Categorized | लखनऊ.

मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं। विधान सभा के आगामी चुनाव में इन मुद्दों पर जनता अपना निर्णय सुनाएगी। समाजवादी पार्टी लगातार पिछले चार सालो से जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती आई है, इसलिए माहौल उसके पक्ष में है। वह बसपा राज के कुशासन से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की ओर ही देख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के इस भरोसे को कायम रखना होगा।
7-10-a श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने उन्हें सीख दी कि वे आगामी विधान सभा चुनावों को पूरी गम्भीरता से लें। बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने में जरा भी कोताही न बरतें। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों और पार्टी उम्मीदवारों को मतदाता सूची की जांच से लेकर बूथ कमेटी के निर्माण पर पूरा ध्यान केंन्द्रित करना चाहिए। इसमें कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश ने जितनी प्रगति की थी, बसपा सरकार ने उसे उतनी ही अवगति में पहुॅचा दिया है। किसान सबसे ज्यादा परेशान है। बिजली, पानी, बीज, खाद सभी की किल्लत है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। दवाई, पढ़ाई सब मंहगी है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की बुनियादी समस्याओं की समझ ही नहीं है। प्रशासन बेलगाम है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा और जन सामान्य को राहत देने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in