Archive | June 6th, 2018

उत्तर प्रदेश को मिला ‘‘टॉप बायर’’ पुरस्कार

Posted on 06 June 2018 by admin

e0a4b8e0a49ae0a4bfe0a4b5-e0a4b8e0a582e0a495e0a58de0a4b7e0a58de0a4ae-e0a4b2e0a498e0a581-e0a48fe0a4b5e0a482-e0a4aee0a4a7e0a58de0a4afलखनऊः 06 जून, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संचालित गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) की वार्षिक कार्यशाला में देश मे जेम पर सर्वाधिक खरीद करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान सरकार ने क्रय व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जेम पर उपलब्ध सामग्री को जेम से ही क्रय करना अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मई माह में 17350 क्रयादेश जेम पर जारी किए, जिनका मूल्य 693 करोड़ रुपये था। हाल में ही चिकित्सा, स्वास्थ्य, एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक ही क्रयादेश में 812 एम्बुलेंस जेम पर क्रय कर के कीर्तिमान स्थापित किया था। इस क्रय में 3.21 करोड़ रुपये की बचत भी हुई थी। राज्य की तरफ से सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री भुवनेश कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।

Comments (0)

कैसर बाग में शुलभ शौचालय स्थापित किया जाय - ब्रजेश पाठक राजधानी में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर बनाया जाय

Posted on 06 June 2018 by admin

e0a4aee0a482e0a4a4e0a58de0a4b0e0a580-e0a4ace0a58de0a4b0e0a49ce0a587e0a4b6-e0a4aae0a4bee0a4a0e0a495-e0a486e0a49c-e0a4b2e0a496e0a4a8लखनऊ: 06 जून, 2018
उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री ब्रजेश पाठक आज लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके जगह-जगह कूड़े के ढेर एवं गन्दगी देखकर गहरी नाराजगी जतायी और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था चुस्त एवं दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि लापरवाह सफाई कर्मियों एवं सुपर वाइजरों द्वारा प्रतिदिन गली मुहल्लों में सफाई एवं कूड़े की उठान प्राथमिकता से सुनिश्चित करायें।
श्री पाठक ने भ्रमण की शुरूआत कालिदास मार्ग के हैदर कैनाल के समीपवर्ती क्षेत्रों से की। उन्होंने नियमित सफाई किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत शहरों को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए गम्भीर प्रयास शुरू किये हैं। उन्होंने आम शहरी जनता से अपील की कि गन्दगी न फैलाये तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें, इसके लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।
अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे चरण में श्री पाठक ने लालबाग में कूड़े का ढेर देखकर नाराजगी जाहिर की और मौकेपर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कूड़े कचरों से जहां एक ओर पर्यावरण प्रदूषित होता है वहीं दूसरी ओर बीमारियां भी फैलती हैं। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है।
विधि एवं न्याय मंत्री ने जे.सी. बोस वार्ड में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तथा कैसरबाग क्षेत्र में आम जनता की सहूलियत के लिए शुलभ शौचालय बनाये जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

चंदौली समेत पूर्वांचल के लिए चिकित्सीय सुविधाओं का वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अथक प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र चन्दौली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डा0 पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव केन्द्र व प्रदेश सरकार को दे चुके है। केन्द्र के साथ ही प्रदेश मंे भी भाजपा की सरकार बनने से अब विकास के सारे प्रस्ताव यथार्थ रूप लेने लगे है। डा0 पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में ट्रामा संेटर की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त किया।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर रहे है, इसके साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है। ट्रामा सेंटर बन जाने के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में चिकित्सीय सुविधाएं आमजन की पहुंच में होगी। एनएच-2 पर होने बाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अभी समय पर उपचार नहीं मिल पाता है, ट्रामा सेंटर बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। अभी दो दिन पूर्व ही डा0 पाण्डेय के अथक प्रयासों से अन्त्योदय के प्रणेता, अजातशत्रु, राजनीतिक मनीषी प0 दीनदयाल उपाध्याय की समृति से जुडे़ मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल जी के नाम से हुआ। यह दीन दयाल जी के प्रति श्रद्धा के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी भी होगा।
डा0 पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली में मुगलसराय जंक्शन के नामांतरण का विषय हो या ट्रामा सेंटर जैसे गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कार्य रहे हो,  अखिलेख सरकार ने हर विकास कार्य में अड़ंगा लगाया। डा0 पाण्डेय ने विकास के जितने भी प्रस्ताव भेजे, उन्हें अखिलेश सरकार द्वारा लटकाया गया। अब जब केन्द्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी सबका साथ और सबका विकास का एजेण्डा लेकर बढ़ रहे है। तो विकास की योजनाएं भी यथार्थ रूप लेने लगी है, चंदौली में ट्रामा सेंटर के निर्माण से आमजन को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 06 June 2018 by admin

bjpलखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं ग्राम चौपाल अभियान सह संयोजक अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जून को सुबह 11 बजे संकट मोचन हायर सेकेण्डरी स्कूल ललूपुर, ब्लाक सुल्तानगंज, जिला मैनपुरी में ग्राम चौपाल के तहत ग्रामीणों से संवाद करेंगे। सायंकाल 4.30 बजे ग्राम रऊकरना, ब्लाक सिकन्दरपुर सरोसी, जिला उन्नाव में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम चौपाल अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून को लखीमपुर जिले के ग्राम लाहौरीनगर व सीतापुर जिले के ग्राम कसमंडा में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 07 जून को सुबह 10 बजे मुरादाबाद जिला एवं मुरादाबाद महानगर की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे जिला रामपुर की बैठक तथा सायं 03.30 बजे रामपुर जिले की समन्वयक बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। सायं 5 बजे क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल के आवास पर चाय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। रात्रि 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

Comments (0)

2019 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने सपा पूरी तरह तैयार-अखिलेश यादव

Posted on 06 June 2018 by admin

akhileसुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2019 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव के वे विरोधी नही है बल्कि वे इसके लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा जातिवादी पार्टी है। उसने किसानों और नौजवानों की जिंदगी बर्बाद कर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है। देश में अब भाजपा के विरोध की लहर है और लोग अब उसे सŸाा से बेदखल करना चाहते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में कैराना संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित श्रीमती तबस्सुम हसन और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित श्री नईमुल हसन को जीत पर बधाई दी। इस मौके पर उक्त क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी भी मौजूद थे। बिजनौर जनपद के इं0 युवराज सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती निधि सिंह (दोनों जिला पंचायत सदस्य) भी आज श्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्Ÿााओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुद्दों और वादों से भाजपा भागती रही है। गन्ना के मुकाबले जिन्ना को खड़ा करने की उसकी चाल नहीं चली। उपचुनाव में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश की जा रही थी। दोनों क्षेत्रों की जनता ने लोकतंत्र को ताकत दी। विपक्ष के अन्य दलों ने भी सहयोग और समर्थन दिया उनका भी धन्यवाद।akhilesh1
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को प्राथमिकता मिली थी। उनके हित में कई कल्याण योजनाएं शुरू की गई थी। किसानों के हित में ही नोएडा में फूड पार्क के लिए जमींन दी थी। कृषि विकास के साथ रोजगार के अवसर इससे पैदा होते है।
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में बहानेबाजी नहीं चल सकती है। भाजपा की नीतियों के विरूद्ध कैराना और नूरपुर के मतदाताओं ने फैसला दिया। लेकिन हमें भाजपा से आगे भी सतर्क रहना है। साजिशें रचने में उनका जवाब नहीं। भाजपा अब अपनी हार का बदला लेने की योजना बना रही है। वह मुद्दों से मतदाताओं का ध्यान भटकाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के लिए भाजपा को सŸाा से हटाना आवश्यक है।

Comments (0)

चंदौली समेत पूर्वांचल के लिए चिकित्सीय सुविधाओं का वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अथक प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र चन्दौली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डा0 पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव केन्द्र व प्रदेश सरकार को दे चुके है। केन्द्र के साथ ही प्रदेश मंे भी भाजपा की सरकार बनने से अब विकास के सारे प्रस्ताव यथार्थ रूप लेने लगे है। डा0 पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में ट्रामा संेटर की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त किया।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर रहे है, इसके साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है। ट्रामा सेंटर बन जाने के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में चिकित्सीय सुविधाएं आमजन की पहुंच में होगी। एनएच-2 पर होने बाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अभी समय पर उपचार नहीं मिल पाता है, ट्रामा सेंटर बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। अभी दो दिन पूर्व ही डा0 पाण्डेय के अथक प्रयासों से अन्त्योदय के प्रणेता, अजातशत्रु, राजनीतिक मनीषी प0 दीनदयाल उपाध्याय की समृति से जुडे़ मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल जी के नाम से हुआ। यह दीन दयाल जी के प्रति श्रद्धा के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी भी होगा।
डा0 पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली में मुगलसराय जंक्शन के नामांतरण का विषय हो या ट्रामा सेंटर जैसे गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कार्य रहे हो,  अखिलेख सरकार ने हर विकास कार्य में अड़ंगा लगाया। डा0 पाण्डेय ने विकास के जितने भी प्रस्ताव भेजे, उन्हें अखिलेश सरकार द्वारा लटकाया गया। अब जब केन्द्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी सबका साथ और सबका विकास का एजेण्डा लेकर बढ़ रहे है। तो विकास की योजनाएं भी यथार्थ रूप लेने लगी है, चंदौली में ट्रामा सेंटर के निर्माण से आमजन को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी।

Comments (0)

जुलाई से लीज रेंट आन-लाइन जमा होगा यू0पी0एस0आई0डी0सी0 में दलाली पर रोक लगेगी - सतीश महाना

Posted on 06 June 2018 by admin

e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a6e0a587e0a4b6-e0a495e0a587-e0a494e0a4a6e0a58de0a4afe0a58be0a497e0a4bfe0a495-e0a4b5e0a4bfe0a495e0a4bee0a4b8सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 06 जून, 2018
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि साहिबाबाद इन्डस्ट्रीज एसोशिएसन तथा ट्राॅनिका सिटी के उद्यमियों की समस्याओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर सकारात्मक कदम उठाए जायेंगे। राज्य सरकार उद्यमियों की समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करके प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि यू0पी0एस0आई0डी0सी0 को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए बिचैलियों की भूमिका पर पूरी तरह से पाबांदी लगाई जायेगी। साथ ही आगामी जुलाई से लीज रेंट जमा करने की आन-लाइन व्यवस्था शुरू कराई जायेगी।
श्री महाना आज यहां पिकप भवन में साहिबाबाद इन्डस्ट्रीज एसोशियेशन तथा ट्राॅनिका सिटी से जुड़े उद्यमियों के मांग पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्यमी वर्ग का प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्डस्ट्रीज को चलाने के क्या आवश्यक है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। औद्योगिक क्षेत्र का टोटल सर्वे कराकर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायं। साथ ही उन्होंने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सौर उर्जा मार्ग पर बनी 40 वर्ष पुरानी पुलिया के चैड़ीकरण एवं पुनर्निमाण के निर्देश भी दिए।
औद्योगिक विकास मंत्री ने औद्योगिक भूखण्डो/परिसरों की फ्लोर एरिया रेसियो बढ़ाने की मांग पर कहा कि इसका विधिवत परीक्षण कराकर यथोचित कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों के भूखण्डों को फ्री होल्ड किये जाने के बारे में सकारात्मक रवैया अपनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त औद्योगिक भूखण्डो के समायोजन के संबंध में भी समुचित कदम उठाये जायेंगे।
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सीवर सिस्टम में सुधार की मांग पर श्री महाना ने कहा कि इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं वेस्टेज के निस्तारण हेतु सीवर सिस्टम की व्यवस्था कराई जायेगी। साथ ही जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में जहां भी सड़कों के मरम्मत/निर्माण की आवश्यता है, उसको तत्काल कराया जाय। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नगर आयुक्तों की बैठक भी बुलाने के निर्देश दिए हैं।
औद्योगिक विकास मंत्री ने ट्रानिका इन्डस्ट्रियल एशोसिएशन की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल इनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्डस्ट्रलिस्ट को प्रमोट किया जाय। उन्होंने कहा कि पर्यावरण कन्ट्रोल बोर्ड से समन्वय स्थापित कर बंद पड़े उद्यमों को यथाशीघ्र शुरू कराने की कार्यवाही की जाय।
बैठक में गाजियाबाद क्षेत्रिय प्रबंधक स्मिता सिंह, साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के महासचिव मुकेश गुप्ता, गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फैडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.माहेश्वरी, ट्रोनिका सिटी एसोसियेशन के प्रधान राजेश कुमार सहित वरिष्ठ विभगीय अधिकारी और उद्यमी उपस्थित थे।

Comments (0)

विधान सभा अध्यक्ष ने उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को शपथ दिलायी

Posted on 06 June 2018 by admin

dsc_0018उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण
दीक्षित ने आज दिनांक 06 जून, 2018 को राजर्षि पुरूषोत्तम दास
टण्डन हॉल, विधान भवन में बिजनौर जिले के नूरपुर विधान सभा
निर्वाचन क्षेत्र सं0-24 से उपचुनाव में नव-निर्वाचित विधायक श्री
नईमुल हसन को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

श्री नईमुल हसन ने विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित के
समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें
संविधान व विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें आदि
भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने श्री नईमुल हसन को
बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक सफल विधायक के रूप
में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो। इस अवसर पर प्रमुख
सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी
मौजूद रहे।

06-06-2018

Comments (0)

भाजपा राज में भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारियों को निलंबित करके मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी-भाजपा सरकार की मंशा को साफ कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति रवैया ‘जीरो टॉलरेंस’ का है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ दो जिलाधिकारियों को निलंबित करके यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो भ्रष्टाचार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार ‘एंटी करप्शन पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर त्वरित और सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है। भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए समाज के निचले तबके तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। भाजपा सरकार के इस पुनीत प्रयास में बाधा डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले वर्षों में बसपा और सपा की सरकारों में जिस तरह से भ्रष्टाचार का पोषण हुआ था उससे जनता को भाजपा सरकार बनने के बाद ही निजात मिली है। भाजपा सरकार के प्रयासों से प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनना शुरू हुआ है। इसी से उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in