Categorized | लखनऊ.

फजलेहक खैरावादी दिवस मनाने के साथ राष्ट्रीय लोकमंच का चुनावी विगुल बजा

Posted on 15 October 2011 by admin

आज दिनांक 15.10.2011 से पहले से तय कार्यक्रमानुसार प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी लखनऊ मो0 हुसैन खाँन के नेतृत्व में लखनऊ की सभी विधान सभाओं का तूफानी दौरा फजलेहक खैरावादी दिवस मनाने के साथ शुरू किया गया आज श्री खाँन ने दौरे का शुभारम्भ लोकमंच का झन्डा दिखाकर किया। श्री खाँन ने बताता कि हिन्तुस्तान की जंगे आजादी का एलान सबसे पहले अल्लामा फजले हक खैरावादी ने किया था उन्होने सबसे पहले मुसलमानों को अंग्रजो से अपने मादरी वतन हिन्दुस्तान को आजाद कराने का फतवा जारी किया था और कहा था कि अपने मुल्क को आजाद कराने का फर्ज सभी हिन्दू और मुस्लिमो का है उन्होने आजादी की लड़ाई का फतवा जारी करने के साथ साथ खुद आजादी की लड़ाई मे कूदे थे। इसलिए आज के दिन से ही राष्ट्रीय लोकमंच ने भय भूख भ्रष्टाचार और घोटालो से देश प्रदेश को मुक्ति दिलाने तथा देश प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन लाने एवं देश व प्रदेश में भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास युक्त सरकार बनाने के लिए देश की जनता से राष्ट्रीय लोकमंच की सरकार बनाने की सहयोग की अपील की। श्री खाँन ने आज जिला अध्यक्षय संजय सिंह की अध्यक्षता मे युवा जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, अभय सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, फुरकान खाँन अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ उत्तर विधान सभा व पश्चिम विधान सभा का तूफानी दौरा किया वहाँ कार्यकर्ताओ की एक बैठक भी किया जिसमें सुरेश कुमार बाजपेई को पश्चिम विधान सभा अध्यक्ष सुनील कुमार पाल को नगर सचिव राम पाल गंगवार को जिला सचिव, अमित कुमार श्रीवास्तव को जिला महासचिव नियुक्त किया गया तथा अनुबन्ध श्रीवास्तव को शहीद भगत सिंह वार्ड का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उत्तरी विधान सभा फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय में नागेश शुक्ला वार्ड अध्यक्ष, राजू शुक्ला युवा वार्ड अध्यक्ष, कपिल महासचिव, विजय युवा महासचिव, भाऊ शुक्ला, सुजीत राय, नितिन चैहान, राजू शुक्ला, राजेश सिंह उपाध्यक्ष, सलमान खाँन, सुधीर, मुकेश, गौरव को युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in