सोते समय वृद्ध को मारी गोली,मौत

Posted on 19 December 2011 by admin

कुड़वार थाना क्षेत्रान्तर्गत बीती रात खेत में मटर की रखवाली करते समय वृद्ध की गाूली मार की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गये। गोली की आवात सुनकर पहुॅचे परिजनों ने घटनास की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार कुड़वार भाना क्षेत्रान्तर्गत वसन्तपुर तिवारीपुर निवासी राम लाल यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र घुट्टुर यादव गाॅव के बाहर बीती रात रोज की भाॅति शकरकन्द एवं मटर की फसल को जंगली जानवर लीलगाय  एवं सुअर से  अपनी फसल को बचाने के लिए भीषण ठंड में रखवाली करते समय बृद्ध की गोली मार कर मौत की नींद सुला दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने जबतक पहुॅचे तब तक हत्यारे फरार हो गये। घटना की सूचना मृतक के भाई ने कुड़वार थाने पर दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मामले की जाॅच शुरू कर दी। मृतक के भाई श्याम लाल ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नही है। जाॅच के बाद ही कुछ मालूम हो पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in