Posted on 03 April 2010 by admin
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 14अप्रैल को अम्बेडकरनगर से कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा झण्डी दिखाकर एवं विशाल जनसभा को सम्बोधन के पश्चात निकलने वाली प्रदेशव्यापी `कांग्रेस यात्रा´ एवं राहुल जी की जनसभा को सफल बनाने हेतु कंाग्रेस के सासन्दों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की एक तैयारी बैठक आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।
प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी, कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव श्री अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव श्री भोला पाण्डेय एवं श्री अब्दुल मन्नान, सांसद श्री जगदिम्बका पाल, सांसद डॉ. संजय सिंह, सांसद श्री पी.एल.पुनिया, सांसद श्री हर्षवर्धन, पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मन्त्री श्री राजबहादुर, उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा, पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, विधायक श्री प्रदीप माथुर, विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, विधान परिषद सदस्य श्री गजे सिंह, विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, विधायक श्री ईश्वर चन्द्र शुक्ल, विधायक श्री माधो पासवान, विधायक श्रीमती अमिता सिंह, विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक श्री राजेशपति त्रिपाठी, उन्नाव से सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन के प्रतिनिधि एवं जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वीर प्रताप सिंह एवं इस यात्रा के समन्वयक डॉ. आर.पी.त्रिपाठी मौजूद रहे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने `कांग्रेस यात्रा´ को सफल बनाने एवं राहुल जी की जनसभा को सफल बनाने हेतु निर्देश दिये।
`कांग्रेस यात्रा´ के मुख्य समन्वयक दस नेताओं श्री भोला पाण्डेय, श्री जगदिम्बका पाल, श्री प्रवीन सिंह ऐरन, श्री पी.एल.पुनिया, श्री राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक, श्री रणजीत सिंह जूदेव, श्री प्रदीप माथुर, श्री शेखर बहुगुणा, श्री राजेश पति त्रिपाठी ने यात्रा के अपने-अपने रूट चार्ट प्रस्तुत किये।
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि दो चरणों में होने वाली `कांग्रेस यात्रा´ के अन्तर्गत प्रथम चरण के तहत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती 14अप्रैल से शुरू होकर 31मई तक चलेगी तथा दूसरे चरण की यात्रा गांधी जयन्ती 2अक्टूबर से प्रारम्भ होगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने कहा की स्मारकों की सुरक्षा के लिए विशेष बल के बिल पर राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश की मायावती सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती का फैसला करके संविधान को तार-तार कर दिया है। यह सरकार सभी वैधानिक प्रक्रियाओं को तिरस्कृत कर अपनी मनमानी, अधिनायकशाही पर उतारू हो गई है। नैतिकता, लोकमर्यादा अथवा संवैधानिक नियमों-परम्पराओं का पालन करना उसने सीखा ही नहीं है। लोकतन्त्र में उसका विश्वास नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में जिस तरह से असंवैधानिक काम हो रहे हैं, केन्द्र को उस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करनी चाहिए।
प्रदेश की बसपा सरकार ने फिजूलखर्ची और जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने का रिकार्ड कायम किया है। नहरों में पानी नहीं, बिजली संकट गहरा रहा है। अनुत्पादक खर्च बढ़े हैं। हर तरफ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार है। एस्टीमेट 10 गुने तक ज्यादा बने हैं। स्मारकों के निर्माण पर अरबों रूपया लुटाने के बाद अब इनकी सुरक्षा के नाम पर 8 करोड़ रूपया सालाना खर्च बढ़ाया जा रहा है। ये स्मारक, पार्क, प्रतिमाएं सब एक दल विशेष की हैं। राज्यपाल महोदय को इस लूटकाण्ड की जॉच करानी चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
भारतीय जनता पार्टी ने 21 अप्रैल की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिये तैयारी तेज कर दी है। केन्द्र व राज्य सरकार प्रायोजित बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता जुट गये हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश में रैली को सफल बनाने के लिये क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें हो रही हैं।
श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने कांग्रेस व बसपा सरकार की पोल खोलने के लिये पहले से ही हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश मुख्यालय पर अवध क्षेत्र की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह ने रैली को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को जुटने का आहवान किया और कहा कि केन्द्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई बढ़ी है। आम जनता का जीना दूभर हो गया है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह तथा संचालन क्षेत्रीय मन्त्री सुभाष त्रिपाठी ने किया। बैठक को प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में पूर्व मन्त्री रमापति शास्त्री, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप भार्गव, अनुराग मिश्रा, आर0बी0 सिंह, ज्ञान तिवारी, मुकुट बिहारी, सन्तोष सिंह, पूिर्णमा वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
भारतीय जनता पार्टी ने सन्तकबीर नगर में लगातार हो रहे उत्पीड़न के लिये बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि सन्तकबीर नगर के बेलहर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन लगातार निर्दोषो को तंग कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर सन्तकबीर नगर के बेलहर गांव में साम्प्रदायिक तत्वों ने हिन्दुओं की जमीन पर कब्जा किया। पुलिस ने कब्जा करवाया। गल्ती शरारती तत्वों व पुलिस की ही है लेकिन 46 लोगों पर ढेर सारी जघन्य धाराओं के मुकदमें हैं। जबकि पुलिस ने जांच के बाद कुछ भूमि खाली भी कराई। इसके अलावा चार-पांच अन्य गांवों में सार्वजनिक भूमि एवं हिन्दुओं की भूमि पर जबरिया कब्जा हुआ।
श्री दीक्षित ने बताया कि आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला आदि के नेतृत्व में एक जांच दल ने उक्त क्षेत्र का दौरा किया। जांच दल ने अनेक लोगों से भेंट की। रिपोर्ट के अनुसार उक्त क्षेत्र में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता सताये जा रहे हैं। लोगों में दहशत है। जनउत्पीड़न बढ़ा है। 18 निर्दोष जेल में हैं। पुलिस का कहर है। अनेक किसानों की फसलें भी फूंक दी गईं। आगजनी भी की गई। पार्टी सरकारी घटनाओं को लेकर आन्दोलन की तैयारी में है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज मऊ जिले में हुई एक मुठभेड़ में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के एक शार्प शूटर राजा चौहान को मार गिराया। एसटीएफ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया है “बारह हजार रुपये के इनामी बदमाश चौहान को आज मऊ जिले के बरवां गांव के पास एसटीएफ और मऊ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।“
चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा चौहान 19 मार्च को मऊ जिले में आरटीओ आफिस के सामने हुई ठेकेदार राम सिंह मौर्य और उनके गार्ड सतीश की हत्या में वांछित था। उन्होंने बताया कि मौर्य पिछले वर्ष 29 मार्च को हुई लोकनिर्माण विभाग के सरकारी ठेकेदार मéा सिंह की हत्या का प्रमुख गवाह था, जिसमें कि अंसारी सहित आठ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा “हो सकता है प्रदेश में चुनाव 2012 के बजाए 2011 में ही हो जाएं। इसलिए पिछड़े वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए हमें उनके बीच जाना होगा। इस बार पिछड़ों के बल पर सरकार बनेगी। तभी उनको अपना हक मिल सकेगा। धन और धरती का बटवारा होगा।´´
समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 19 अपै्रल, 2010 को कानपुर में होने वाले महासम्मेलन की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये नेता विरोधी दल श्री शिवपाल िंसह यादव ने उक्त उद्गार व्यक्त किए।
श्री यादव ने कहा कि बसपा के शासनकाल मे पिछड़ा वर्ग की बहुत उपेक्षा हुई है। उन्हें हर तरह से अपमानित किया जा रहा हेै। पीड़ित व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं है। थाने जाने पर फरियादी को ही उल्टे फंसा दिया जाता है। इस अन्यायी व्यवस्था के खिलाफ हमेें लड़ना है। हर वर्ग को साथ जोड़ना हैं। उनको भरोसा दिलाना होगा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
नेता विरोधी दल ने कहा कि विधानसभा के चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाना है। 19 अपै्रल, 2010 को कानपुर के फूल बाग, पार्क में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन सफल बनाना है। इसके बाद मण्डल व जिला स्तर पर ऐसे सम्मेलन होंने चाहिए। लखनऊ में अक्टूबर-नवम्बर में एक बड़ी रैली करने का निर्णय लें तो पूरे प्रदेश में एक सन्देश जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता श्री रामनरायन साहू, सांसद ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव ने किया। बैठक में महासम्मेलन के लिए मण्डल एवं जिलावार प्रभारी बनाए गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में फूलबाग आने में सहयोग करें।
बैठक में प्रकेाष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालता प्रसाद निषाद, कोषाध्यक्ष श्री तारा िंसह सोलंकी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव के अतिरिक्त सर्वश्री जयगोपाल सोनी, अल्ताफ अंसारी, राममनोहर प्रजापति, राकेश प्रजापति, दयाराम प्रजापति, रविन्द्र यादव, तुलसीराम चौरसिया, नानकदीन भुर्जी, विनोद प्रजापति, आर0डी0गोस्वामी, श्रीनिवास जोगी, नरेश उत्तम, डा0 हीरा ठाकुर, डा0 विश्राम सिंह यादव, रामदुलार राजभर, हरिओम साहू, श्रीमती जानकी पाल, श्याम लाल पाल, रामराज वर्मा, विनोद सविता, रामाज्ञा चौहान, रामलखन प्रजापति, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 April 2010 by admin
बृजभूषण तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद, समाजवादी पार्टी ने कहा इधर उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें लाखों एकड़ जमीन में गेंहूं की खड़ी फसल, और मकान जलकर राख हो गये हैं। अरबों रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। साथ ही लोग भी जल कर जख्मी हुए हैंं। ऐसी सूचना मिली है कि आग लगने का मुख्य कारण लटक रहे पुराने बिजली के तार हैं, जिनको बदलने व मरम्मत कराने की मॉग क्षेत्र के निवासियों द्वारा बराबर की जाती रही है। सरकार इस सम्बन्ध में संवेदना शून्य एवं लापरवाह रही है।
इसी सिलसिले मेें जनपद सन्तकबीरनगर के थाना महुली क्षेत्र में 02 अपै्रल को जिस प्रकार से आक्रोशित किसानों के साथ पुलिस पेश आई, उनका ढांढस बंधाने के बजाए उन पर लाठियॉ और गोली चलाई गईं, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैंं। ऐसी मिसाल कहीं मिल नहीं सकती है। आज 3 अपै्रल, को फतेहपुर जनपद के ग्राम ललौली में हजारों बीघा फसल बिजली के शार्ट सिर्कट से जल कर स्वाहा हो गई है। पूरे प्रदेश में आग के कारण हाहाकार मचा है। बहुत दिनों से मॉग की जाती रही है। कि कम से कम सभी तहसील मुख्यालयों पर दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए जो नहीं की गई। जहॉ दमकल हैं। अधिकतर उपयोग के लायक नहीं हैं और अपर्याप्त हैं। आग की सूचना मिलने के बाद भी तत्काल कार्यवाही नहीं की जाती। प्रशासन को मालूम है कि मार्च-अपै्रल का महीना आग के सम्बन्ध में खतरनाक होता है। इसलिए इसकी विशेष व्यवस्था करनी चाहिए थी। झोपड़ियॉ केवल गरीब की होती हैं, आग लगने के बाद कुछ बचता ही नहीं। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता बिल्कुल नाकाफी है।
मैं लाठी चार्ज और पुलिस फायरिेंग की घोर निन्दा करता हंू तथा न्यायिक जॉच की मॉग करता हंू। जिनके मकान जले हेैं, उन्हें तत्काल सहायता पहुंचायी जाए। दमकलों की विशेष व्यवस्था की जाए। एक उच्च दल गठित किया जाए जो आग लगने के कारणेां तथा फसल व सम्पत्ति के हुए नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को शीघ्र दे और लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। किसानों को जितनी हानि हुई है, उसकी शत-प्रतिशत सरकार भरपाई करे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 02 April 2010 by admin
मामला मनरेगा, वी पी एल, ए पी एल, एवं मिडडे मील में अनियमितता का
भदैंया, सुलतानपुर 2 अप्रैल। ग्राम सभा मझलें में मनरेगा, बीपीएल, एपीएल कार्ड एवं मिडडे मील में ग्राम प्रधान की जा रही अनिमितताओं में जॉच के उपरान्त दोशी पाए गये प्रधान व सेक्रेटरी के विरूद्ध दलितों ने पर्यटन राज्य मन्त्री स्वतन्त्र पंभार विनोद सिंह को आरोप पत्र दिया गया।
बताते चलें िेक ग्राम सभा मझले गॉव में पिछले कुछ माह पहले ग्रामीणों की िशकायत पर एडीओ एस टी ने मनरेगा, वी पी ए एपी एल तथा स्कूलों में मिडडे मील की अपने जॉच के उपरान्त ग्राम प्रधान मझले गॉव/ सेक्रेटरी को दोशी पाया। जिसकी जॉच आख्या खण्ड विकास अधिकारी भदैया को दिया था। परन्तु लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उन आरापियों के फिलाफ कोई कार्य वाही नहीे की गई हैं। जिसके खिलाफ सिया राम कोरी ने सी डी ओ एवं डर पी आर ओ को शपथ पत्र दिनोक 30 मार्च को दिया परन्तु इन अधिकारियों ने भी आज तक ग्राम प्रधान/ सेक्रेटरी के फिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों नें इसके पूर्व मन्त्री विनोद सिेह को भी 10 मार्च को जॉच आख्या सौपी थी लेकिन मन्त्री जी ने भी दलितों की आवाज पर ध्यान नहीे दिया। जिसके कारण मझले गॉव के दलितों में काफी रोश व्याप्त है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 02 April 2010 by admin
केन्द्रीय श्रम व रोजगार मन्त्रालय के द्वारा सेवा योजना विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रिशक्षण दिया जायेगा। जिला सेवा योजनाधिकारी एम0 के श्रीवास्तव ने बताया कि श्रम व रोजगार मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित स्किल डेवलपमेन्ट इनीसियेटिव की माडूलर इम्प्लायवुल स्किल में कम्प्यूटर प्र्रिशक्षण सेंवा योजन कार्यालय के द्वारा दिया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कम्प्यूटर फन्डामेन्टल एम एस आफिस , बैंकिग , एकाउिन्टग की ट्रेनिंग दिया जायेगा तथा इसमें सफल अभ्यर्थियों को एऩ सी वी टी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस पाठ्य क्रम में महिला व अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवा योजन कार्यालय से 10 अप्रैल तक सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है.
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

