Archive | October, 2011

बेकाबू महगाई के लिए कांगे्रस,सपा और बसपा बराबर के साझेदार है

Posted on 15 October 2011 by admin

02भारतीय जनता पार्टी  के सत्ता में आते ही लोक सेवा गारण्टी लागू करेगी। देश और प्रदेश में बढ़ रही बेकाबू महगाई के लिए कांगे्रस,सपा और बसपा बराबर के साझेदार है। इस शासन में बस कुछ मंहगा है, अमन और शांति तो सर्वाधिक मंहगी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्वाभिमान यात्रा की जनसभा के संबोधनप में कही।
जन स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन पहासू और खुर्जा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार पुरातन परम्परा खो रही है। सार्वजनिक जीवन में यदि किसी राजनेता/मंत्री के ऊपर कोई आरोप लगता था तो वह तत्काल नैतिकता के आधार पर अपना पद त्याग देता था, किन्तु आज वित्त मंत्री को देश के प्रधानमंत्री ही बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोगों का चरित्र निष्कलंक होना चाहिए।
उ0प्र0 सरकार पर हमला करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी खजाने की फिजूल खर्ची हो रही हे। सरकार दलितों के प्रति सवंदेन शून्य है। सामाजिक समरसता तार-तार हो गई है। जाति बिरादरी की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्ष़ण दे रहे हैं। लोकायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक बसपा के 67 विधायक अपराधी छवि के हैं। मायावती का इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्हें अपनी सरकार बची रहने की चिन्ता है। जिससे कि पूरे समय वह अपनी तिजोरी भरती रहें। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश की जनता के सामने बसपा सरकार की असलियत उजागर करने तथा जनता को जागरूक करने आए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही ये सारे अपराधी छवि वाले मंत्री/विधायक  जेल के सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में सुशासन के माध्यम से अमन-चैन कायम होगा। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा यात्रा प्रभारी डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, राष्ट्रीय सचिव एवं यात्रा संयोजक संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही, यात्रा सहसंयोजक डा0 महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल, प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, आदि प्रमुख रूप से है। अलीगढ़ से प्रारम्भ हुई इस यात्रा का 50 से अधिक स्थानों पर भारी स्वागत हुआ और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनेक विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना

Posted on 15 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी गंगा शुद्धीकरण के लिए जनता से टैक्स वसूलने के सरकार के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि गंगा भारत के जनगण की आराध्य है पूज्य है, प्राणदायिनी है, अन्नदाता है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने हेतु हजारों करोड़ के बजट स्वीकृत होना और गंगा का प्रदूषण दूर न हो पाना आश्चर्यजनक और खेदजनक है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि केन्द्रीय सरकार की कमेटी आन इकोनामिक अफेयर्स द्वारा पिछले दिनों केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के 7000 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही गंगा प्रदूषण मुक्त करने के लिए संबंधित राज्यों की शहरी स्थानीय निकाय से संसाधन सृजित करने के लिए कर सेस तथा युजर्स चार्ज आदि लगाने की अपेक्षा की गई है।
भाजपा अध्यक्ष श्री शाही ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को आम आदमी से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए टैक्स वसूलने के बजाय उन उद्योगों से टैक्स वसूलना चाहिए जिनके जहरीले रसायन से गंगा प्रदूषित हो रही है। शहरी क्षेत्रों के सीवर तथा गंदे नालों को गंगा नदी में गिरने से रोकना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री शाही ने कहा कि टैक्स तथा जुर्माना तो शहरी निकायों और गंगा में अपने उद्योगों के अपविष्ट को डालने वाले उद्योगों के ऊपर लगाना चाहिए न कि आम जनता पर।
श्री शाही ने कहा नीतियों के दृढ़ता से पालन न होने के कारण गंगा नदी सिकुड़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए नेचुरल वाटर रिचार्ज को जन सहयोग के माध्यम से पुर्नजीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि नगरीय सीवेज सिस्टम व सालिड वेस्ट निस्तारित करना तथा औद्योगिक उत्प्रवाह को गंगा में जाने से रोकना पहली प्राथकिता होनी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मायावती द्वारा कल आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में भाजपा पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को कतई बर्दास्त नहीं करेगी। भाजपा सुशासन और स्वच्छ राजनीति की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार में आते ही पुनः अधिकारियों की जांच कराकर आम आदमी से लूटे गए पैसे को वसूलने तथा भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेगी। श्री शाही ने कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कांगे्रस के साथ षडयंत्रकारी मिली भगत के कारण ही मायावती को राहत मिली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी.एस.पी. की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारतीय पार्टी पदाधिकारियों की महŸवपूर्ण बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न

Posted on 15 October 2011 by admin

पार्टी संगठन को मज़बूत व जनाधार को बढ़ाकर नई चुनौतियों का सामना करने हेतु कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया सुश्री मायावती जी का आह्वान

बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारतीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आज यहाँ पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय 4, गुरूद्वारा, रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में सम्पन्न हुयी, जिसमें पूरे देश भर से विभिन्न राज्यों के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भाग लिया। इस महŸवपूर्ण बैठक को, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उŸार प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ पार्टी संगठन की तैयारी व पार्टी के जनाधार को तेज़ी से आगे बढ़ाने के संदर्भ में सम्बोधित किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पार्टी की इस महŸवपूर्ण बैठक में अपने सम्बोधन से पहले बहन मायावती जी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से उन्हें सौंपी गयी पार्टी सम्बंधी ज़िम्मेदारियों के सम्बंध में विस्तार से लेखा-जोखा लिया। साथ ही, विभिन्न राज्यों से आये पार्टी की स्टेट यूनिट के अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ ज़िम्मेदार पदाधिकारियों से भी पार्टी संगठन की तैयारी एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सम्बंधी उनके राज्यों में चल रही गतिविधियों की सीधी रिपोर्ट लेकर उन्हें अपनी कमियों को सुधारने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
माननीया बहन कुमारी मायावती जी ने आज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहले जिन-जिन राज्यों में आगामी एक वर्ष के भीतर आम चुनाव होने वाले हैं उन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने व व्यापक बनाने के लिये जी-जान से काम करने की हिदायत दी। साथ ही, “बी.एस.पी. मूवमेन्ट” के हित को ध्यान में रखकर तथा उसे आगे बढ़ाने के लिये, उसकी “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” की नीति के हिसाब से उन्हें अपने-अपने राज्यों में सर्वसमाज के लोगों को भाईचारा के आधार पर जोड़ने हेतु पूरी लगन व समर्पण भाव से काम करने का निर्देश दिया।
इसके साथ-साथ, उन्होंने पार्टी में उसकी विशिष्ट पहचान के मुताबिक़ अनुशासित होकर काम करते रहने तथा समय-समय पर जो दिशा-निर्देश उन्हें पार्टी द्वारा दिये जाते हैं, उन पर पूरा-पूरा अमल करने की अपील की। पार्टी की सदस्यता अभियान को निर्धारित समय पर पूरा करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। इसके अलावा, चुनावों के दौरान पार्टी को चुनाव में मज़बूती के साथ लड़ा कर सŸाा की मास्टर चाभी हासिल करने हेतु पार्टी पदाधिकारियों से तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की।
इसके साथ ही, माननीया बहन कुमारी मायावती जी ने, विरोधी पार्टियों द्वारा “बी.एस.पी. मूवमेन्ट” को कमज़ोर करने के लिये लगातार साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों का जो इस्तेमाल किया जाता है, उससे सजग व सावधान रहने की अपील करते हुये कहाकि विरोधी पार्टियाँ ख़ासकर कांग्रेस पार्टी केन्द्र में अपनी सरकार की विफलताओं पर से लोगों का ध्यान हटाने के लिये लगातार हाथ-पांव मार रही है, परन्तु ऐसा लगता है कि जनता उसे माफ़ करने को तैयार नहीं है।
इतना ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार ख़ासतौर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने ही लोगों के बीच बुरी तरह से उलझी हुयी है और परेशान है। साथ ही, केन्द्र सरकार की ग़लत आर्थिक नीतियों के कारण देश भर में बढ़ती ग़रीबी, महँगाई व बेरोज़गारी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर दिया है। जनता में काफी बेचैनी व आक्रोश है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी और देश में मध्यावधि चुनाव हो जाये। ऐसी परिस्थिति को भी ध्यान में रखकर पार्टी की गतिविधियों को देश भर में तेज़ी से आगे बढ़ाना होगा।
अन्त में, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने देश भर से आये राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पार्टी के अखिल भारतीय पदाधिकारियों के प्रति इस महŸवपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिये आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फजलेहक खैरावादी दिवस मनाने के साथ राष्ट्रीय लोकमंच का चुनावी विगुल बजा

Posted on 15 October 2011 by admin

आज दिनांक 15.10.2011 से पहले से तय कार्यक्रमानुसार प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी लखनऊ मो0 हुसैन खाँन के नेतृत्व में लखनऊ की सभी विधान सभाओं का तूफानी दौरा फजलेहक खैरावादी दिवस मनाने के साथ शुरू किया गया आज श्री खाँन ने दौरे का शुभारम्भ लोकमंच का झन्डा दिखाकर किया। श्री खाँन ने बताता कि हिन्तुस्तान की जंगे आजादी का एलान सबसे पहले अल्लामा फजले हक खैरावादी ने किया था उन्होने सबसे पहले मुसलमानों को अंग्रजो से अपने मादरी वतन हिन्दुस्तान को आजाद कराने का फतवा जारी किया था और कहा था कि अपने मुल्क को आजाद कराने का फर्ज सभी हिन्दू और मुस्लिमो का है उन्होने आजादी की लड़ाई का फतवा जारी करने के साथ साथ खुद आजादी की लड़ाई मे कूदे थे। इसलिए आज के दिन से ही राष्ट्रीय लोकमंच ने भय भूख भ्रष्टाचार और घोटालो से देश प्रदेश को मुक्ति दिलाने तथा देश प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन लाने एवं देश व प्रदेश में भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास युक्त सरकार बनाने के लिए देश की जनता से राष्ट्रीय लोकमंच की सरकार बनाने की सहयोग की अपील की। श्री खाँन ने आज जिला अध्यक्षय संजय सिंह की अध्यक्षता मे युवा जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, अभय सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, फुरकान खाँन अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ उत्तर विधान सभा व पश्चिम विधान सभा का तूफानी दौरा किया वहाँ कार्यकर्ताओ की एक बैठक भी किया जिसमें सुरेश कुमार बाजपेई को पश्चिम विधान सभा अध्यक्ष सुनील कुमार पाल को नगर सचिव राम पाल गंगवार को जिला सचिव, अमित कुमार श्रीवास्तव को जिला महासचिव नियुक्त किया गया तथा अनुबन्ध श्रीवास्तव को शहीद भगत सिंह वार्ड का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उत्तरी विधान सभा फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय में नागेश शुक्ला वार्ड अध्यक्ष, राजू शुक्ला युवा वार्ड अध्यक्ष, कपिल महासचिव, विजय युवा महासचिव, भाऊ शुक्ला, सुजीत राय, नितिन चैहान, राजू शुक्ला, राजेश सिंह उपाध्यक्ष, सलमान खाँन, सुधीर, मुकेश, गौरव को युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध अवस्था में नहर में बहती मिली लाश

Posted on 15 October 2011 by admin

थाना धम्मौर क्षेत्र में नहर में लाश मिलने से क्षे? में सनसनी फैल गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार  लौहर पश्चिम में नहर  के पुल के पास एक अज्ञात लाश को देख कर गाॅव वाले बाहर निकाले। लाश के बायें पैर की एड़ी कटी थी। लाश को देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़के को मार कर  नहर में फेंक दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष धम्मौर   ने लाश को पंचनामा कर जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आशा से समाज को बहुत सी आशाएं है

Posted on 15 October 2011 by admin

गांधी भवन के सभागार मंे जनपदीय आशा बहुओं का सम्मेलन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजि किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा कामिनी अग्रवाल ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग मंे आशा बहुओं को रीढ़ की हड्ढी के समान बताया। कहा जिस प्रकार मानव शरीर में रीढ़ की हड्ढ़ी का महत्व है। वहीं महत्व स्वास्थ्य विभाग में आशा बहुंओं का है। परंतु कन्या भ्रूण हत्या अब भी हमारे समाज में एक काला धब्बा है इसे रोकना होगा। सम्मेलन की मुख्य अतिथि कामिनी अग्रवाल ने कहा कि आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है। सीडीओ एके द्विवेदी ने गांव की आशा बहुंओं को एक कार्यकत्री के रूप में न मानकर उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य की संरक्षिका भी है। क्यों कि नवजात शिशु की पूरी देखभाल करना इनकी जिम्मेदारी है। सीएमओ डा. एके तिवारी ने आशा बहुंओं की तारीफ करते हुए कहा कि इनका योगदान हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इसी प्रकार सीएसएन की प्राचार्या डा. सावित्री शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा, सीएमएस डा. प्रेमनारायन, डा. अम्बुल सिंह, एएसपी रूचिता चैधरी मौजूद रहीं। सभा का संचालन सुरेश अग्निहोत्री ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को सही समय पर मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें-जिलाधिकारी

Posted on 15 October 2011 by admin

कृत्रिम कमी पैदा करने वाले तत्वों पर होगी कठोर कार्यवाही
उर्वरक नियन्त्रण आदेश के प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज  होगी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने खाद-बीज विक्रेताओं को सचेत किया है कि किसानों को सही समय से मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें । किसी भी दशा में मानक से विचनल न हो। जिस किसी भी व्यक्ति को उर्वरक की बिक्री करें उसका मोबाइल नम्बर अवश्य प्राप्त कर लें ताकि कार्य में पारदर्शिता हेतु काल सेन्टर के माध्यम से सत्यापन भी कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उर्वकरकों की कोई कमी नही है। खाद्य सुरक्षा हेतु किसानों को समय से खाद वितरण करायें। उर्वरकों की कृत्रिम कमी पैदा करने कोशिश करने वाले तथा जमाखोर तत्वों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी आज यहां माथुर वैश्य भवन पर जनपद के उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायनों के थोक एवं फुटकर बिक्रेताओं , सहकारी समितियों, य0पी0एग्रो, आदि विभागो के कार्मिकों के लिए आयोजित उर्वरक प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कृषि निवेशों की प्राप्ति एवं भण्डारण की नियमित समीक्षा की जायेगी और सभी व्यवसाइयों एवं संस्थाओं का पता व मोबाइल नम्बर प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर उर्वरकों की बिक्री करने पर उर्वरक नियत्रंण आदेश 1985 के सुसंगत प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिव/ प्रभारियों को भी कार्य प्रणाली में सुधार हेतु चेतावनी दी ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उर्वरक व्यवसाई अपने उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर 15 दिन के अन्दर इन्टर नेट  कनेक्सन सहित कम्प्यूटर स्थापित कराले ताकि बिक्री केन्द्र को प्राप्त  सभी कृषि निवेशों के स्टाफ एवं ब्रिकी की प्रति दिन की सूचना आन लाइन प्रदर्शित की जा सके। उन्होंने मूल्य की सूचना प्रत्येक बिक्री केन्द्र के बोर्ड पर प्रमुखता के लिखवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जैविक उर्वरकों के प्रति किसानों के बढते रूझान की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को डी.ए.पी. के स्थान पर एन.पी.के. जैविक तथा सूक्ष्म पोषक उर्वरकों के प्रयोग करने प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्री वास्तव ने खेत की मिट्टी की नियमित जांच कराकर ही उर्वरकों के उपयोग हेतु सुझाव देते हुए कहा कि विक्रेताओ का नैतिक दायित्व भी है कि उर्वरकों की उचित मूल्य पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें। पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) अरबिन्द कुमार ने उर्वरकों के अन्धाधुन्ध उपयोग के प्रति सचेत किया और व्यवस्थित ढंग से सही वितरण की जरूरत बताई।
उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्श्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, श्रीराम फर्टिलाजर, चम्बल  फर्टीलाइचर, टाटा कैमीकल आदि के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखें। आगरा के फर्टिलाइजर डीलर्स एसो0 के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ गुप्ता तथा एसो0 के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि खाघान्न में आत्म निर्भरता में उर्वरकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एसो0 की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकल फाल्ट को तुरन्त ठीक करायें और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें- मण्डलायुक्त

Posted on 15 October 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें रखने हेतु निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि लोकल फाल्ट को तत्परता से ठीक करायें और हैल्प लाइन को सक्रिय करें। जन समस्याओं पर तत्परता से सुनवाई करके तथा विद्युत विभाग के जन सम्पर्क प्रकोष्ठ आदि के माध्यम से नागरिकों को वस्तु स्थिति से भी नियमित रूप से अवगत करायें । उन्होंने विद्युत कटौती को देखते हुए बिजली के उपयोग के बारे में भी जन जागरूकता लाने की जरूरत बताई है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन है अतः अपनी आवश्यकतानुसार ही विद्युत उपयोग करें ।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि आगरा महानगर में बोदला क्षेत्र के लिए स्वीकृत एक अन्य ट्रांसफारमर को भी प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करने की कार्यवाही करें। टोरन्ट पावर के उप महा प्रबन्धक पंकज सक्सैना ने वर्तमान में आगरा नगर में विद्युत आपूर्ति में कटौती की स्थिति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि टोरन्ट पावर द्वारा रोस्टिंग/कटौती के शिड्यूल की जानकारी से  नागरिकांे को मीडिया के माध्यम से भी अवगत कराये।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें और सूचना मिलने पर अविलम्ब स्थल का निरीक्षण कर जनता को वस्तु स्थिति की जानकारी दें।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के0पी0 उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोयले की नियमित आपूर्ति में बाधा आने से थर्मल पावर प्लांट पूरी क्षमता से नही चल पा रहे हैं जिससे पूरी नार्थ ग्रिड में विद्युत का संकट है परन्तु अब स्थिति में सुधार होना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने बताया कि कोयले की खदानों में अतिवृष्टि से पानी भर जाने तथा कोल इण्डिया लि0 में हडताल आदि कारणों से कोयले की आपूर्ति  बाधित हुई थी। अब हडताल समाप्त हो गई है और कोयला खदानों में भी कार्य शुरू हो गया है अतः शीघ्र ही विद्युत उत्पादन में सुधार की आशा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन ‘एड लीडरशिप-2011’ का दूसरा दिन

Posted on 15 October 2011 by admin

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश नितान्त आवश्यक– देश-विदेश से पधारे शिक्षाविदों की आम राय

robert-1 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इनोवेशन विंग के तत्वावधान में सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में चल रहे चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन ‘एड लीडरशिप-2011’ का दूसरा दिन बहुत ही दिलचस्प रहा, जिसमें विश्व के 10 देशों से पधारे शिक्षाविदों ने अपने शिक्षा पद्धति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की एवं  भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा प्रदान करने नये-नये तरीक सुझाये। विभिन्न देशों से पधारे प्रधानाचार्यो, शिक्षकों व शिक्षाविदों ने नई शिक्षण पद्धतियों पर व्यापक विचार विमर्श करते हुए निष्कर्ष व्यक्त किया कि शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है अपितु इसमें जीवन मूल्यों का समावेश नितान्त आवश्यक है। शिक्षा का अर्थ है बालक को नैतिक व सामाजिक रूप से प्रकाशमान बनाना, जिससे बालक जीवन में आदर्शों को अपनाकर अच्छे आचरण व व्यवहार से मानवजाति की भलाई हेुए उन्मुख हो सके। इससे पहले एड-लीडरशिप-2011 के दूसरे दिन की शुरुआत सी.एम.एस. कानपुर रोड के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई जिसके माध्यम से छात्रों ने सम्पूर्ण आडिटोरियम में ईश्वरीय एकता व आध्यात्मिक चेतना का संचार किया। ज्ञातव्य हो कि सी.एम.एस. इनोवेशन विंग के तत्वावधान में 14 से 17 अक्टूबर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय राउण्टटेबल कान्फ्रेन्स के अन्तर्गत बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैण्ड, अर्जेन्टीना, फिनलैंड, सिंगापुर, नीदरलैण्ड व भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे लगभग 500 प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबन्धक, शिक्षक व शिक्षाविद् एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर नवीन शिक्षण पद्धतियों पर व्यापक चर्चा-परिचर्चा कर रहे हैं।
एड-लीडरशिप-2011 के अन्तर्गत दूसरे दिन की परिचर्चा में भाग लेते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने ‘स्कूल पालिसी एण्ड मैनेजमेन्ट: एड लीडरशिप एट स्कूल’ पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें छात्रों में विश्वव्यापी दृष्टिकोण व विचार विकसित करने की जरूरत है तभी आगे चलकर ये विद्यार्थी ग्लोबल लीडर के रूप में उभर कर सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि अब ये जरूरी हो गया है कि छात्रों का दृष्टिकोण विश्वव्यापी हो, सोच वैज्ञानिक हो और उनमें मानव जाति के उत्थान की भावना हो। इससे पहले आज के प्रातःकालीन सत्र में ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर एजुकेशन’ विषय के अन्तर्गत चर्चा की शुरुआत करते हुए अमेरिका से पधारे काउन्सिल फाॅर ग्लोबल एजूकेशन के सह-संस्थापक डा. राबर्ट साण्डर्स ने कहा कि बालक को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावक व अध्यापकों को सदैव उसके सामने नये-नये उदाहरण रखने चाहिए एवं स्वयं एक रोल माडल बनकर बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। डा. साण्डर्स ने कहा कि जिन घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं, उनमें बच्चों में स्वतः ही हिंसक प्रवृत्ति जन्म लेती है। इसलिए अभिभावकों व शिक्षकों का यह परम दायित्व है कि वे घर व विद्यालय में प्रेम, भाईचारा व शान्ति का वातावरण बनाये रखें।
इसी विषय पर अपने विचार रखते हुए एड-लीडरशिप की संयोजिका डा. सुनीता गाँधी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को समय दें एवं उनमें मिल-जुलकर कार्य करने की भावना डालें, साथ ही उनमें सकारात्क सोच, सुन्दर विचार व लीडरशिप स्किल भी संजोएं। डा. गाँधी ने आगे कहा कि छोटे बच्चों की कक्षाए चार दीवारी का कैदखाना की तरह नहीं होनी चाहिए अपितु हमें ‘थिंकिंग क्लासरूम’ विकसित करने का प्रयास करना चाहिए जहाँ छात्र स्वयं अपने बारे में सोचें, सलाह-मशविरा करें व अपने सुन्दर भविष्य का निर्माण स्वयं करने को जागरूक बनें।
इसी सारगर्भित परिचर्चा के अन्तर्गत सिंगापुर से पधारी प्रख्यात शिक्षाविद् सुश्री स्टेला फर्नांडिज ने ‘एजुकेशनल पालिसी डारेक्टिव्स’ विषय पर, इंग्लैण्ड से पधारे शिक्षाविद् श्री एण्डी हार्वे एवं सुश्री डी लोफ्ट्स ने ‘डेवलपिंग एन एकेडमिक वोकाबुलरी’ विषय पर एवं हेलसिंकी फिनलैंड से पधारी डा. एजा कापीनेन ने ‘अ वे टु माइक्रो-क्लाइमेट आॅफ चेन्ज’ विषय पर, यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन, इंग्लैण्ड से पधारी शिक्षाविद् सुश्री किम इन्स्ले ने ‘डेवलपिंग पेडागोगीज’ विषय पर एवं आई.सी.एस. की संस्थापिका डा. अमृता दास ने ‘यूनिवर्सल एक्सेस टु यूनिवर्सल सक्सेस’ विषय पर सारगर्भित विचार रखे। इसके अलावा परवरिश इन्स्टीट्यूट आॅफ पैरेन्टिंग, नई दिल्ली की ओर से श्री सुशांत, डा. श्रुति जायसवाल, सुश्री रेणुका एवं सुरी सोनिया स्वरूप के प्रजेन्टशन ‘हाउ चिल्ड्रेन कैन गेट ग्रैटिफिकेशन आउट आॅफ देयर स्टडीज एण्ड स्कूलिंग’ को शिक्षाविदों की खूब प्रशंसा प्राप्त हुई।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने कहा कि यह शैक्षिक सम्मेलन शिक्षकों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिसमें ‘कल, आज और कल’ की शिक्षा पद्धतियों का गहन विचार-विमर्श चल रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि विचार-विमर्श का यह दौर कल 16 अक्टूबर को तीसरे दिन भी जारी रहेगा जिसके अन्तर्गत  देश-विदेश के शिक्षाविद् ‘असेसेमेन्ट स्ट्रेटजीज फाॅर ड्राइविंग चेन्ज’ एवं ‘राइट टु एजुकेशन एक्ट’ पर व्यापक चर्चा-परिचर्चा करेंगे तथापि डा. सुनीता गाँधी, सह-संस्थापक, काउन्सिल फाॅर ग्लोबल एजुकेशन, डा. गीता गाँधी किंगडन, चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर, सी.एम.एस., सुश्री किम इंस्ले, यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन, यू.के., श्री पार्थ शाह, प्रेसीडेन्ट, सेन्टर फाॅर सिविल सोसाइटी, सुश्री अंजू वाल, प्रधानाचार्या, सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल एवं सुश्री ली लाॅट्स, इंग्लैण्ड, आदि शिक्षाविदों के सारगर्भित अभिभाषण होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

14 अक्टूबर 2011 को माननीया मुख्यमंत्री जी ने दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर के अतिमहत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में निर्मित ‘‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन तथा जनोपयोगी परियोजनाओं’’ का लोकार्पण किया

Posted on 15 October 2011 by admin

  • यमुना नदी के पश्चिमी तट पर जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा नेहरू और गांधी परिवार से जुड़े स्मारक व संग्रहालय स्थापित किये गये हैं, वहीं दूसरी तरफ बी0एस0पी0 सरकार ने यमुना नदी से लगे पूर्वी तट पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन का निर्माण किया
  • इस निर्माण के लिए खासतौर से दलितों एवं कमजोर वर्गों ने माननीया मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया
  • इस मौके पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ अपनाये जा रहे सौतेले रवैये का भी पर्दाफाश किया
  • हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार व राजनीति में पनप रहे अपराधीकरण को भी खत्म करने पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने जोर दिया और इस मुददे पर सभी विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया

3उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर के अतिमहत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में आयोजित लोकार्पण समारोह में देश में समय-समय पर दलित एवं पिछड़े वर्गों में जन्मे महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा बनवाये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डेन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाओं को भी प्रदेश की जनता को समर्पित किया।

सुश्री मायावती जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन, दिनांक 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने विश्व-व्यापी सत्य, अहिंसा, भाईचारा एवं मानवता पर आधारित ‘‘बौद्ध धर्म‘‘ की दीक्षा ग्रहण की थी। उनके इस पवित्र दिवस पर देश में दलित एवं अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्में महान् सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के आदर-सम्मान में दिल्ली के समीप गौतमबुद्ध नगर के अति महत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में, उनकी सरकार द्वारा निर्मित ‘‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन‘‘ का तथा सम्बन्धित जिले के अन्य और महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्हीं सन्तों, गुरूओं और महापुरूषों की प्रेरणा से आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश, उत्तर प्रदेश की वे चार बार मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चारों बार के शासनकाल में यहाँ ‘‘गैर-बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को बदलने‘‘ व ‘‘समतामूलक समाज व्यवस्था की सही स्थापना’’ के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों में भी, खासतौर से ‘‘महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, श्री नारायणा गुरू, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी’’ आदि को विभिन्न रूपों में पूरा आदर-सम्मान दिया है, जिनकी जातिवादी मानसिकता में जकड़ी अन्य दलों की पूर्ववर्ती सरकारों ने सदैव उपेक्षा की।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इन महान हस्तियों की अभूतपूर्व त्याग-तपस्या को ‘‘देश में पहली बार‘‘ उ0प्र0 की बी.एस.पी. सरकार ने विभिन्न स्तर पर पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है, जो आगे चलकर निश्चित ही इतिहास के पन्नों में ‘‘स्वर्ण अक्षरों‘‘ में अंकित किया जायेगा। उन्होंने लखनऊ के अलावा नोएडा में ‘‘एक और भव्य स्थल व ग्रीन गार्डन‘‘ आदि बनवाने की जरूरत का औचित्य बताते हुए कहा कि जिन भी विरोधी पार्टियों की सरकारें उत्तर प्रदेश में रही हैं, उनमें से कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद, सबसे पहले व सबसे ज्यादा लम्बे समय तक, अर्थात लगभग 38 वर्षों तक लगातार यहाँ उ0प्र0 में एकछत्र राज किया है। लेकिन इस पार्टी की सरकार ने भी यहाँ अन्य विरोधी पार्टियों की सरकारों की तरह ही उ0प्र0 के लोगों की गरीबी एवं बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई भी विशेष व ठोस कदम नहीं उठाये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्हीं कारणों से उ0प्र0 से बड़े-पैमाने पर ये लोग अपनी रोटी-रोजी की तालाश में मजबूरीवश देश के अन्य राज्यों के बड़े-बड़े शहरों व महानगरों में जाकर बस गये हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली, उ0प्र0 के एकदम नजदीक होने की वजह सेये लोग सबसे ज्यादा दिल्ली में आकर भारी संख्या में बस गये हैं।

1माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पश्चिमी उ.प्र. के ज्यादातर लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने की व्यस्तता के कारण चाहते हुए भी लखनऊ में बने सभी प्रेरणादायक स्थलों व पार्कों आदि को खास मौको पर भी आसानी से नहीं देख पा रहे थे। इसलिए उनकी सरकार ने इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुये दिल्ली व पश्चिमी उ.प्र. के नजदीक नोएडा में एक और ऐतिहासिक व भव्य राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन आदि बनाने का फैसला लिया है, ताकि इन दोनों क्षेत्रों के लोग, नोएडा क्षेत्र में निर्मित किये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डन को विशेष अवसरों पर आसानी से देख सके।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यह स्थल व ग्रीन गार्डेन लगभग 80 एकड़ से भी ज्यादा भूमि पर निर्मित किया गया है और दिल्ली व पश्चिमी उ.प्र. की दूरी लखनऊ से काफी ज्यादा है। इन्हीं कारणों से ही उनकी सरकार द्वारा इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के पश्चिमी तट पर कई ऐतिहासिक इमारतें व हजारों एकड़ की कीमती जमीन पर नेहरू व गाँधी परिवार से जुड़े स्मारक आदि भी बने हुये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में दलितों के प्रति शुरू से ही जातिगत द्वेष व हीन भावना रखने वाली कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय सरकार ने इस हजारों एकड़ की जमीन के कुछ हिस्से पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी इन दोनांे महापुरूषों के आदर-सम्मान में इनके स्मारक व संग्रहालय आदि बनवाना उचित नहीं समझा, जिसको लेकर पूरे देश में इनको मानने वाले लोग काफी ज्यादा दुःखी थे। इस कमी को अब उनकी सरकार ने दूर कर दिया है। इसीलिए दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर जहाँ एक तरफ नेहरू व गाँधी परिवार से जुड़े स्मारक व संग्रहालय आदि स्थापित किये गये हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी से लगे पूर्वी तट पर हमारे दलित महापुरूषों के स्मारक व संग्रहालय आदि भी अब निर्मित कर दिये हैं।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इसमें उनके विरोधियों ने किस्म-किस्म की रूकावटे पैदा करके, लगभग एक साल तक इसके निर्माण को ‘‘सुप्रीम कोर्ट‘‘ के जरिये, रूकवा कर रखा था। लेकिन अन्त में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में, उन्हंे न्याय दिया, जिसके लिए वह सर्वाेच्च न्यायालय की आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने दलित एवं पिछड़े वर्ग में जन्में सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों को उचित आदर-सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के बन जाने के बाद अब ये लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ में, इन वर्गों के वोट हासिल करने के उद्देश्य से दिखावे के तौर पर इनके सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों की अपने मंचों पर कुछ इनकी फोटो जरूर रखने लगे हैं और साथ ही इनकी अब कुछ प्रतिमा आदि भी लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली बार दलितों एवं अन्य पिछड़े वर्गों में जन्में महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों में भी खासतौर से ‘‘महात्मा ज्योतिबा फुुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरू, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर श्री कांशीराम जी‘‘ आदि को पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हीन भावना तथा जातिवादी मानसिकता के चलते विरोधी पार्टियां इन स्थलों के बारे में आयेदिन इसे सरकारी धन का दुरूपयोग बताकर प्रदेश की जनता को अक्सर गुमराह करने का प्रयास करती रहती हैं। जबकि इन पर बजट का लगभग 1 प्रतिशत धन ही व्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यय किया हुआ धन इसी ही महीने की पहली तारीख से टिकट के जरिये बहुत तेजी से उनकी सरकार के पास वापस आना शुरू हो गया है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि 9 अक्टूबर, 2006 को काफी लम्बी व गम्भीर बीमारी के कारण, इस देश के बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की मृत्यु हुई थी। उस समय केन्द्र में कांग्रेस पार्टी और उ.प्र. में बी.एस.पी. को छोड़कर, लगभग सभी विरोधी पार्टियों के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार चल रही थी। उस दौरान लगभग सभी विरोधी पार्टियों के वरिष्ठ नेता दिखावे के तौर पर इनके मृतक शरीर पर फूल चढ़ाने व दाह-संस्कार में भी शामिल होने के लिए जरूर पहुँच गये थे, किन्तु केन्द्र व उ.प्र. की तरह देश की लगभग अन्य सभी राज्यों की सरकारों ने मान्यवर श्री कांशीराम जी की मृत्यु होने पर, इनके सम्मान में एक दिन का भी ‘‘राष्ट्रीय व राजकीय‘‘ शोक घोषित नहीं किया था।

2सुश्री मायावती जी ने कहा कि जब मान्यवर श्री कांशीराम जी अपने इलाज के लिए दिल्ली के एक प्राईवेट हाॅस्पिटल में दाखिल थे, तब उन्हंे अकेला व असहाय देखकर उस समय सन् 2003 में केन्द्र में बीजेपी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके अपने राजनैतिक स्वार्थ में मुझे ‘‘ताज प्रकरण व इसकी आड़ में आय से अधिक सम्पत्ति‘‘ होने के मामले में जबरन गलत तरीके से फँसाकर सी0बी0आई0 के जरिये 8 अक्टूबर, 2003 को एक ही दिन में व एक ही समय पर उनके स्वयं के तथा सभी सम्बन्धियों के घरों पर एक साथ छापा डलवाया था।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि उसी दिन छापे के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्षया श्रीमती सोनिया गाँधी‘‘ ने उन्हें अपनी ओर से टेलीफोन करके यह कहा था कि ‘‘आज बीजेपी की हरकतों को देखकर, हमें काफी ज्यादा दुःख है कि आपके साथ बीजेपी की केन्द्रीय सरकार अच्छा वर्ताव नहीं कर रही है।‘‘ उन्होंने यह भी कहा कि आप घबरायें नहीं, इस मुश्किल की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिया कि जैसे ही केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, उन्हें इस प्रकरण में निश्चित रूप से न्याय दिलायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर अब तक केन्द्र में लगातार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही सरकार चली आ रही है। फिर भी सन् 2004 से लेकर अब तक लगभग इन 8 वर्षों की इस लम्बी अवधि में भी उनके ताज से जुड़े आय से अधिक प्रकरण के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की सरकार ने आज तक भी उन्हें न्याय नहीं दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सम्बन्धित प्रकरण में खुद केन्द्रीय सरकार के आयकर विभाग ने लगभग सभी मामलों में और साथ ही इससे जुड़े कुछ मामलों में भी माननीय कोर्ट ने उन्हंे क्लीन चिट दे दी है। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनैतिक स्वार्थ में केन्द्र की सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके इस मामले को अभी तक भी सी0बी0आई0 के जरिये लटकाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अब तक कई लोगों के केस खत्म कर दिये हैं, लेकिन उनके खुद के मामले में कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी की तरह ही सी0बी0आई0 का काफी ज्यादा दुरूपयोग कर रही है। इससे बीजेपी की भाँति कांग्रेस पार्टी की भी दलितों के प्रति हीन व जातिगत् द्वेष की भावना आज भी उन्हें साफतौर से स्पष्ट नजर आती है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि 13 मई, 2007 को जबसे उ.प्र. में अकेले अपने बलबूते एक दलित की बेटी के नेतृत्व मेें बी.एस.पी. की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है, तबसे यहाँ सभी विरोधी पार्टियाँ अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर एक सोची-समझी एक राजनैतिक साजिश के तहत् उनकी पार्टी व सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश में लगातार लगी रहती हैं और इस मामले में हमें कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा आगे खड़ी नजर आती है। कांग्रेस पार्टी का रवैया उनकी पार्टी की सरकार के साथ शुरू से ही सौतेला रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत् उ.प्र. को ‘‘केन्द्रीय अंश‘‘ का मिलने वाला धन भी केन्द्र सरकार द्वारा ‘‘समय‘‘ पर नहीं दिया गया।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उ.प्र. सरकार को यथासमय पर धन प्राप्त नहीं होता है, जिसके कारण प्रदेश का विकास व जनहित के कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हुये हैं। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों से साफ है कि 13 मई सन् 2011 तक की अवधि में विŸाीय वर्ष 2007-08 में 4,935 करोड़ रुपये, वर्ष 2008-09 में 3,266 करोड़ रुपये, वर्ष 2009-10 में 7,320 करोड़ रुपये, तथा वर्ष 2010-11 में 5,864 करोड़ रूपये, कुल मिलाकर 21,385 करोड़ रूपये बन जाते हैं। यह केन्द्रीय अंश उ.प्र. सरकार को समय पर प्राप्त नहीं हुआ है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में विरासत में मिले “उŸार प्रदेश के वर्षों पुराने पिछड़ेपन व ग़रीबी को दूर करने” तथा तेज़ी से विकास कार्यों को गति देने के लिये उनकी सरकार ने सन् 2007 में केन्द्र सरकार से 80,000 करोड़ रुपयों का विशेष आर्थिक सहायता पैकेज देने की अनेकों बार माँग की थी। इस माँग पर केन्द्र सरकार ने आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। इसके बावजूद विरोधी पार्टियों द्वारा व अन्य विभिन्न स्तरों पर यह भ्रम फैलाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को निर्धारित मापदण्डों से हटकर ‘अतिरिक्त‘ सहायता दी जा रही है, जो कि पूर्णतयाः गलत व असत्य है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उ.प्र. के समस्त क्षेत्रों में ‘‘संतुलित व समग्र विकास‘‘ उपलब्ध हो तथा उ.प्र. की सम्पूर्ण जनता को बेहतर भविष्य मिले, इसके लिए उनकी पार्टी उ.प्र. का पुर्नगठन करके ‘‘पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश‘‘ को भी अलग से राज्य गठित करने की हमेशा ही पक्षधर रही है, जिनका गठन करना केन्द्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इस मामले में भी केन्द्र में कांग्रेस व बीजेपी ने अपने-अपने शासनकाल के दौरान अभी तक भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाये हैं।

सुश्री मायवती जी ने कहा कि इसके साथ ही उनकी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्गों की कुछ जातियों को ‘अनुसूचित जाति की सूची में,‘‘ तथा देश के ‘‘मुस्लिम व जाट समाज‘‘ के लोगों को, अन्य पिछड़े वर्गों की केन्द्रीय सूची में, इनके आरक्षण के कोटे को बढ़ाये जाने व उनकी आबादी के हिसाब से इनका अलग से कोटा निर्धारित करने की शर्त के साथ इन्हें शिक्षा, नौकरियों व अन्य और जरूरी क्षेत्रों में भी आरक्षण दिये जाने तथा देश में ‘‘अपरकास्ट समाज‘‘ में से गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर सभी मामलों में, इन्हें अलग से आरक्षण दिये जाने के लिए भी उनकी पार्टी की सरकार ने केन्द्र सरकार को कई बार लिखित आग्रह किया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके अलावा देश में ‘‘अनुसूचित जाति /जनजाति‘‘ की बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से इनके आरक्षण के कोटे में बढ़ोत्तरी करने व इनका केन्द्रीय व देश के ज्यादातर राज्यों में राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों में वर्षों से अधूरे पड़े आरक्षण के कोटे को पूरा करने के लिए और साथ ही प्राईवेट सेक्टर व न्यायपालिका एवं अन्य जिन भी क्षेत्रों में, इन वर्गों को अभी तक भी आरक्षण की सुविधा नहीं मिली है। ऐसे सभी क्षेत्रों में, इनको आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी उनकी सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को बार-बार लिखित अनुरोध किया गया है। लेकिन इन सभी मामलों को केन्द्र सरकार ने अभी तक भी ठण्डे बस्ते में डाला हुआ है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल व बुन्देलखण्ड की तरह पश्चिमी उ.प्र. के विकास के लिये भी प्राईवेट सेक्टर के माध्यम से (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप - च्ण्च्ण्च्ण्) ‘‘जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस-वे एवं अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे’’ आदि अनेकों अति महत्वपूर्ण योजनायें बनाई थी, जिनसे पश्चिमी उ.प्र. के विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी जिलों के लोगों को भी काफी ज्यादा लाभ पहुँचता, जबकि इन परियोजनाओं में केन्द्र सरकार का कोई भी पैसा नहीं लगना था। केवल उनको कुछ मामलों में मंजूरी ही देनी थी, जो आज तक भी नहीं दी गयी है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके साथ ही पश्चिमी उ.प्र. में ‘‘माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय’’ की एक खण्डपीठ की स्थापना का मामला भी केन्द्र सरकार के समक्ष अभी तक भी लम्बित पड़ा हुआ है। इसके साथ-साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर देश में लागू पुरानी भूमि अधिग्रहण नीति को भी संशोधित करने के लिए अनेकों बार केन्द्रीय सरकार को कहा गया है, किन्तु इस पर भी काफी विलम्ब किया जा रहा है, जिसके कारण फिर उन्हें मजबूर होकर प्रदेश के किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध उनकी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में प्रगतिशील भूमि एवं पुर्नवास नीति लागू की है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यही रवैया उत्तर प्रदेश के साथ केन्द्र सरकार का ‘‘बिजली‘‘ देने के मामले में भी बना हुआ है। इसके अलावा पूर्व की सरकारों की अति दयनीय व खराब ‘‘कानून-व्यवस्था‘ की स्थिति को भी सही पटरी पर लाने के लिए केन्द्र से समय-समय पर मांगा गया सहयोग भी ज्यादातर मामलों में नकारात्मक ही रहा है। इसके अलावा उनकी पार्टी के मुख्य दलित बैंक वोट को तोड़ने के लिए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किस्म-किस्म के नाटक कराये गये हैं। लेकिन इसमें भी जब कांग्रेस पार्टी को अब तक कुछ भी हासिल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हताश होकर ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी केन्द्र में, खासतौर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी सरकार को चारों तरफ से घिरते हुये देखकर उ.प्र. में वि.सभा के आमचुनाव होने से पहले यहाँ दलितों के वोटों को लुभाने के उद्देश्य से न चाहते हुए भी जिस मीरा कुमार के पिता स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी को उनके काफी संघर्ष करने के बावजूद भी इनको एक दलित होने के नाते, इन्हें इस देश का प्रधानमन्त्री नहीं बनाया था, जिसके कारण फिर इनको कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपनी अलग से नई पार्टी भी बनानी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बी.एस.पी. से घबराकर कुछ हद तक यह सम्भव हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी अब इनकी ही बेटी श्रीमती मीरा कुमार को या फिर महाराष्ट्र से श्री सुशील कुमार शिन्दे को अपने दिल के ऊपर पत्थर रखकर किसी एक को कुछ समय के लिए इस देश का प्रधानमंत्री भी बना सकती है। उन्होंने कांगे्रस पार्टी व अन्य सभी विरोधी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उ.प्र. में वि.सभा के आमचुनाव होने से पहले चाहे किसी भी दलित वर्ग के व्यक्ति को, कुछ समय के लिए इस देश का प्रधानमंत्री क्यों न बना दे। इसके बाद भी उन्हें अपने समाज के लोगों के ऊपर यह पूरा भरोसा व गर्व है कि ‘‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर श्री कांशीराम जी‘‘ की आत्म-सम्मान व मानवतावादी मूवमेन्ट से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. का दलित वोट बैंक उत्तर प्रदेश अथवा देश के किसी हिस्से से रत्तीभर भी वोट कांग्रेस पार्टी में जाने वाला नहीं है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में, पूर्व में जिन भी विरोधी पार्टियों की यहाँ सरकारें रही हैं और साथ ही केन्द्र में भी अभी तक जिन भी पार्टियों की सरकारें रही हैं, ये सभी विरोधी पार्टियों की सरकारें अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर यह कतई नहीं चाहती हैं कि उ.प्र. का हर मामले में सम्पूर्ण विकास हो। इनके इसी ही रवैये को देखकर इसके पीछे उन्हें इन सभी विरोधी पार्टियांे की एक सोची-समझी मिली-जुली स्वार्थभरी राजनैतिक साजिश नजर आती है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि यह प्रदेश पूर्णरूप से विकसित हो जाता है, तो फिर इस प्रदेश के लोग यहाँ हर मामले में, विशेषकर राजनीतिक मामले में स्वतन्त्र फैसला लेने लगेंगे। उन्होंने कहा कि जिससे फिर इन पार्टियों का सत्ता में आकर इन्हें अपनी मन-मर्जी करना प्रदेश में बहुत मुश्किल हो जायेगा। अपने इन्हीं स्वार्थाें के चलते सभी विरोधी पार्टियों की सरकारों ने व अब तक केन्द्र की सभी सरकारों ने जान बूझकर उ.प्र. को सम्पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसी की वजह से ही उ.प्र. के लोग आजादी के बाद से लगातार अपनी रोजी-रोटी के लिए देश के कोने-कोने में मारे-मारे घूमते रहे हैं। उनकी पार्टी की सरकार देश की यह पहली और अकेली ऐसी सरकार है, जिसने हर मामले में व हर स्तर पर ‘‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय‘‘ की नीति के आधार पर चलकर उ.प्र. को सम्पूर्ण रूप से विकसित करने का ईमानदारी से फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अपर कास्ट समाज में से गरीब लोगों व महिलाओं के हितों का हमारी पार्टी की सरकार ने हर मामले में प्राथमिकता के आधार पर पूरा-पूरा ध्यान दिया है। इनके उत्थान के लिए प्रदेश में पहली बार अनेकों जनहित की योजनायें शुरू की गई हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इसके अलावा प्रदेश के ‘‘किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, वकीलों, व्यापारियों एवं अन्य पेशों‘‘ में लगे लोगों के हितों का भी हर प्रकार से पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा, परिवहन, ग्राम्य विकास, आवास, सिंचाई, कृषि, शहरी व लोक निर्माण, समाज कल्याण, औद्योगिक, श्रम एवं अवस्थापना विभाग आदि के जरिये भी प्रदेश के विकास एवं जनहित के मामले में अनेकों महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कार्य किये गये हैं। इसी प्रकार प्रदेश में हर मामले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए भी हमारी सरकार ने अनेकों महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार व राजनीतिक में लगातार पनप रहे अपराधीकरण को जिसका उ.प्र. भी काफी हद तक शिकार हुआ है। इसको समाप्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों में वर्षों से फैली ये दोनों बहुत पुरानी बीमारियां उनकी सरकार को विरासत में मिली है, जिन्हें खत्म करने के लिए उनकी सरकार को काफी सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। साथ ही उनकी सरकार के कई मन्त्रियों को भी अपने मन्त्री पद से हाथ धोना पड़ा है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर ‘‘श्री अन्ना हजारे, बाबा रामदेव एवं अन्य कोई भी संगठन तथा राजनैतिक दल‘‘ बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के व राजनैतिक एवं जातिवादी द्वेष की भावना से ऊपर उठकर जनहित में उत्तर प्रदेश में भी अनुशासित तरीके से किसी भी रूप में अभियान छेड़ते हैं। तो इसका उनकी पार्टी व सरकार को कोई भी एतराज नहीं होगा।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर श्री एल.के. अडवाणी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश से जो रथयात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह रथयात्रा बिहार प्रदेश से शुरू करने की बजाय, वास्तव में कर्नाटक प्रदेश से शुरू करनी चाहिये थी, क्योंकि इस राज्य की मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी तक भी गवांनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह रथयात्रा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, देश की जनता की आँखों में धूल झोंकने वाली राजनैतिक नौटंकी मात्र नजर आती है।  सही मायने में इनकी इस रथयात्रा के पीछे, श्री आडवाणी की अपनी खुद की पार्टी में पिछले कुछ समय से इनकी प्रधानमंत्री के पद की कमजोर पड़ी दावेदारी को फिर से पुख्ता करने की यात्रा ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस रथयात्रा का देश की जनता कोई ज्यादा संज्ञान लेने वाली नहीं है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बीजेपी को उ.प्र. सरकार के बारे में कोई भी किताब लिखने व श्वेत पत्र  जारी करने के लिये बिना वजह अपनी एनर्जी खराब करने की बजाय इस पार्टी को कर्नाटक स्टेट में अपनी सरकार के बारे में श्वेत पत्र व किताब छापकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर बांटनी चाहिये, तो बीजेपी के भविष्य के लिये ज्यादा बेहतर होगा। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, यहाँ उनकी सरकार के बारे में कुछ भी बोलने की बजाय इन्हें पहले अपने गिरेबान मेें भी झांककर जरूर देखना चाहिये। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के बारे में इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना, इनके लिये मानो ‘900 चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली’ हो।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लखनऊ व नोएडा में जो भी ऐतिहासिक व भव्य स्थल तथा ग्रीन गार्डन आदि बनवाये हैं, उन्हें विरोधी पार्टियों के लोगों को जातिगत द्वेष की भावना के नजरिये से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कुछ ही वर्षों के अन्दर काफी अधिक आर्थिक लाभ होगा, जो प्रदेश के विकास व गरीब लोगों के उत्थान पर खर्च किया जायेगा।

सुश्री मायावती जी ने लोकार्पण के बाद इस स्थल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के उत्साह को देखते हुए कहा कि इसे देर रात्रि तक खुला रखा जाए, ताकि यहां के लोग अनुशासनपूर्वक इस स्थल को देख सकें। उन्होंने नोएडा आॅथरिटी के चेयरमैन श्री बलविन्दर कुमार को इस स्थल से सम्बन्धित अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये है। नोएडा जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल’ एवं ‘ग्रीन गार्डन’ निर्माण के लिए खासतौर से दलितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों ने माननीया मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत किया।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, श्री लालजी वर्मा, श्री इन्द्रजीत सरोज, ठाकुर जयवीर सिंह व श्री रामवीर उपाध्याय तथा पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सांसद राष्ट्रीय महासचिव ‘‘श्री सतीश चन्द्र मिश्रा’’, कैबिनेट सचिव ‘‘श्री शंशाक शेखर सिंह‘‘, एडिशनल कैबिनेट सचिव ‘‘श्री रविन्द्र सिंह‘‘, माननीया मुख्यमंत्री के सचिव ‘श्री नवनीत सहगल व सूचना सचिव श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं इनके अलावा प्रमुख सचिव गृह श्री कुंवर फतेह बहादुर व ए0डी0जी0 (कानून व्यवस्था) श्री एस.के. सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in