Archive | June 25th, 2018

भाजपा 26 जून को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेगी

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति सतत जागरूकता तथा लोकतंत्र की समृद्धि के लिए सभी जनपदों में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेगी।
प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला तथा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी विश्वेसरैय्या हाॅल लखनऊ में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करंेगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ जिला, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, बीएल वर्मा आगरा जिला, नबाव सिंह नागर अमरोहा, जसवन्त सैनी मेरठ जिला, पुरूषोत्तम खंडेलवाल मैनपुरी, श्रीमती रंजना उपाध्याय उन्नाव, राज्यसभा सांसद श्रीमती कान्ता कर्दम शामली, पद्मसेन चैधरी बलरामपुर, अक्षयवर लाल गौड श्रावस्ती, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर महानगर उत्तर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह फैजाबाद, कामेश्वर सिंह मऊ, वाई.पी. सिंह बागपत, देवेन्द्र चैधरी बुलन्दशहर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, देवेश कोरी कानपुर महानगर दक्षिण, सुब्रत पाठक फतेहपुर, प्रकाश पाल झांसी जिला, अंजुला माहौर फिरोजाबाद, सांसद विजय पाल तोमर बिजनौर, राजेन्द्र अग्रवाल नोएडा महानगर, विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा इलाहाबाद, केदारनाथ सिंह गाजीपुर में लोकतंत्र रक्षकों सेनानियों को सम्मानित करेंगे। आपातकाल में जेलों में निरूद्ध किए गए लोकतंत्र रक्षकों के सम्मान में भाजपा सभी जिलों में 26 जून को सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Comments (0)

हाथ से मैला उठाने वाली कुप्रथा से मुक्ति के लिए संकल्पित योगी सरकार - मनीष शुक्ला

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, हाथ से मैला उठाने की प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्पित योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस कुप्रथा को छोड़ने वाले परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवार के पुर्नवास की सम्पूर्ण योजना तैयार की है। उक्त बाते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
श्री शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की प्रेरणा से 02 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूवात की। मैला ढोने की सदियों पुरानी अमानवीय और अपमानजनक प्रथा को खत्म करना स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है। स्वच्छ भारत अभियान को केवल सफाई के मुद्दों से जोड़ने की जगह मानव की गरिमा पर केंद्रित किया गया। आजादी के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी ये राष्ट्रीय शर्म का विषय है कि 21 वीं सदी में साफ-सफाई में लगे हजारों परिवार सामाजिक तौर पर अपमानित और अमानवीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सामाजिक उत्पीड़न का का दंश झेलने के अलावा मैला ढोने वाले इस पेशे के साथ जुड़ी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करते हैं। उसी कड़ी में केन्द्र सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व प्रदेश सरकार सर्वे में चिहिन्त सफाई कर्मियों द्वारा हाथ से मैला उठाने की प्रथा छोड़ने पर उनके परिवार में किसी एक व्यक्ति को नौकरी के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्र्तगत प्राथमिकता के आधार पर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आवास एवं शौचालय और उनके बच्चों के पठन-पाठन में कठनाई आने पर सरकारी सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बाल्मीकि समाज के लोगों से आग्रह किया कि उ0प्र0 सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कार्यलयों में बाल्मीकि समाज के लोग पंजीकरण अवश्य कराये।
श्री शुक्ला ने बताया कि हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा को छोड़ने वालों को सरकार रोजगार से जोड़ने के अतिरिक्त उनके पुर्नवास के लिए केन्द्र सरकर द्वारा प्रति कर्मी 40 हजार रूपये की सहायता एवं स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण भी उपलब्ध करायेंगे।
श्री शुक्ला ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के ऐजेण्डे में गांव-गरीब, किसान, निर्बल असहाय एवं हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मी जैसे गरीब लोग है।

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बूथ पर जाकर नव मतदाताओं के फार्म भरे।

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नए मतदाताओं के फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। श्री बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा के बूथ क्र. 280 पर सुबह पहुंचकर बूथ अध्यक्ष के घर से अभियान प्रारम्भ किया। श्री बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक मतदाता बने और स्वस्थ्य मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा, हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड, बूथ क्र0 280 प्राथमिक बालक विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद नरही में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म भर कर बीएलओ को सौंपे। भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत बूथ स्तर पर पहुंचकर एक-एक परिवार में सम्पर्क करके मतदाता सूचियांे में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों के नाम जुड़वाने तथा दिवंगत जनों के नाम हटवाने के लिए फार्म भरकर बीएलओ को सौंप रही है। इसके साथ ही भाजपा मतदाता सूचियों में फर्जी नाम हटवाने का भी कार्य कर रही है।
श्री बंसल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में सहभागी बने ताकि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाए और अपात्र लोगों के नाम हटवाए जाएं। जबाबदेह और जनकल्याणकारी लोकतंत्र निष्पक्ष, निर्भीक मतदान प्रणाली से ही सम्भव है। मतदान प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष हो इसके लिए मतदाता सूचियों का वास्तविक सत्यापन आवश्यक है। चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहभागी बने। भारतीय जनता पार्टी अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए हर बूथ के हर परिवार तक पहुंच रही है। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंच कर सम्पर्क कर रहे है।
श्री बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर भी साथ रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष सोनू शुक्ला व बूथ अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सम्पर्क किया।

Comments (0)

‘आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय’’ गोष्ठी कल केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आगमन आज

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। भारतीय जनता पार्टी जन जागरूकता के लिए तथा लोकतंत्र की सतत समृद्ध के लिए आपातकाल के 43वें वर्ष गांठ पर लखनऊ महानगर ईकाई द्वारा विश्वेसरैय्या हाल में कल 26 जून को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री मा0 मुख्तार अब्बास नकवी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी गोष्ठी को संबोधित करेंगे। गोष्ठी का संयोजन भाजपा महानगर के अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा कर रहे है।

Comments (0)

मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाओं के साकार रूप लेने से विरोधियों में तिलमिलाहट - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 June 2018 by admin

01_11लखनऊ 25 जून 2018,
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए मोर्चे के आगामी कार्यो के लिए निर्देशित किया। डा0 पाण्डेय ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में सम्पर्क की निरन्तररता जरूरी है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाएं साकार रूप ले रही है जिससे विरोधियों में तिलमिलाहट है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाए। सभी सामाजिक वर्गो में सरकार की उपलब्धियों को नीचे तक ले जाना है। डा0 पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि एक जमाना था जब किसी को एक आवास दिलाने के लिए हमें बड़ा परिश्रम करना पड़ता था लेकिन आज लोगों को स्वतः ही आवास मिल रहे है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि दोनों ही मोर्चाे की जिन्हें जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें पार्टी से जोड़िए। हमारे कार्य क्षेत्र का विस्तार हुआ है तो स्वाभाविक रूप से चुनौतियां भी खड़ी हुई है। हमें उन सभी चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना है। शीघ्र ही मोर्चाे की क्षेत्र समिति और जिला समितियां गठित हो इसके लिए तैयारी करिए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि क्षेत्र और जिले की समितियां गठित करते समय यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी वर्ग न छूटे और कार्यकर्ताओं को काम मिले। हमारी पैठ सभी वर्गो तक हो इस पर हमारा पूरा ध्यान केन्द्रित रहेे।
बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सांसद राजेश वर्मा, मोर्चा प्रभारी महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, मोर्चा प्रभारी प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, सांसद सकलदीप राजभर, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल, भूपेन्द्र चैधरी, जय प्रकाश निषाद सहित दोनों मोर्चाे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रवेश प्रजापति को भाजपा परिवार में शामिल किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in