Categorized | लखनऊ

नेलोपा कार्यकर्ताओ ने पार्टी से मसूद को निकाला

Posted on 14 March 2010 by admin

लखनऊ - नेशनल लोक हित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मसूद को सपा के साथ साँठ -गांठ का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाल दिया तथा पार्टी पूरी तरह सुरछित। उक्त बातें नेशनल लोक हित पार्टी ( नेलोपा)  के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यछ फरीद अहमद ग़ाज़ी ने होटल चरन मे एक संम्बाद दाता सम्मेलन मे कहीं । श्री ग़ाज़ी ने कहा कि मुलायम सिंह क़ी मुस्लिम राजनीति पर हमला नेलोपा के कार्यकर्ता पूरी तरह करेगें। नेलोपा भाईचारा भागीदारी का मिसन विगत 16 वर्षो से चल रहा है जिसमे आज जो कुछ हुआ उससे कार्यकर्ताओ को छला गया पार्टी कार्यकर्ता किसी सूरत मे अपने झंडे को समाप्त नहीं करेगें। राजनीति क़ी हिस्सेदारी मुस्लिम समाज क़ी बदहाली को खतम करने का एक रास्ता है इसके खिलाफ चलने वाले को यह समाज कभी माफ नही करेगा। आज डा. मसूद द्वारा मुलायमसिंह यादव के साथ उनके दफ्तर मे सपा मे सम्मिलित के खिलाफ भड़क कर उनके मुर्दाबाद नारे लगाते हुए पार्टी दफ्तर हुसैन गंज दिलखूसा प्लाज़ा पहुचे और आपातकाल
बैठक कर उक्त फ़ैसला लेते हुए पार्टी के फरीद अहमद ग़ाज़ी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यछ घोषित कर दिया तथा शीघ्र ही पार्टी के सभी राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडल,जिलो एवं अन्य राज्यो के पदाधिकारियो से विचार विमर्श करके पार्टी का राष्ट्रीय अध्यछ घोषित किया जाएगा इस बीच फरीद अहमद ग़ाज़ी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यछ का कार्य संभालेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in