बी.एस.पी. की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारतीय पार्टी पदाधिकारियों की महŸवपूर्ण बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न

Posted on 15 October 2011 by admin

पार्टी संगठन को मज़बूत व जनाधार को बढ़ाकर नई चुनौतियों का सामना करने हेतु कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया सुश्री मायावती जी का आह्वान

बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारतीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आज यहाँ पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय 4, गुरूद्वारा, रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में सम्पन्न हुयी, जिसमें पूरे देश भर से विभिन्न राज्यों के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भाग लिया। इस महŸवपूर्ण बैठक को, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उŸार प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ पार्टी संगठन की तैयारी व पार्टी के जनाधार को तेज़ी से आगे बढ़ाने के संदर्भ में सम्बोधित किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पार्टी की इस महŸवपूर्ण बैठक में अपने सम्बोधन से पहले बहन मायावती जी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से उन्हें सौंपी गयी पार्टी सम्बंधी ज़िम्मेदारियों के सम्बंध में विस्तार से लेखा-जोखा लिया। साथ ही, विभिन्न राज्यों से आये पार्टी की स्टेट यूनिट के अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ ज़िम्मेदार पदाधिकारियों से भी पार्टी संगठन की तैयारी एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सम्बंधी उनके राज्यों में चल रही गतिविधियों की सीधी रिपोर्ट लेकर उन्हें अपनी कमियों को सुधारने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
माननीया बहन कुमारी मायावती जी ने आज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहले जिन-जिन राज्यों में आगामी एक वर्ष के भीतर आम चुनाव होने वाले हैं उन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने व व्यापक बनाने के लिये जी-जान से काम करने की हिदायत दी। साथ ही, “बी.एस.पी. मूवमेन्ट” के हित को ध्यान में रखकर तथा उसे आगे बढ़ाने के लिये, उसकी “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” की नीति के हिसाब से उन्हें अपने-अपने राज्यों में सर्वसमाज के लोगों को भाईचारा के आधार पर जोड़ने हेतु पूरी लगन व समर्पण भाव से काम करने का निर्देश दिया।
इसके साथ-साथ, उन्होंने पार्टी में उसकी विशिष्ट पहचान के मुताबिक़ अनुशासित होकर काम करते रहने तथा समय-समय पर जो दिशा-निर्देश उन्हें पार्टी द्वारा दिये जाते हैं, उन पर पूरा-पूरा अमल करने की अपील की। पार्टी की सदस्यता अभियान को निर्धारित समय पर पूरा करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। इसके अलावा, चुनावों के दौरान पार्टी को चुनाव में मज़बूती के साथ लड़ा कर सŸाा की मास्टर चाभी हासिल करने हेतु पार्टी पदाधिकारियों से तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की।
इसके साथ ही, माननीया बहन कुमारी मायावती जी ने, विरोधी पार्टियों द्वारा “बी.एस.पी. मूवमेन्ट” को कमज़ोर करने के लिये लगातार साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों का जो इस्तेमाल किया जाता है, उससे सजग व सावधान रहने की अपील करते हुये कहाकि विरोधी पार्टियाँ ख़ासकर कांग्रेस पार्टी केन्द्र में अपनी सरकार की विफलताओं पर से लोगों का ध्यान हटाने के लिये लगातार हाथ-पांव मार रही है, परन्तु ऐसा लगता है कि जनता उसे माफ़ करने को तैयार नहीं है।
इतना ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार ख़ासतौर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने ही लोगों के बीच बुरी तरह से उलझी हुयी है और परेशान है। साथ ही, केन्द्र सरकार की ग़लत आर्थिक नीतियों के कारण देश भर में बढ़ती ग़रीबी, महँगाई व बेरोज़गारी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर दिया है। जनता में काफी बेचैनी व आक्रोश है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी और देश में मध्यावधि चुनाव हो जाये। ऐसी परिस्थिति को भी ध्यान में रखकर पार्टी की गतिविधियों को देश भर में तेज़ी से आगे बढ़ाना होगा।
अन्त में, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने देश भर से आये राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पार्टी के अखिल भारतीय पदाधिकारियों के प्रति इस महŸवपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिये आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in