Archive | October 7th, 2011

मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं। विधान सभा के आगामी चुनाव में इन मुद्दों पर जनता अपना निर्णय सुनाएगी। समाजवादी पार्टी लगातार पिछले चार सालो से जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती आई है, इसलिए माहौल उसके पक्ष में है। वह बसपा राज के कुशासन से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की ओर ही देख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के इस भरोसे को कायम रखना होगा।
7-10-a श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने उन्हें सीख दी कि वे आगामी विधान सभा चुनावों को पूरी गम्भीरता से लें। बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने में जरा भी कोताही न बरतें। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों और पार्टी उम्मीदवारों को मतदाता सूची की जांच से लेकर बूथ कमेटी के निर्माण पर पूरा ध्यान केंन्द्रित करना चाहिए। इसमें कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश ने जितनी प्रगति की थी, बसपा सरकार ने उसे उतनी ही अवगति में पहुॅचा दिया है। किसान सबसे ज्यादा परेशान है। बिजली, पानी, बीज, खाद सभी की किल्लत है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। दवाई, पढ़ाई सब मंहगी है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की बुनियादी समस्याओं की समझ ही नहीं है। प्रशासन बेलगाम है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा और जन सामान्य को राहत देने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन

Posted on 07 October 2011 by admin

img_2840भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि आज भैंसाकुण्ड में की गईं।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र राष्ट्रीय स्व्यंसेवक भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। मिलनसार व सदा हॅंसमुख स्वभाव के धनी श्री मिश्र इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे लेकिन राष्ट्रीय कार्यो में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए उक्त नौकरी का परित्याग कर दिया। सन् 1977 में आप गोला गोकर्णनाथ से जनता पार्टी के टिक्ट पर विधायक चुने गए। सन् 1992 में आप विधानसभा कोटे से एमएलसी चुने गए। पुनः 2002 में विशेष प्रतिभा के धनी श्री राघवराम मिश्र राज्यपाल द्वारा विधानसभा में मनोनीत किए गए।
श्री तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि राघवराम मिश्र जी का निधन पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संसदीय विधा के ज्ञाता श्री राघवराम मिश्र जी नए विधायकों के सदैव मार्गदर्शक रहे। धैयपूर्वक संसदीय संचालन की पे्ररणा उनसे प्राप्त होती रही।
भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र का पार्थिव शरीर आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लाया गया तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र के पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने श्रंद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री लालजी टण्डन ने कहा कि राघवराम मिश्र का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। इस अवसर पर श्रंद्धाजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल एवं रामपति शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोश टण्डन, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द सिंह राणा, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन तिवारी, प्रदेश के पार्टी के विभिन्न मोर्चे व प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक तिवारी, सह कार्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी,  महानगर महामंत्री मान सिंह, राजीव मिश्रा, वरिष्ठ नेता विजय सेन सिंह, पूर्व महामंत्री हीरो बाजपेई, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष साकेत शर्मा, महिला मोर्चा के संयुक्ता भाटिया, रश्मि जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, विष्णु  गर्ग, सुशील गर्ग, सभासद मिन्टु उपाध्याय, माधुरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी क्रान्तिरथ

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश      8 अक्टूबर,2011 को समाजवादी क्रान्तिरथ से चैथे चरण की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होगें। प्रदेश में व्याप्त कुशासन,मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में श्री यादव अब तक 39 विधान सभा क्षेत्रों में सघन जन सम्पर्क कर चुके है। वे जहां भी गए बड़ी गर्मजोशी के साथ नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने चिलचिलाती धूप में भी घंटों इंतजार कर बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के उनके आवाहन को सुना और उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी का 8 अक्टूबर,2011 को प्रातः 10Û00 बजे लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पास भव्य स्वागत होगा। यहां से वे समाजवादी क्रान्तिरथ से कुर्सी, महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां होते हुए सायंकाल सीतापुर पहुॅचेगें। वही वे रात्रि विश्राम करेगें। अगले दिन 09 अक्टूबर,2011 को वे जनपद सीतापुर के हरगांव, महोली, सिधौली, होते हुए इंटौजा (बख्शी का तालाब, लखनऊ) पहुॅचेगें जहां एक बड़ी जनसभा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है

Posted on 07 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि उ0प्र0 की आम जनता भयभीत हैं। उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है। प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रशासनिक अक्षमता सर चढ़ के बोल रही है। जिसके कारण अनेक बेगुनाहों की जान जा रही है। पूर्वी उ0प्र0 में बच्चा चोर गिरोह के आतंक, बुंदेलखंड में आर्थिक तंगी एवं पश्चिमी उ0प्र0 में अपहरण उद्योग के कारण आमजन को
अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया है कि बस्ती में संदिग्ध बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को आम जनता ने पीट-पीटकर मार डाला। आगरा में लुटेरों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। झांसी में आर्थिक तंगी के कारण युवक को जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। गाजियाबाद में डाक्टर का अपहरण कर लिया गया। इसके बावजूद भी उ0प्र0 सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का दावा कर रही है। इससेे बड़ा हास्यास्पद दावा और कुछ नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से इस कुशासन का भी केन्द्र सरकार समर्थन ले रही है और प्रदेश सरकार  भ्रष्टाचार में आकण्ड डूबी हुई केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही
है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि मायावती में जरा भी नैतिकता है तो अपने पद से त्यागपत्र दे दें। कांगे्रसी युवराज जो घूम-घूमकर रहनुमाई की घोषणांओं का नाटक कर रहे हैं जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। दुर्भाग्य से लूट खसौट और अपराध  सपा, बसपा और कांगे्रस का कामन
एजेण्डा हो गया है।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निकल रही रथयात्राओं में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, जनता के बीच इन तीनों दलों की चार्जशीट जारी करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस की दूसरी सूची में 62 प्रत्याशीविधानसभा सीट - प्रत्याशी

Posted on 07 October 2011 by admin

1-जसराना  मिथिलेश यादव 2-अमनपुर  अंबरीश पाल सिंह 3-करहल  -उर्मिला सिंह
4-बदायूं   फखरे अहमद शोबी 5-शेखुपुर  -भगवान सिंह शाक्य
6-मीरगंज  हुलासीराम राजपूत 7-फरीदपुर (सु.) रामसनेही सागर
8-पीलीभीत -सैयद जकी अशर्फी 9-बरखेड़ा  वीएम सिंह
10-पूरनपुर-(सुरक्षित) -सुखलाल 11-विसालपुर देवस्वरूप पटेल
12-कटरा -वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना 13-तिलहर -सुनीता कोविद सिंह
14-पुवायां-(सुरक्षित) चेतराम 15-पलिया  विनोद तिवारी
16-श्रीनगर-(सु.)-मायावती उर्फ माया प्रसाद 17-सांडी-(सु.) -ओमेंद्र
वर्मा 18-संडीला -बेगम इशरत रसूल 19-बांगरमऊ -चौधरी अशोक सिंह बेबी
20-सफीपुर-(सु.) मनीष कुरील 21-मोहान-(सु.) रामखिलावन पासी 22-पुरवा एमएच
खान 23-तिलोई -मु.मुस्लिम 24-जसवंतनगर -अजय यादव 25-अकबरपुर-रनियां मथुरा
पाल 26-सिकंदरा -लल्ला मान सिंह बंजारा 27-भोगनीपुर -नीतम सचान
28-बिठूर -अभिजीत सिंह सांगा 29-सीसामऊ -संजीव दरियावादी 30-कानपुर
कैंट अब्दुल मन्नान 31-उरई (सु.) डा.बाबू रामदीन अहिरवार 32-मेहरौनी
(सु) रमेश खटिक 33-हमीरपुर -केशवबाबू शिवहरे 34-महोबा -अरिमर्दन सिंह
35-नरैनी-(सुरक्षित) -महेंद्र वर्मा 36-अयाह शाह सुरेंद्र सिंह गौतम
37-दरियाबाद राकेश कुमार वर्मा 38-मिल्कीपुर -(सु.) भोलानाथ भारती
39-अलापुर-(सु.) जयराम विमल 40-मटेहरा -अली अकबर 41-उतरौला -आशिक अली
42-बलरामपुर (सुरक्षित) शिवलाल 43-फरेंदा -वीरेंद्र चौधरी 44-पनियारा तलत
अजीज 45-गोरखपुर ग्रामीण काजल निषाद 46-खजनी -राजनारायण पासवान
47-पडरौना राजेश जायसवाल 48-फाजिलनगर शशी शर्मा 49-कुशीनगर -जगदंबा
प्रसाद सिंह 50-हाता -रामाश्रय मल 51-रामकोला (सु.) रामानंद बौद्ध
52-रुद्रपुर अखिलेश प्रताप सिंह 53-सलेमपुर (सु.) राम अधार राम
54-अतरौलिया विभूति प्रसाद निषाद 55-मेहनगर -(सु.) श्रृंगरी गौतम
56-मधुबन उत्पल कुमार राय 57-बदलापुर-विवेक सिंह राजा
58-जौनपुर -मो.नदीम जावेद 59-केराकत-(सु.) राजेश गौतम
60-सैयदराजा शैलेंद्र कुमार सिंह 61-मझवां -अजय कुमार उपाध्याय
62-घोरावल -अरुण कुमार सिंह।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in