाहिर होती है। बसपा सरकार ने उर्दू डिग्रीधारकों पर लाठियाॅ चलाई, पुलिस भर्ती में केवल    04 प्रतिषत भर्ती की जब कि सपा सरकार में 14 प्रतिषत मुस्लिमों की भर्ती की गई थी, मस्जिदें तोडी़ गई, कुरआन की बेहुरमती की गई। मुस्लिमों का इससे बड़ा अपमान और क्या होगा कि बसपाईयों को टोपी पहनाकर लाया गया कि रैली में मुस्लिमों की भीड़ दिखाई दे।
मुख्यमंत्री को भी इस बात का इल्म हो गया है कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने वाली हैं। उन्हें जनता की नहीं अपने किए के परिणामों के भुगतने का डर है। इसलिए वे अपनी लूट को झूठ बनाकर समाजवादी पार्टी के मत्थे मढ़ने का भोंडा प्रयास कर रही हेै। उनके समय में जितने अपराध और बच्चियों तक से बलात्कार, हत्याएं हुई है। जनता उसकी स्वंय भुक्तभोगी है। वह असलियत जानती है। मुख्यमंत्री व्यर्थ में सफाई दे रही है। डी0एम0आर0टी0ओ0 से जबरन बस ढुलाई कराने से जनसमर्थन नहीं होता हेै। बसपा के एजेन्ट बनकर सेवा नियमावली के विपरीत आचरण करने वाले इन अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि समाजवादी पार्टी की सरकार में उन पर कार्यवाही की जा सके।
आज की बसपा रैली पूरी तरह फ्लाप और उद्देष्यहीन रही है। उससे ज्यादा भीड़ तो समाजवादी क्रान्ति रथ यात्रा में श्री अखिलेष यादव की सभाओं में होती हेै। मुख्यमंत्री कें झूठे आष्वासनों और वायदों पर अब किसी का भरोसा नहीं रहा है। वे सन् 2007 में ऐसे ही झूठ के सहारे सत्ता में आई थी। जिसके बाद उन्होंने उ0प्र0 को लूटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया है। उनके इर्द गिर्द जो मंत्री और अफसर हैं वे भी उनके काले कारनामों के साथी है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उनकी खैरखबर ली जाएगी और जाॅच के बाद दोश सिद्ध होते ही जेल भिजवाया जाएगा। मुख्यमंत्री अब बस उस दिन की प्रतीक्षा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोते समय वृद्ध को मारी गोली,मौत

Posted on 19 December 2011 by admin

कुड़वार थाना क्षेत्रान्तर्गत बीती रात खेत में मटर की रखवाली करते समय वृद्ध की गाूली मार की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गये। गोली की आवात सुनकर पहुॅचे परिजनों ने घटनास की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार कुड़वार भाना क्षेत्रान्तर्गत वसन्तपुर तिवारीपुर निवासी राम लाल यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र घुट्टुर यादव गाॅव के बाहर बीती रात रोज की भाॅति शकरकन्द एवं मटर की फसल को जंगली जानवर लीलगाय  एवं सुअर से  अपनी फसल को बचाने के लिए भीषण ठंड में रखवाली करते समय बृद्ध की गोली मार कर मौत की नींद सुला दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने जबतक पहुॅचे तब तक हत्यारे फरार हो गये। घटना की सूचना मृतक के भाई ने कुड़वार थाने पर दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मामले की जाॅच शुरू कर दी। मृतक के भाई श्याम लाल ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नही है। जाॅच के बाद ही कुछ मालूम हो पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीतलहरी चरम पर प्रशासन लापरवाह

Posted on 19 December 2011 by admin

इन दिनों जनपद शीत लहर की चपेट में है। जनपदवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। अभी नगर के व्यस्त स्थानों पर ही अलाव जलवाने की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं हो पायी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर सवारी का इन्तजार करने वाले लोग  पड़ रही भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो  जाने और प्रशासक की नियुक्ति का कार्य न्यायालय में लंबित रहने से सारे आवश्यक व विधाई कार्य ठप पड़े हैं। पालिका के कर्मचारी भी बेपरवाी होकर कार्य कर रहे हैं। पूरा नगर गन्दगी से अटा पड़ा है। पेयजल आपूर्ति भी सही ढंग से नहीं हो पा रही ह। जिसका सीधा खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा नगर  के व्यस्त खैराहे पर अलाव जलवाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैली में सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग

Posted on 19 December 2011 by admin

बसपा सुप्रिमों मायावती द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रत्याशियों एवं सम्भावितों ने पूरी ताकत झोंक दी। जनपद से सैकड़ों गाडि़यों पर हजारों लोग कल से ही लखनऊ के लिए गये जो रविवार की प्रातः 10 बजे से सिलसिला जारी रहा। अपने दो घण्टे के उद्बोधन में मुख्यमन्त्री मायावती ने चुनाव में विजयी होने के गुर उपस्थित जनता को सिखाए। रैली की सफलता के लिए जनपद के धोषित प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पूरे प्रदेश से लाखों लोग रैली में एकत्र हुए।  रैली की सफल बनाने के लिए बसपाइयों ने शासन सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया जो जनपदवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2011
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in