Archive | June 8th, 2018

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है।

Posted on 08 June 2018 by admin

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 08.06.2018
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है। मंत्री अपने विभाग का कामकाज देखने की जगह बड़ी-बड़ी खाली हुई कोठियों के इंतजार में बैठे हैं। भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक तक सरकार में बेलगाम रिश्वतखोरी की शिकायतें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है। महामहिम राज्यपाल तक को इस सम्बंध में पत्र लिखना पड़ रहा है। जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
श्री यादव आज जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी आरक्षण में भ्रष्टाचार करना चाहती है। हमारी मांग है कि जनगणना के आधार पर आनुपातिक अवसर, सम्मान और अधिकार की व्यवस्था होनी चाहिए। अब तो आधार का आधार लेकर आसानी से जाति गणना हो सकती है। प्रदेश में विकास ठप्प है। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था की हालत शोचनीय है। महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित हैं। कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है। अवैध खनन पर रोक नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जबकि भाजपा बदले की भावना से काम करती हैं। भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। उसने अपने वादे नहीं निभाए। उसने अपने वादे के अनुसार न लैपटाॅप दिया और नहीं डाटा फ्री किया। समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटाॅप बांटे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं और नहीं डाक्टर। एक्सरे, सीटी स्कैन, पैथालाॅजी जांच आदि की व्यवस्थाएं फेल हैं। स्कूलों में बच्चों को समय से किताबें, बैग, जूते-मोजे तक नहीं मिल पा रहे हैं जो बांटे वे घटिया किस्म के थे। शिक्षा विभाग में अभी तबादलों का दौर जारी हैं। मंत्रियों के स्टाफ पर भी उंगली उठने लगी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के दो बजटों में जनता को कोई राहत नहीं मिली है। जनता निराश और दुःखी है। भाजपा की दुःख देने वाली सरकार बन गई है। जनता को बहकाने के लिए चैपाल का ढोंग हो रहा हैं। समाज में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा लेकिन अगले चुनाव में रोजगार, कृषि, मंहगाई और भ्रष्टाचार मुद्दा बनेगा। मुद्दा भटकाने और बहकाने की भाजपा की राजनीति के दिन अब बीत चले है। जनता जागरूक और सतर्क हैं। वह 2019 के इंतजार में हैं।

Comments (0)

वाराणसी में विशेष संपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जून को उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह विशेष संपर्क अभियान में रहेंगे प्रवास पर

Posted on 08 June 2018 by admin

लखनऊ 08 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ समाज के हर वर्ग के पास पहुंच रही है। ‘‘साफ नियत के साथ सही विकास’’ का संकल्प लेकर एक-एक कार्यकर्ता जन-जन के मन तक पहुंच रहा हे। विशेष सम्पर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग से सम्पर्क करने का अभियान 15 जून तक चलना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह जी स्वयं विशेष सम्पर्क अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ठ व्यक्तित्वों से सम्पर्क कर सभी को अभियान में जुटने की प्रेरणा दे रहे है। विशेष सम्पर्क अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जून को वाराणसी महानगर में प्रवास पर रहेंगे।
विशेष सम्पर्क अभियान के प्रभारी के तौर पर प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य एवं त्रयम्बक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सम्पर्क अभियान में कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, भाषा, सामाजिक कार्यो सहित सभी विशेष क्षेत्रों के विशिष्ठ व्यक्तित्वों से सम्पर्क कर साफ नियत के साथ सही विकास की 4 वर्ष की मोदी सरकार की यात्रा का लेखा-जोखा पहुंचा रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा 09 जून को वाराणसी महानगर मंे प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय झांसी, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह बागपत, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल फतेहपुर एवं प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक औरैया जिले में 09 जून को प्रवास पर रहेंगे।

Comments (0)

सीएम योगी सरकार चलाने में असहाय और अनुभवहीन – संजय सिंह

Posted on 08 June 2018 by admin

सीएम योगी सरकार चलाने में असहाय और अनुभवहीन – संजय सिंह

सीएम योगी के प्रमुख सचिव पर लगे रिश्वत मांगने के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि योगी ने यूपी में नया कानून बना दिया है, अधिकारी की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को जेल भेजा जायेगा |

उन्होंने कहा भाजपा सरकार के सबसे बड़े अधिकारी पर भ्रस्टाचार का बेहद गंभीर आरोप लगा है | सरकार को अधिकारी और शिकायतकर्ता दोनों की निष्पक्ष होकर पहले जांच करानी चाहिए इसके बाद किसी के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए | बिना कोई जांच किये पुलिस भेजकर शिकायतकर्ता को जबरन घर से उठवा लेना संवैधानिक नियमों के खिलाफ है और योगी की इस क्रूर कार्यवाही से प्रदेश की जनता भ्रस्टाचार अधिकारीयों के खिलाफ शिकायत करने से डरेगी |

उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार को चलाने में सीएम योगी असहाय और अनुभवहीन साबित हुए हैं | प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की सरपरस्ती में भ्रष्ट अफसरशाही के शिकंजे में फंसी है | अफसरशाही में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार है, इस तरह के आरोप भाजपा के विधायक भी लगा चुके हैं |

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भ्रस्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की बात कही थी लेकिन भाजपा सरकार ने अपने तमाम जुमलों की तरह भ्रस्टाचार के मुद्दे को भी कचरे के डिब्बे में डाल दिया है | भाजपा सरकार में भ्रस्टाचार का बढ़ा है, रिश्वत की दरें कई गुना ज्यादा हो गई है, जनता सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटती रहती है,बिना घूंस दिए दिए काम नहीं हो पा रहे हैं |

Comments (0)

खुली चैपाल से सरकार और आम जनता के बीच की दूरी खत्म की मुख्यमंत्री जी ने - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 08 June 2018 by admin

लखनऊ 08 जून 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जिस तरह से प्रदेश के पिछड़े जिलों का दौरा कर वहां खुली चैपाल लगा रहे हैं वह सराहनीय है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भी एक आम नागरिक के रूप में जनता के बीच होते हैं। जनता के मन की बात सुनते हैं। जनता की शिकायतों पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि पिछले 15 वर्षों के दौरान विपक्षी सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने एक ओर जहां आम जनता से दूरी बनाकर अधिकारियों और अपने चहेते नेताओं को मनमर्जी करने की छूट दे रखी थी वहीं भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आम जनता और सरकार के बीच की दूरी खत्म कर दी है। विकास की दौड़ में पीछे छूट गए जिलों में पहुंचना मुख्यमंत्री जी की पहली प्राथमिकता है, इन जिलों के किसी गांव में चैपाल लगाकर मुख्यमंत्री जी जनता की परेशानियों को समझते हैं और उसके लिए स्थानीय अधिकारियों या फिर शासन से जरूरी कदम उठाने को निर्देशित करते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि आजादी के बाद से विकास की बाट जोह रहे वनटांगियां गांव हों या फिर मुसहर बस्ती, इन सभी आबादियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार में ही हुआ है। पिछली सरकार में विकास का थोड़ा बहुत कार्य केवल चार-पांच जिलों में सिमट कर रह गया था लेकिन पिछले एक वर्षों से कुछ अधिक समय के दौरान भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया गया है। यही वजह है कि यूपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में दूसरे प्रदेशों के बीच एक मिसाल कायम की है। इसके साथ प्रदेश सरकार भी लगातार गरीबों, वंचितों, दलितों को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और इसी से विपक्षी दल बेहद घबराहट में हैं।

Comments (0)

खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग एवं वस्त्रोद्योग मंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी बने राम जी पाण्डेय

Posted on 08 June 2018 by admin

लखनऊ: 08 जून, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री राम जी पाण्डेय को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग एवं वस्त्रोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी का जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है। श्री पाण्डेय ने आज अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन श्री महेश गुप्ता द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अमेठी जिले के श्री राम जी पाण्डेय को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर श्री पचैरी का जन सम्पर्क अधिकारी बनाया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि श्री पाण्डेय की सेवायें श्री पचैरी की स्वेच्छा पर होगी और उनके मंत्रित्वकाल तक ही सीमित रहेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in