Archive | August, 2010

केन्द्रीय पूजा समिति की बैठक सम्पé

Posted on 06 August 2010 by admin

केन्दं्रीय पूजा व्यवस्था समिति की बैठक में शुक्रवार को इस वर्ष दुगाZ पूजा महोत्सव को बेहतर ढ़ंग से सम्पé कराने की रणनीति तय की गई समिति सर्वे के बाद सभी विभागो की समस्याओं को सूचीबद्व करके जिलाधिकारी को सौंपेगा। सहर के मौनी मन्दिर पर समिति की अध्यक्ष की ओम प्रकास पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा समितियों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद भूकंप रथ निकालने पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा तय हुआ कि इस बार दुगाZ पूजा प्रारम्भ होने के पूर्व साउण्ड सर्विस समितियों को प्रसासन की ओर से नोटिस दे दी जाये इससे उन पर प्रतिबंध लगाया जाना सम्भव होगा समिति का पूजा महोत्सव 14 अगस्त से सुरू होकर जो 13 नवम्बर की समापन के साथ संपé होगा इसी बीच 8 अक्टूबर को दुगाZ पूजा भी होगा। 22 अगस्त को गत वर्ष का समापन समारोह होगा मेले के पूर्व सहर को कई सेक्टर में बाटकर पूजा समितियों से समस्याएं एकत्र की जायेगी। बैठक में राधेरमण मिश्र वैध जी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सतपाल बग्गा, आषीस सिंह, मनीष दूबे, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकास गुप्ता, राजदेव सुक्ला आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक मुश्त समाधान बना उपभोक्ताओं के गले का फॉस

Posted on 06 August 2010 by admin

बिजली विभाग में शासन द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाकर बकाये बिजली के बिल को वसूल करने के लिए मार्च में व्याज पर 100 प्रतिशत छूट देकर बकाया राजस्व वसूलने के लिए योजना चलाई गई थी जिसमें उपभोक्ताओं ने छूट पाने की लालच में अपने बकाये बिजली बिल को जमा किया था उस समय उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा छूट की बात तो बता दी गई किन्तु कई महिनो के बीत जाने के बाद भी न तो कोई ब्याज घटा और न ही धनराशि घटाई गई है। उपभोक्ता  विभाग के संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं किन्तु उन्हें कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। जिससे उपभोक्ता  परेशान व असहाय हो गये हैं यहां तक कि दूरदराज

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राम अवतार की मौत पर संवेदना की कम उसके परिजन को आर्थिक मदद की ज्यादा जरूरत

Posted on 06 August 2010 by admin

आदमी दुनिया से चला जाता है लेकिन उसके अच्छे बुरे कायोंZ की चर्चांए खतम नहीं होती। रामअवतार जिले का सबसे बड़ा समाजसेवी था अल्प आयु में काल के गाल में समाहित होने वाला राम अवतार कई संस्थाओं से मानसिक व शारीरिक रूप् से जुड़ा रहा । रामअवतार उन लावारिश लाशों का वारिस बनता था जिनके बारे में पुलिस को भी पता नहीं चलता था उक्त व्यक्ति कौन है परन्तु उसकी मौत के बाद संवेदनाओं का जो दौर जारी है उससे रामअवतार के परिजनों का कुछ भला होने वाला नहीं है अब जरूरत है रामअवतार केे परिजनों को आर्थिक मदद की बड़ा आश्चर्य होता है कि रामअवतार की अन्तेष्ठी के समय अपने को जिले का समाजसेवी बताने वाले नज़र नहीें आये रामअवतार के अन्तिम संस्कार में हिन्दू मुस्लिम एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अफजल अंसारी जिला अध्यक्ष इसरार हुसेन सदर विधायक अनूप सण्डा प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ही दिखाई पड़ें। रामअवतार के मौत के बाद संवेदना व्यक्त करने का जो दोर शुरू हुआ है उससे रामअवतार के परिजनों का कुछ भला होने वाला नहीं है उस परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान जी के विकास कार्याें का मीटर

Posted on 06 August 2010 by admin

ग्राम पंचायत हरखपुर में चार राजस्व ग्राम हरीखपुर ,कपूरपुर ,पटईपुर तथा महमूदपुर बानगी आते है चारों राजस्व गांव में नाली खड़न्जा शौचालय आवास पेन्शन आदि विकास कार्य हुआ है परन्तु अभी तक कई समस्याओं से ग्रामीणों को निजात नही मिली। क्या कहते हैं प्रधान रफी अहमद उर्फ बब्लू खां प्रधान जी दावा करते हैं कि जितना विकास कार्य मेरे कार्यकाल मे हुआ है पिछले पन्द्रह वषोंZ में नही हुआ मैने सीमित संसाधनों में अधिकतम विकास कार्य करवाये फिर भी अभी बहुत कुछ करना है मुख्य कारण यह है कि बड़े ग्राम पंचायत होने के कारण पूर्व रूप से विकास कार्य नहीं हो सका फिर भी अभी तक ढाई किमी सड़क निर्माण खड़न्जा मार्ग 500 मीटर कच्ची सड़क ,तैन्तीस पात्रों केा आवास 100 शौचालय 8 हैण्डपम्प 211 लोगों का पेन्शन का लाभ दिलवाया। क्षेत्र पंचायत हनहध से 350 मीटर नाला निर्माण सांसद निधि से 1600 पेंटिंग सड़क मार्ग का निर्माण हुआ है तथा भविष्य में कुछ विशेष पैकेेज के माध्यम से अपनी ग्राम सभाओंं में विकास कार्य करवाना मेरा लक्ष्य है।
क्या कहते हैं ग्रामीण हारून खां लम्बे समय से रूका हुआ विकास कार्य प्रधान बब्बू खां ने शुरू करवाया जिससे हम लोगों को काफी सहूलियत मिल गई है अन्यथा रास्ता चलना दूभर हो गया था। वकील अहमद (भुल्लर खां) प्रधान जी पूरे ग्राम सभा में सभी के दुख दर्द में शामिल होते है।तथा जरूरत मन्दों की जायज मांग पूरी भी करते है। जियालाल कहते हैं कि अभी भी पूरे विकास से अछूते हैं जितना दावा किया जा रहा है उतना विकास नहीं हुआ है। अनारकली- “अरे भईया प्रधान तो हमार पेंशन तो बनवाये आटै हमरे बुढ़ापा कै सहारा कै दिहिन नाहीं तैा खाए बिना मर जाईत“ प्रधान के राजनीतिक प्रतिद्वन्दी राम स्वारथ यादव कहते है कि ग्राम पंचायत के चारों राजस्व गांव की समस्यांए जस की तस बनी हैंं। जो भी विकास कार्य हुए है वो सांसद व जिला पंचायत निधि से ही हुआ है ग्राम सभा में नाली खड़न्जा का अभाव है आपात्रों को पेंशन आवास शौचालय दिया गया है कुल मिला कर ग्रामीण अपने प्रधान रफी अहमद से सन्तुष्ट दिखाई पड़े और उन्हे अपने प्रधान से काफी उम्मीद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कारागार बन्दी धर्मवीर सिंह प्रताडना की मजिस्ट्रेटी जॉच

Posted on 06 August 2010 by admin

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम डी.पी. सिंह ने बताया है कि जिला कारागार के बन्दी धर्मवीर सिंह पुत्र स्वरूप उर्फ रामस्वरूप निवासी ग्राम ववेला थाना पानीपत हरियाणा की निरूद्वि की अवधि में दाड़ी मूछ मुडवाने एवं प्रताडित किये जाने की मजिस्ट्रेटी जॉच उनके द्वारा की जा रही है। इस सम्बन्ध में जो व्यक्ति जानकारी रखते हो वे अपना साक्ष्य/लिखित वयान 11 अगस्त 2010 तक उनके कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
——-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगला वारीखां में छापे में सिन्थेटिक दूध बरामद

Posted on 06 August 2010 by admin

उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र सचान ने बताया है कि तहसील एत्मादपुर के ग्राम नगला वारीखां में छापा डाल कर 100 किलो सिन्थेटिक दूध आदि पदार्थ जब्त किये गये और मौक पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि छापे  दौरान 15 ली. गोल्ड मोहर वनस्पति तथा 100 ली0 चम्बल रिफााइन्ड सोया आयल, 2 बोतल रिन्जी पोलाराइज्ड ,2 किलो कास्टिक सोडा और 100 ली सिन्थेटिक दूध बरामद हुआ है। दो व्यक्तियों जगदीश प्रसाद तथा ईश्वरी प्रसाद के विरूद्व एफ.आई. आर. कराई गई है। ईश्वरी प्रसाद को मौके  पर गिरफ्तार कर लिया है।
श्री सचान ने बताया कि दो अन्य स्थानों वरहन तथा मुडी चौकी पर बांट तथा माप के उपकरण सील किये गये है। इस दौरान संयुक्त टीम में खाथत थे।द्य एवं औशधि प्रशासन के निरीक्षक  कृपा शंकर तथा बांट एवं माप के वरिश्ठ निरीक्षक राम सुन्दर अकेला आदि उपिस्

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बच्चे के लिए मॉ के दूध की ताकत निराली होती है-डा0 प्रजापति

Posted on 06 August 2010 by admin

नवजात बच्चे के लिए मॉ के दूध की ताकत निराली होती है इसलिए जन्म से ही स्तनपान बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को उसकी मॉ ने दूध का सुख प्राप्त हो जाये तो बच्चे के बीमार होने की कम ही आशंका होता है।

उक्त विचार एस.एन. मेडिकल कालेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डा0 एन सी0 प्रजापति विश्व स्तनपान सप्ताह(1 से 7 अगस्त) के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के ट्रेनिंग हाल मे सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जन साधारण से अपील की कि बच्चे को जन्म से ही मॉ के दूध का सुख प्राप्त करा उसका जन्म सिद्व अधिकार हैै।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामरतन ने कहा कि बच्चे के जन्म से यदि अपनी मॉ का दूध नसीब न हो तो बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। इसलिए बच्चे को स्तनपान अनिवार्य रूप से कराया जाये और बोतल के दूध से परहेज करना चाहिए।
जिला महिला चिकित्सालय की वरिश्ठ चिकित्सक डा0 निर्मला यादव ने बताया कि हम सभी को पुरानी भ्रान्तियों पर ध्यान न देकर बच्चे का जन्म होने पर आधे घण्टे बाद ही मॉ का दूध पिना शुरू कर देना चाहिए,और छ: माह तक दूध के अतिरक्त अन्य वस्तुए खाने को न दी जायें। क्योंकि मॉ के दूध में जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक पोशक तत्व होतें है।
केयर संस्था की डा0 मीनू भार्गव ने बताया कि बच्चों में कुपोशण रोकने के लिए मॉ का दूध अति आवश्यक है और बच्चे को दो वशZ तक मॉ अपना स्तनपान अवश्य करायें।
गोश्ठी में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 लीलावती आर्या ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये और धन्यवाद प्रस्तुत किया । गोश्ठी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भरत सोनकर, जनचेतना सेवा समिति के डा0 वाई एस0 परमार सहित अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
———

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवा मण्डल पुरस्कार हेतु 11 अगस्त तक आवेदन जमा करें

Posted on 06 August 2010 by admin

नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जनपद में कार्यरत नेहरू युवा मण्डल एवं नेहरू युवती मण्डलों को जनपद स्तरीय युवा मण्डल पुरस्कार दिये जाने है। चयनित युवा मण्डल को दस हजार रूपये की पुरस्कार रािश एवं सर्वश्रेश्ठ एक युवा तथा एक युवती को पॉच-पॉच हजार रूपये की पुरस्कार रािश दी जायेगी।
नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि नेहरू युवा मण्डल व युवती मण्डल के अलावा सामाजिक गतिविधियों, कार्यक्रमों में स्वयं सेवी भाव से वशZ 2009-10 में कार्य करने वाले निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते है। आवेदप पत्र 11 अगस्त 2010 तक नेहरू युवा केन्द्र -51/10 वेस्ट अर्जुन नगर आगरा में जमा करा सकते है। उनके दूरभाश नं0 0562-2302261 पर भर जानकारी/सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संकेत मूक बधिर विद्यालय में वृक्षारोपण

Posted on 06 August 2010 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने संकेत मूक बधिर विद्यालय विजय नगर कालोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर अशोक का पौधा लगाया। छात्रों ने 25 पौधे लगाये और उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी ली।
श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षो के मानव जीवन मे महत्व को सभी जानते है।बरसात का मौसम प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने अपील की कि इस मौसम मे हर  नागरिक वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित होकर वृक्ष लगाये । आगरा  जनपद में हरियाली सम्बर्धन में वृक्षारोपण का विशेश महत्व है। इससे पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी।

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि विकलांग कल्याण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक के 129 छात्र िशक्षा पा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक है और परिसर को हरा भरा बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटखोरों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई

Posted on 06 August 2010 by admin

अभियान के तहत अब तक 349 एफ.आई.आर. दर्ज 283 व्यक्ति गिरफ्तार एफ.डी.ए. टीम ने आज की 06 जनपदों में कार्रवाई8 एफ.आई.आर. दर्ज, 06 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निदेेZश पर एफ.डी.ए. द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 349 मामलों में एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए 283 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि एफ.डी.ए. टीम द्वारा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम की आई.पी.सी. की धारा-272/273 तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की सुसंगत धाराओं में आज कुल 6 जनपदों में की गई  कार्रवाई एवं मारे गये छापों में कुल 8 एफ0 आई0 आर0 दर्ज कराते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रवक्ता ने बताया कि आज जनपद बाराबंकी, आमजगढ़, अम्बेडकर नगर, गोरखपुर, हरदोई एवं जौनपुर में छापे एवं सैिम्पलिंग के आधार पर कार्रवाई की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बाराबंकी में हल्दी में लेडप्रोमेट रसायन की मिलावट पाये जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए प्रदीप कुमार गुप्ता एवं विवेक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जनपद आजमगढ़ की मुबारकपुर कोतवाली क्षेत्र में बेसन में खेसारी की मिलावट पाये जाने पर अनीस अहमद के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

जनपद अम्बेडकर नगर में एफ.डी.ए. टीम द्वारा मोहम्मद हाशिम, फागू लाल एवं मो0 शफीक अहमद को आम पकाने में कारबाइड का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इस प्रकरण में 3 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई। जनपद गोरखपुर के छोटी जेल के पीछे मेवातीपुर में अपमिश्रित 27 बोरा बेसन, 20 बोरा मैदा, 52 बोरा बून्दी, 1 बोरा इमरती एवं 14 टिन तेल जब्त करते हुए प्रºलाद कुशवाहा पुत्र सुखई प्रसाद के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत आज एफ.डी.ए. टीम द्वारा जनपद हरदोई में जफर मेडिकल स्टोर पर मारे गये छापे में 455 ऐम्पुल आक्सीटोसिन जब्त करते हुए जफर अली पुत्र रमजान अली के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया, तथा जनपद जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर मारे गये छापे में 400 एम.एल. आक्सीटोसिन बरामद किया गया। इस प्रकरण में जगदीश चन्द्र एवं कपूर चन्द्र के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in