Archive | March, 2010

पुरुषो का प्रतिनिधित्व लगभग शून्य हो जाएगा - मुलायम सिंह

Posted on 14 March 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यकृम को संबोधित करते हुये कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का वर्तमान स्वरूप भारत की संसदीय प्रणाली के लिए घातक सिद्ध हो सकता हैइसलिए नही कि इसमे एक तिहाई आरक्षण महिलाओ के लिए है बल्कि इस आरक्षण के लागू होने के दस साल बाद हिन्दुस्तान की लोक सभा मे और राज्यो की विधान सभा मे पुरुषो का प्रतिनिधित्व लगभग शून्य हो जाएगा और देश का स्थापित एवं अनुभवी नेतृत्व किसी दल का हो, संसद से बाहर हो जाएगाm-11

सिंह ने कहा यों तो इस विधेयक मे एक तिहाई सीटे महिलाओ के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है लेकिन जो 33% महिलाए प्रथम आरक्षण के बाद चुनकर लोक सभा मे पहुँचेगीवे अपनी जीती हुई सीट को छोड्ना नही चाहेगीं और कानूनन उन्हे विवश भी नही किया जा सकता जबकि रोटेसन के कारण दूसरे चुनाव मे 33% अन्य सीटे महिलाओ के लिए आरछित कर दी जाएगी।  इस प्रकार ठवीँ वर्ष मे भारत की संसद मे लगभग 66% महिला सदस्य होगीं और तीसरी लोकसभा आते-आते यानी 11वे वर्ष मे यह प्रतिशत बदकर 99 हो जाएगा यादव ने कहा कि यहाँ पर मै  स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि कोई भी पार्टी आमतौर पर 10% से ज्यादा सिटिंग सदस्यो की टिकिट नही काटती और इसे मान भी लिया जाए तो भी आरक्षण लागू होने के बाद 11वी वर्ष मे हिन्दुस्तान की पार्लियामेंट मे कम से कम 80 से 85 प्रतिशत के बीच
महिलाओ का प्रतिनिधित्व होगा

यादव ने कहा कि देश के सामने गंभीर संकट हैहमारे किसी भी पड़ोसी देश से संबंध अच्छे नही हैचीन और पाकिस्तान हमारी सीमा पर आख गड़ाए बैठे हैसे मे देश को अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता होगी लेकिन दुर्भाग्य से पूरा नेतृत्व संसद से बाहर होगा और उसका नीत निर्धारण मे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने मे कोई भी साथ नही देगादेश की स्थित
क्या होगी, इसकी अभी कल्पना भी नही की जा सकतीजहाँ तक इस विधेयक पर मुसलमानदलित और पिछदी महिलाओ के आरछन का प्रश्न है,इस संबंध मे मै आपको बताना चाहूगा कि सन 1952 से लेकर अब तक 15 लोकसभाओ मे 7906 लोक सभा सदस्यो मे केवल 14 मुस्लिम महिलाए लोकसभा मे चुनकर पहुँची है जिनका प्रतिशत 0.17 फीसदी है। 15वी लोकसभा मे सर्वाधिक मुस्लिम महिलाए चुनकर लोकसभा मे पहुँची है जिनकी संख्या 3 हैउनमे से 2 उत्तर प्रदेश से तथा एक पश्चिम बंगाल से है

यादव ने कहा, बगैर आरक्षण के जो अन्य महिलाए चुनकर आई है तो वे या तो पूर्व केंद्रीय मंत्रियो और भूतपूर्व या वर्तमान मुख्य मंत्रियो या भूतपूर्व या वर्तमान संसद सदस्यो विधायको की बेटियाँ, पौत्रिया या पत्निया है सामान्य गरीब परिवारो से कोई भी महिला लोक सभा मे चुनकर नही पहुची इसलिए हम माँग करते है कि इस विधेयक मे मुसलमान,दलितो और पिछदी वर्गो की महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान विधेयक का स्वरूप बदला जाये और उसमे इन वर्गो को आरछन दिया जायेबिना आरक्षण के मुस्लिम,दलित और पिडी महिलाए आधुनिकता के रंग मे रॅगीं हुई पढ़ी लिखी फर्राटेदार अंग्रज़ी बोलने वाली और संपन्न महिलाओ का मुकाबला नही कर सकती

यादव ने कहा,आरक्षण के लिए राजनैतिक द्लो को कानून बनाकर प्रस्तावित कोटा के अनुसार आरक्षण देने को बाध्य किया जाएअगर कोई दल इसका उलंघन करता है तो निर्वाचन आयोग को यह अधिकार हो की उस दल का रजिस्ट्रेसन रद्द कर देंयद्यपि प्रस्तावित विधेयक मे दलित महिलाओ के आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन वह दलितो के आरक्षण अंदर ही है और इसमे भी दलित वर्ग का जो बड़ा और स्थापित नेतृत्व है उसके खत्म होने की आशंका है इसलिए आरच्छन् उसके बाहर होना चाहिएदेश के नेतृत्व और देश के हित मे सोंचते हुए समाजवादी पार्टी का रुख महिला आरक्षण के वर्तमान प्रारूप के खिलाफ है, महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं लेकिन मुझे दुख है कि मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी को महिला आरक्षण विरोधी
प्रचारित किया जा रहा है जो सत्यता से कोसों दूर है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेलोपा कार्यकर्ताओ ने पार्टी से मसूद को निकाला

Posted on 14 March 2010 by admin

लखनऊ - नेशनल लोक हित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मसूद को सपा के साथ साँठ -गांठ का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाल दिया तथा पार्टी पूरी तरह सुरछितउक्त बातें नेशनल लोक हित पार्टी ( नेलोपाके नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यछ फरीद अहमद ग़ाज़ी ने होटल चरन मे एक संम्बाद दाता सम्मेलन मे कहींश्री ग़ाज़ी ने कहा कि मुलायम सिंह क़ी मुस्लिम राजनीति पर हमला नेलोपा के कार्यकर्ता पूरी तरह करेगें नेलोपा भाईचारा भागीदारी का मिसन विगत 16 वर्षो से चल रहा है जिसमे आज जो कुछ हुआ उससे कार्यकर्ताओ को छला गया पार्टी कार्यकर्ता किसी सूरत मे अपने झंडे को समाप्त नहीं करेगें। राजनीति क़ी हिस्सेदारी मुस्लिम समाज क़ी बदहाली को खतम करने का एक रास्ता है इसके खिलाफ चलने वाले को यह समाज कभी माफ नही करेगाआज डामसूद द्वारा मुलायमसिंह यादव के साथ उनके दफ्तर मे सपा मे सम्मिलित के खिलाफ भड़क कर उनके मुर्दाबाद नारे लगाते हुए पार्टी दफ्तर हुसैन गंज दिलखूसा प्लाज़ा पहुचे और आपातकाल
बैठक कर उक्त फ़ैसला लेते हुए पार्टी के फरीद अहमद ग़ाज़ी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यछ घोषित कर दिया तथा शीघ्र ही पार्टी के सभी राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडल,जिलो एवं अन्य राज्यो के पदाधिकारियो से विचार विमर्श करके पार्टी का राष्ट्रीय अध्यछ घोषित किया जाएगा इस बीच फरीद अहमद ग़ाज़ी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यछ का कार्य संभालेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

साइकिल यात्रा-समाजवादी पार्टी का सन्देश पहुंचाने के लिए गॉव शहरों के रास्तों पर निकले

Posted on 14 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के कई हजार साइकिल सवार  पार्टी के लाल हरे साइकिल निशान वाले झण्डों के साथ अपने नेता  श्री मुलायम सिंह यादव का सन्देश पहुंचाने के लिए गॉव हरों के रास्तों पर निकले। उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया कि श्री यादव लोकसभा में महिला आरक्षण के विरोधी नहीं है पर वह इस बात पर जोर देते हैं कि इस बिल में पिछड़े, दलित तथा मुस्लिम वर्ग की महिलाओंको अलग से आरक्षण मिलना चाहिए अन्यथा 33 प्रतिशत आरक्षण की आड़ में केवल संभ्रान्त घरानों की या बड़े नेताओं के परिवारों की ही महिलाएं संसद या विधानसभा में पहुंचेंगी। मुस्लिम नेतृत्व का तो सियासत में सफाया ही हो जायेगा। साइकिल सवार नौजवानों ने बताया कि मंहगाई और भृष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ही लगातार लड़ाई लड़ रही है। स्वंय श्री मुलायम सिंह यादव ने 19 जनवरी, 2010 को लखनऊ में इस आन्दोलन की अगुवाई की थी।

प्रदेश भर में एक सप्ताह में चार लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में भागीदारी है। यह यात्रा 15 मार्च, 2010 तक चलेगी और 23 मार्च 2010 को समाजवादी आन्दोलन के महानेता डा0 राममनोहर लोहिया के जन्म ताब्दी दिवस पर सभी साइकिल यात्री जनपद मुख्यालयों में एकत्र होकर व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेंगे।

आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, सांसद ने सुल्तानपुर जनपद में साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया। उन्होंने जगदीशपुर-जामो होते हुये नन्दमहर में पहुंचकर पहले कार्यकर्ताओं से भेंट की और फिर हजारों साइकिल यात्रियों की रैली में भी शिरकत की। श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ने महगॉई, लूट, भ्रश्टाचार तथा महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा-कांग्रेस की पिछड़ा, दलित एवं मुस्लिम विरोधी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए 8 मार्च, 2010 से जनजागरण साइकिल यात्रा प्रारम्भ की है।

विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया:- बदायूँ - श्री धर्मेन्द्र यादव

सांसद, इलाहाबाद-श्री उज्जवल रमण सिंह पूर्व मन्त्री, बलिया- श्री अम्बिका चौधरी, श्री रामगोविन्द चौधरी, मुरादाबाद- श्री कमाल अख्तर सांसद, नोयडा- श्री नन्द किशोर यादव, सांसद, गाजीपुर-श्रीमती शादाब फातिमा, विधायक, श्रावस्ती-श्रीमती लीलावती कुशवाहा, गाजियाबाद-श्री हाफिज उस्मान, सीतापुर-श्री अनूप गुप्ता विधायक, बलरामपुर- श्री शिवप्रताप यादव, फरुखाबाद- श्री दर्शन सिंह यादव, श्रीमती राजेश कुमारी यादव, बिजनौर- श्रीमती डा0 सरोजनी अग्रवाल, जालौन-श्री आर0बी0 भाश्कर, अम्बेडकरनगर- श्री राजित राम यादव, फतेहपुर- श्री नरेश उत्तम और श्री समरजीत सिंह, जूही सिंह लखनऊ आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला बिल-मुस्लिम समाज ने मुलायम सिंह को बधाई दी

Posted on 14 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से आज सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं तथा उलेमाओं, इमामों और मौलवियों ने मिलकर उन्हें मुस्लिम महिला बिल में उनके हितों के संरक्षण के लिए पुरजोर वकालत करने के लिए बधाई दी और शुक्रिया अदा किया। बड़ी संख्या में श्री यादव को गुलदस्तें भेंट किए गये। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

श्री मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिम महिलाओं एवं पुरूषो को संबोधित करते हुये कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी के आन्दोलन में और आजादी के बाद राष्ट्र के विकास में मुस्लिम भाईयों का सराहनीय योगदान रहा है। रोजी-रोजगार और खेती तक में उनकी भूमिका किसी से कम नहीं है। लेकिन आजाद भारत में उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है। रोजगार और सियासत में उनकी भागीदारी गिरती गई है। सच्चर कमेटी ने कहा है कि मुसलमान की दशा दलितों से भी ज्यादा खराब है। रंगनाथ मिश्र आयोग की भी सिफारसें लागू न करना मुस्लिमों के साथ घोर अन्याय है।

श्री यादव ने कहा कि देश में राजनीतिक परिवर्तनों में मुस्लिमों का हाथ रहा है। यह वर्ष 77 हो या 89-96 इसलिए कांग्रेस उनसे चिढ़ी हुई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मुस्लिमों से नफरत पाल रखी है। वे चाहते हैं सियासत में उनकी कतई भागीदारी न रहे। इस साजिश के तहत ही महिला आरक्षण बिल लाया गया है।

श्री यादव को बधाई एवं समाज का समर्थन देने वालों में उल्लेखनीय हैं मौलाना मीम साहब इमाम मिस्जद नरही, मौलाना सईद अहमद नदवी, इमाम ईदगाह गोमतीनगर, मौ अमानुल्ला नदवी, मदरसा दारूल कोरान, गोमतीनगर, मौ. अब्दुल मतीन इमाम मिस्जद तेली बाग, मौ. एहसामुल हक नदवी इमाम मिस्जद चिड़ियाघर, मौ. कारी सुलेमान साहब मदरसा दारूलाम सुलेमानी तेलीबाग, मो. कारी रईसुददीन सिद्दीकी, मौ .कारी अबुहाशीम , मौ. जमील खान,मोकील खॉन नदवी, मौ यामीन खान, पूर्व अध्यक्ष शिया कालेज सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं शामिल थीं।

इसके पूर्व बसपा सरकार में शिक्षा मन्त्री तथा नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मसूद अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।  श्री मुलायम सिंह यादव ने उनका स्वागत करते हुये कहा कि वे संघर्ष के दिनों में साथ देने के लिए आये हैं, उनसे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैली में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग का आरोप

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ  - बहुजन समाज पार्टी द्वारा आगामी 15मार्च को लखनऊ में आयोजित रैली में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की मुख्यमन्त्री द्वारा रैली के नाम पर प्रदेश की जनता के गाढ़े पसीने की कमाई का करोड़ों रूपये बर्बाद किया जा रहा है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में एक ओर जहां बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है, परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं क्योंकि बिजली की भारी कटौती की जा रही है, वहीं रैली के आयोजन में बिजली की सजावट पर विद्युत का अपव्यय हो रहा है। राजधानी में भारी संख्या में भीड़ जुटाने से रेलयात्रियों का यात्रा करना दूभर हो गया है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ तो जनहित के कार्यों से विरत शासन एवं प्रदेश के अधिकारी, बसपा नेताओं की तरह रैली के आयोजन में जुटे हैं और राज्य कर्मचारियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है वहीं ठेकेदारेां, माफियातत्वों और अवैध वसूली से प्राप्त काले धन का भी इस रैली के आयोजन में बड़ा हिस्सा है।

उन्होने कहा कि लखनऊ में आयोजित इस रैली से दलितों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का कोई फायदा होने वाला नहीं है, केवल सुश्री मायावती अपना प्रभुत्व प्रदर्शित करने के इरादे से बड़ी रैली का आयोजन कर रही हैं। सच तो यह है कि बसपा प्रमुख सुश्री मायावती द्वारा बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश में लगातार घट रहे जनाधार से परेशान होकर मतदाताओं में यह सन्देश देने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका जनाधार एकजुट है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वल्र्ड ऑफ टाइटन शोरूम का उद्घाटन

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ- टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भास्कर भट्ट ने आज यहां आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर भारत में सबसे बड़े वल्र्ड ऑफ टाइटन शोरूम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा लखनऊ में हजरतगंज खरीदारों के लिए जन्नत की तरह है। यहां लखनऊ के अलावा उत्तर भारत के अलग अलग भागों से लोग खरीदारी के लिए आते है। हजरतगंज में उत्तर भारत का सबसे बड़ा शोरूम खोनले का यह कदम दरअसल, ग्राहकों को खरीदारी का हमेशा से खास और अनूठा अवसर दिलाने की हमारी बचनबद्धता का हिस्सा है। हमें पूरा यकीन है कि यह नया शोरूम भी ग्राहकों के साथ वैसा ही भावनात्मक नाता जोड़ने में कामयाब रहेगा जैसा कि अपने दूसरे शोरूमों के जरिए हमने कायम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौरीगंज (सुल्तानपुर) कोतवाली क्षेत्र के अन्नी बैजल गांव में आग की लपेट में मासूम बच्चों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा दु:ख जताया है और इस काण्ड में शामिल अभियुक्तों की तुरन्त गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

श्री यादव ने कहा कि इस दिल दहलाने वाली घटना से प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था का अन्दाजा होता है। बसपा सरकार में पुलिस जनता की रक्षा या अपराधियों की पकड़ के लिए नहीं, अपराधियों को संरक्षण देने और बसपा कार्यकर्ता की भूमिका निभाने को बाध्य हो गई है। गरीब परिवारों की जिन्दगी पूर्णतया असुरक्षित है और उन्हें न्याय  भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होने आगजनी की इस घटना की निन्दा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक उपद्रव के लिये बसपा सरकार को जिम्मेदार - दीक्षित

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में लगातार हो रहे साम्प्रदायिक उपद्रव के लिये बसपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 12 दिनों से बरेली साम्प्रदायिक आग में झुलस रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बसपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सरकार को सिर्फ वोट बैंक की चिन्ता है, जनता की नहीं। सरकार की प्राथमिकता 15 मार्च की रैली है।

श्री दीक्षित ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ही सरकार ने आई0एम0सी0 प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को रिहा किया। उपद्रव के आरोपी तौकीर रजा खां की रिहाई से बरेली में जनाक्रोश भड़का है। बसपा सरकार जनाक्रोश को दबाने के लिये दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बरेली में हुए दंगों की जांच के लिये सांसद श्रीमती मेनका गांधी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। सांसद योगी आदित्यनाथ तथा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल समिति के सदस्य हैं। समिति कल बरेली के लिये रवाना होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि बसपा सरकार कट्टरपन्थी ताकतों के आगे नतमस्तक हो गई है। कट्टरपन्थी ताकतें बरेली में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। प्रशासन सरकार के इशारे पर मौन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की साइकिल जनजागरण यात्रा

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के साइकिल सवार जत्थे आज जनजागरण यात्रा के छठें दिन निकलकर विभिन्न जनपदों की गलियों-गलियों में छा गए।  आज 75 हजार साइकिल यात्री निकले। इन जत्थों ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें बताया कि प्रदेश मे व्याप्त भ्रष्टाचार, मंहगाई और कुशासन के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपने नेता श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में किस तरह जनता की लड़ाई लड़ रही है। जत्थे के साइकिल सवारों ने महिला आरक्षण बिल पर पार्टी की नीति बताते हुये स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आरक्षण की विरोधी नहीं है पर वह चाहती है कि मुस्लिम, पिछड़े तथा दलित महिलाएं हक से वंचित न हो इसलिए श्री मुलायम सिंह यादव की मॉग है कि हर पार्टी चुनाव में टिकट देते वक्त महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दे और जो इसे न माने उसकी मान्यता रद्द कर दी जाय।

साइकिल से जनसम्पर्क के लिए समाजवादी पार्टी का यह यात्रा कार्यक्रम 15 मार्च 2010 तक चलेगा। इसके बाद सभी साइकिल यात्री समाजवादी आन्दोलन के महानायक डा0 राममनोहर लोहिया के जन्म शताब्दी दिवस 23 मार्च  2010 को जनपद मुख्यालयों में एकत्र होकर सम्मेलन करेंगे।

आज विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया जिनमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने मैनपुरी में साइकिल यात्रा की समीक्षा की और सैफई (इटावा) में स्वंय साइकिल यात्रा में शामिल हुए। सैफई में उसरई भदेही में श्री राजपाल सिंह यादव (श्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई), ने झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया। उनके साथ स्व0 रणवीर सिंह (श्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे) के पुत्र श्री तेजप्रताप सिंह, सैफई के ब्लाक प्रमुख श्री अरविन्द यादव एवं श्री सुरेश तथा श्री विष्णु भी साइकिल यात्रा में शामिल थे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने एरवाकटरा, जनपद औरैया एवं कन्नौज में साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। श्री धर्मेन्द्र यादव, सांसद ने बदायूँ में साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया, लखनऊ में चौक ठाकुरगंज में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन ने तथा इस्माइलगंज में श्री भगवती सिंह सांसद ने साइकिल यात्रियों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसके अलावा विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया:- मोहनलालगंज (लखनऊ) श्री अशोक यादव, अयोध्या -श्री वेदप्रकाश गुप्ता,श्री महन्त भवनाथ दास ने झण्डी दिखाई बछरांवा (रायबरेली) श्री रामलाल अकेला, शाहजहॉपुर -पीलीभीत श्री मिथलेश कुमार, सांसद आदि ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ  - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. जोशी ने मौजूद सभी कांग्रेसजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. जोशी ने कहा कि होली का पर्व हम सभी को आपस में प्रेम, मुहब्बत और मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है।

होली मिलन समारोह में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी सांसद, पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव, सांसद श्री जगदिम्बका पाल, सांसद श्री पी.एल.पुनिया, पूर्व मन्त्री स्वरूप कुमारी बख्शी, बेगम हामिदा हबीबुल्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा, विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, एमएलसी श्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री विनोद चौधरी, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, सरदार दलजीत सिंह, पूर्व विधायक श्री राकेश मिश्रा, मुख्य संगठक श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री आई.एच.फारूकी एड., पूर्व सांसद श्री कमला प्रसाद सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री जावेद उर्फी, पूर्व विधायक श्री डी.पी.बोरा, श्री रमेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व आईएएस श्री रामकृष्ण, डा. शशिकान्त तिवारी, श्री हेमन्त मिश्रा एडवोकेट, श्री चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी एड., श्री राकेश मिश्रा एड., श्रीमती सन्तोष श्रीवास्तव, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती पूनम मिश्रा एड., श्री सरेाज शुक्ला एड., श्रीमती आरती बाजपेई, श्री अजेय सिंह, श्री विनोद राय, श्री राम पाल शर्मा, सरदार रंजीत सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री शैलेन्द्र तिवारी`बबलू´, श्री शक्तिधर यादव, श्री शंकर लाल गौतम, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री विनय शुक्ला, श्री बद्री प्रसाद अग्निहोत्री, श्री जे.पी.सिंह एड., श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री पिण्टू शुक्ला, श्री पप्पू पाण्डेय, श्री अमित श्रीवास्तव`त्यागी´, श्री रामपाल शर्मा, श्री मो0 लतीफ एड.श्रीमती उमा मिश्रा, श्री पी.के.त्यागी, श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती बीनू आर्या, श्री सतीश अवस्थी, श्री संजय बाजपेई, श्री राजेश सिंह, श्रीमती रिश्म सिंह, श्री ज्ञान प्रकाश राय सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से होली मिलकर बधाई दी। इसके उपारान्त लोगों ने होली का प्रसिद्ध व्यंजन गुझियों सहित स्वल्पाहार का आनन्द लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2010
M T W T F S S
« Feb   Apr »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in