Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है

Posted on 07 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि उ0प्र0 की आम जनता भयभीत हैं। उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है। प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रशासनिक अक्षमता सर चढ़ के बोल रही है। जिसके कारण अनेक बेगुनाहों की जान जा रही है। पूर्वी उ0प्र0 में बच्चा चोर गिरोह के आतंक, बुंदेलखंड में आर्थिक तंगी एवं पश्चिमी उ0प्र0 में अपहरण उद्योग के कारण आमजन को
अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया है कि बस्ती में संदिग्ध बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को आम जनता ने पीट-पीटकर मार डाला। आगरा में लुटेरों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। झांसी में आर्थिक तंगी के कारण युवक को जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। गाजियाबाद में डाक्टर का अपहरण कर लिया गया। इसके बावजूद भी उ0प्र0 सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का दावा कर रही है। इससेे बड़ा हास्यास्पद दावा और कुछ नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से इस कुशासन का भी केन्द्र सरकार समर्थन ले रही है और प्रदेश सरकार  भ्रष्टाचार में आकण्ड डूबी हुई केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही
है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि मायावती में जरा भी नैतिकता है तो अपने पद से त्यागपत्र दे दें। कांगे्रसी युवराज जो घूम-घूमकर रहनुमाई की घोषणांओं का नाटक कर रहे हैं जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। दुर्भाग्य से लूट खसौट और अपराध  सपा, बसपा और कांगे्रस का कामन
एजेण्डा हो गया है।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निकल रही रथयात्राओं में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, जनता के बीच इन तीनों दलों की चार्जशीट जारी करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in