Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन

Posted on 07 October 2011 by admin

img_2840भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि आज भैंसाकुण्ड में की गईं।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र राष्ट्रीय स्व्यंसेवक भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। मिलनसार व सदा हॅंसमुख स्वभाव के धनी श्री मिश्र इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे लेकिन राष्ट्रीय कार्यो में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए उक्त नौकरी का परित्याग कर दिया। सन् 1977 में आप गोला गोकर्णनाथ से जनता पार्टी के टिक्ट पर विधायक चुने गए। सन् 1992 में आप विधानसभा कोटे से एमएलसी चुने गए। पुनः 2002 में विशेष प्रतिभा के धनी श्री राघवराम मिश्र राज्यपाल द्वारा विधानसभा में मनोनीत किए गए।
श्री तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि राघवराम मिश्र जी का निधन पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संसदीय विधा के ज्ञाता श्री राघवराम मिश्र जी नए विधायकों के सदैव मार्गदर्शक रहे। धैयपूर्वक संसदीय संचालन की पे्ररणा उनसे प्राप्त होती रही।
भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र का पार्थिव शरीर आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लाया गया तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र के पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने श्रंद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री लालजी टण्डन ने कहा कि राघवराम मिश्र का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। इस अवसर पर श्रंद्धाजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल एवं रामपति शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोश टण्डन, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द सिंह राणा, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन तिवारी, प्रदेश के पार्टी के विभिन्न मोर्चे व प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक तिवारी, सह कार्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी,  महानगर महामंत्री मान सिंह, राजीव मिश्रा, वरिष्ठ नेता विजय सेन सिंह, पूर्व महामंत्री हीरो बाजपेई, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष साकेत शर्मा, महिला मोर्चा के संयुक्ता भाटिया, रश्मि जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, विष्णु  गर्ग, सुशील गर्ग, सभासद मिन्टु उपाध्याय, माधुरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in