Categorized | लखनऊ

बसपा के शासनकाल मे पिछड़ा वर्ग की बहुत उपेक्षा

Posted on 03 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा “हो सकता है प्रदेश में चुनाव 2012 के बजाए 2011 में ही हो जाएं। इसलिए पिछड़े वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए हमें उनके बीच जाना होगा। इस बार पिछड़ों के बल पर सरकार बनेगी। तभी उनको अपना हक मिल सकेगा। धन और धरती का बटवारा होगा।´´

s-2समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 19 अपै्रल, 2010 को कानपुर में होने वाले महासम्मेलन की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये नेता विरोधी दल श्री शिवपाल िंसह यादव ने उक्त उद्गार व्यक्त किए।
श्री यादव ने कहा कि बसपा के शासनकाल मे पिछड़ा वर्ग की बहुत उपेक्षा हुई है। उन्हें हर तरह से अपमानित किया जा रहा हेै। पीड़ित व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं है। थाने जाने पर फरियादी को ही उल्टे फंसा दिया जाता है। इस अन्यायी व्यवस्था के खिलाफ हमेें लड़ना है। हर वर्ग को साथ जोड़ना हैं। उनको भरोसा दिलाना होगा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

नेता विरोधी दल ने कहा कि विधानसभा के चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाना है।     19 अपै्रल, 2010 को कानपुर के फूल बाग, पार्क में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन सफल बनाना है। इसके बाद मण्डल व जिला स्तर पर ऐसे सम्मेलन होंने चाहिए। लखनऊ में अक्टूबर-नवम्बर में एक बड़ी रैली करने का निर्णय लें तो पूरे प्रदेश में एक सन्देश जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता श्री रामनरायन साहू, सांसद ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव ने किया। बैठक में महासम्मेलन के लिए मण्डल एवं जिलावार प्रभारी बनाए गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में फूलबाग आने में सहयोग करें।

बैठक में प्रकेाष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालता प्रसाद निषाद, कोषाध्यक्ष श्री तारा िंसह सोलंकी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव के अतिरिक्त सर्वश्री जयगोपाल सोनी, अल्ताफ अंसारी, राममनोहर प्रजापति, राकेश प्रजापति, दयाराम प्रजापति, रविन्द्र यादव, तुलसीराम चौरसिया, नानकदीन भुर्जी, विनोद प्रजापति, आर0डी0गोस्वामी, श्रीनिवास जोगी, नरेश उत्तम, डा0 हीरा ठाकुर, डा0 विश्राम सिंह यादव, रामदुलार राजभर, हरिओम साहू, श्रीमती जानकी पाल, श्याम लाल पाल, रामराज वर्मा, विनोद सविता, रामाज्ञा चौहान, रामलखन प्रजापति, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in