Categorized | लखनऊ.

समाजवादी क्रान्तिरथ

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश      8 अक्टूबर,2011 को समाजवादी क्रान्तिरथ से चैथे चरण की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होगें। प्रदेश में व्याप्त कुशासन,मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में श्री यादव अब तक 39 विधान सभा क्षेत्रों में सघन जन सम्पर्क कर चुके है। वे जहां भी गए बड़ी गर्मजोशी के साथ नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने चिलचिलाती धूप में भी घंटों इंतजार कर बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के उनके आवाहन को सुना और उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी का 8 अक्टूबर,2011 को प्रातः 10Û00 बजे लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पास भव्य स्वागत होगा। यहां से वे समाजवादी क्रान्तिरथ से कुर्सी, महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां होते हुए सायंकाल सीतापुर पहुॅचेगें। वही वे रात्रि विश्राम करेगें। अगले दिन 09 अक्टूबर,2011 को वे जनपद सीतापुर के हरगांव, महोली, सिधौली, होते हुए इंटौजा (बख्शी का तालाब, लखनऊ) पहुॅचेगें जहां एक बड़ी जनसभा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in