Categorized | लखनऊ.

बेकाबू महगाई के लिए कांगे्रस,सपा और बसपा बराबर के साझेदार है

Posted on 15 October 2011 by admin

02भारतीय जनता पार्टी  के सत्ता में आते ही लोक सेवा गारण्टी लागू करेगी। देश और प्रदेश में बढ़ रही बेकाबू महगाई के लिए कांगे्रस,सपा और बसपा बराबर के साझेदार है। इस शासन में बस कुछ मंहगा है, अमन और शांति तो सर्वाधिक मंहगी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्वाभिमान यात्रा की जनसभा के संबोधनप में कही।
जन स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन पहासू और खुर्जा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार पुरातन परम्परा खो रही है। सार्वजनिक जीवन में यदि किसी राजनेता/मंत्री के ऊपर कोई आरोप लगता था तो वह तत्काल नैतिकता के आधार पर अपना पद त्याग देता था, किन्तु आज वित्त मंत्री को देश के प्रधानमंत्री ही बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोगों का चरित्र निष्कलंक होना चाहिए।
उ0प्र0 सरकार पर हमला करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी खजाने की फिजूल खर्ची हो रही हे। सरकार दलितों के प्रति सवंदेन शून्य है। सामाजिक समरसता तार-तार हो गई है। जाति बिरादरी की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्ष़ण दे रहे हैं। लोकायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक बसपा के 67 विधायक अपराधी छवि के हैं। मायावती का इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्हें अपनी सरकार बची रहने की चिन्ता है। जिससे कि पूरे समय वह अपनी तिजोरी भरती रहें। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश की जनता के सामने बसपा सरकार की असलियत उजागर करने तथा जनता को जागरूक करने आए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही ये सारे अपराधी छवि वाले मंत्री/विधायक  जेल के सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में सुशासन के माध्यम से अमन-चैन कायम होगा। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा यात्रा प्रभारी डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, राष्ट्रीय सचिव एवं यात्रा संयोजक संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही, यात्रा सहसंयोजक डा0 महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल, प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, आदि प्रमुख रूप से है। अलीगढ़ से प्रारम्भ हुई इस यात्रा का 50 से अधिक स्थानों पर भारी स्वागत हुआ और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनेक विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in