Categorized | Latest news, लखनऊ.

पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार व्याप्त है

Posted on 19 December 2011 by admin

dsc_0053भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा अरूण जेटली ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। समाजवादी पार्टी के शासन में अपराध चरम पर था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। प्रदेश की जनता ने सपा को विकल्प के रूप में बसपा को चुना था। बसपा सरकार ने हद ही कर दी। भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि बसपा सरकार की उपलब्धि है। बसपा के शासन में गरीबों के धन को लूटा जा रहा है।  आम आदमी परेशान है। बसपा के मंत्री भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सजग है। प्रदेश का युवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा इन तीनों दलोें को सबक सिखाएगा।
श्री जेटली आज राजधानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा सेन्ट जेम्स स्कूल,ई-ब्लाक राजाजीपुरम, में आयोजित नवमतदाता अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का योगदान देश के सभी आंदोलनों और क्रांतियों में रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं बसपा सरकार की कुरीतियों को लेकर विधान सभा घेराव कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा सिर्फ केन्द्र सरकार के विरोधी दिखने का तो प्रयास करते हैं। वास्तविकता यह है कि यह सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सी0बी0आई का डंडा जब जिधर घूम जाए वहीं पार्टी केन्द्र में कांग्रेस के साथ खड़ी हो जाती है।
dsc_0074प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उ0प्र0 परिवर्तन की ओर अग्रसर है। बसपा सरकार का कार्यकाल देश के इतिहास का सबसे काला पन्ना है। बसपा सरकार के भ्रष्टाचारी कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। बसपा के कुशासन से जनता आजिज आ चुकी है। उ0प्र0 के युवाओं को आगे आना होगा। जन जागरण करना होगा। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरता से निभानी होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि कांगे्रस-सपा-बसपा के काले कारनामों का खुलासा  जनता के बीच करे।
dsc_0115वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने युवाओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करके भाजपा को सत्ता में लाएं। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि प्रदेश का युवा जाग गया है। आगामी विधान सभा चुनाव में निश्चित ही परिवर्तन होगा। भाजपा सत्ता में आएगी। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरीश द्विवेदी ने कहा कि नव मतदाता अभिनन्द समारोह का आयोजन पूरे प्रदेश में हो रहा है। भारी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहा है। सभी अतिथियों का स्वागत लखनऊ महानगर अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन भी साकेत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यतः प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, गोपाल टंडन  विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्वत, सुरेश तिवारी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र शर्मा अटल, शिवभूषण सिंह, भूपेश चैबे महामंत्री कृष्ण दीक्षित बडे़ जी, प्रदेष मंत्री राघवेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, अशोक द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, चेतन सिंह राजीव त्रिपाठी, विशाल सिंह, स्वतंत्र बाजपेई, किशन बहादुर, विपुल मिश्र, रमेश गुप्त, अतुल दीक्षित, अंजनी श्रीवास्तव, गुडडू यादव, मो0 नईम, अभिनव अस्थाना, दीपक साहू अमित त्रिपाठी, मून सिंह, जितेन्द्र सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विकास खरे आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in