Archive | June 24th, 2018

24 जून - मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक पहुंची भाजपा

Posted on 24 June 2018 by admin

लखनऊ 24 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 24 जून को बूथ स्तर पर पहुॅचकर भाजपा ने मतदाता सूचियों के निरीक्षण का कार्य किया। प्रदेश पदाधिकारी, संासद, विधायक भी बूथ पर पहुंच कर मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में जुटें।
24 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बूथ नम्बर 258 एजी कान्वेट स्कूल हुसैनगंज लखनऊ महानगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क किया। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बूथ संख्या 404 गणेशपुर, रहमानपुर विधानसभा बक्शी का तालाब जिला लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घरों में जाकर सम्पर्क किया। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बूथ संख्या 99 आगरा महानगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम शामली, जसवंत सैनी सहारनपुर, नवाब सिंह नागर गाजियाबाद, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, डा. राकेश त्रिवेदी प्रतापगढ़, श्रीमती रंजना उपाध्याय बांदा, सुधीर हलवासिया हरदोई, विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी बागपत, संतोष सिंह गोण्डा, देवेश कोरी फतेहपुर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, संजय राय भदोही, वाई.पी. सिंह ने गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क किया।

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने मगहर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री जी की रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक तथा स्थल निरीक्षण किया।

Posted on 24 June 2018 by admin

लखनऊ 24 जून 2018, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मगहर (संतकबीर नगर) में 28 जून को होने वाली रैली की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों के लिए गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा रैली स्थल का निरीक्षण किया। डा0 पाण्डेय के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी रहे।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मगहर में रैली स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। रैली में हर आवश्यकता का निरीक्षण कर चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। पत्रकारों से बात करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि कबीरदास जी समता और समरसता के प्रतिनिधि संत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संतकबीर दास जी को नमन और वंदन करने मगहर आ रहे है। पार्टी के बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम से भाजपा आज इस मुकाम पर है। भाजपा कभी भी राष्ट्रवाद से समझौता नहीं कर सकती, कश्मीर पर निर्णय लेकर यह साबित कर दिया है। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान तक पहुंच रहा है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। तथा व्यवस्था सम्बन्धी लोगों का मार्गदर्शन किया एवं रैली से जुड़े सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ रैली को सफल बनाएं जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पाण्डेय ने भी मार्गदर्शन किया।

Comments (0)

कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी जी की जनस्वीकार्यता से घबराया हुआ है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 June 2018 by admin

img_20180624_wa0072लखनऊ 24 जून 2018,प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया - योगी आदित्यनाथ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छिबरामऊ कन्नौज में पूर्व सहकारिता मंत्री स्व0 रामप्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री त्रिपाठी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व संगठनात्मक रूप से तथा जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी को प्रेरणा देता है। केन्द्र व प्रदेश सरकारें भाजपा सरकारें जनकल्याण के कार्यो से हम अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ रहे है, कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी जी की जनस्वीकार्यता से घबराएं हुए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी की पुष्य तिथि पर कन्नौज के छिबरामऊ में कहा कि स्व0 त्रिपाठी से सतत जनता के हित में सोचने और काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी राजनीति के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं। राहुल की चार पीढ़ियों ने कभी भी मंदिर का रुख नहीं किया। मंदिर में श्रद्धा के साथ जाना चाहिए, दिखावा और राजनीति के लिए नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया है। कुम्भ के मेले में दुनिया के सामने देश का नया रूप दिखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दुनिया में देश के प्रति अविश्वास था, अब पूरी दुनिया में विश्वास जागा है। चीन की हेकड़ी खत्म हो गई है। कश्मीर में जवानों को शहीद होना पड़ता है, उन पर पथराव करने वालों और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के चेहरे सामने आ चुके हैं। लश्कर ए तैयबा की भाषा बोलने वाली कांग्रेस से देश को मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ केंद्र सरकार एक्शन ले रही है तो कांग्रेस और उसके नेता परेशान हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष फर्रूखाबाद व कन्नौज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मन की बात संतकबीर दास ने अपनी साखियों और दोहों के माध्यम से सामाजिक समानता, शान्ति तथा भाईचारे का सन्देश दिया

Posted on 24 June 2018 by admin

11_1लखनऊ 24 जून 2018, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का यह 45वां संस्करण था, रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने अपने विचार देश की जनता से कई मुद्दों पर साझा किए। मोदी जी ने अपने संबोधन का आरम्भ कुछ दिन पहले बेंगलुरु में भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक क्रिकेट मैच को स्मरण करते हुए किया। साथ ही योग दिवस की अपार सफलता पर देशवासियों को बधाई दी और फिर सेना के साहस को सलाम किया, जिन्होंने इतनी ऊंचाई पर भी योगासन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आजादी का संघर्ष बहुत लम्बा, बहुत व्यापक बहुत गहरा है, अनगिनत शाहदतों से भरा हुआ है। 2019 में जलियांवाला बाग की उस भयावह घटना के 100 साल पूरे हो रहे हैं जिसने पूरी मानवता को शर्मसार किया था। 13 अप्रैल, 1919 का वो काला दिन कौन भूल सकता है जब पावर का दुरुपयोग करते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर निर्दोष और मासूम लोगों पर गोलियां चलाई गयी थी। 2019 में जलियांवाला बाग की घटना के 100 साल पूरे हो रहे हैं, इसे हम कैसे स्मरण करें, हम सब इस पर सोच सकते हैं। मोदी जी ने कहा कि जीएसटी को एक साल पूरा होने वाला है। ‘एक देश-एक टैक्स’ देश के लोगों का सपना था, वो आज हकीकत में बदल चुका है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 23 जून को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी. डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा, एडमिनिस्ट्रेशन और संसदीय मामलों, जैसे क्षेत्रों में काम किया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि वे कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति थे।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि संत कबीरदास जी ने अपनी साखियों और दोहों के माध्यम से सामाजिक समानता, शांति और भाईचारे पर बल दिया। उनकी रचनाओं में हमें यही आदर्श देखने को मिलते हैं और आज के युग में भी वे उतने ही प्रेरक है. कबीरदास जी के मगहर जाने के पीछे एक कारण था. उस समय एक धारणा थी कि मगहर में जिसकी मृत्यु होती है, वह स्वर्ग नहीं जाता। इसके उलट काशी में जो शरीर त्याग करता है, वह स्वर्ग जाता है। मगहर को अपवित्र माना जाता था, लेकिन संत कबीरदास इस पर विश्वास नहीं करते थे। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है। ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें कोई-न-कोई ऐतिहासिक घटना न घटी हो। भारत में हर जगह की अपनी एक विरासत है। वहां से जुड़ा कोई संत है, कोई महापुरुष है, कोई प्रसिद्ध व्यक्ति है, सभी का अपना-अपना योगदान है, अपना महात्म्य है। गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 2019 को मनाया जाएगा. मैं आप लोगों से इसको मनाने के लिये सुझाव देने की अपील करता हूं. गुरु नानक देव जी ने कोटि-कोटि लोगों को सन्मार्ग दिखाया, सदियों से प्रेरणा देते रहें है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि योग सभी सीमाओं को तोड़कर, जोड़ने का काम करता है। सैकड़ों देशों के हजारों उत्साही लोगों ने जाति, धर्म, क्षेत्र, रंग या लिंग हर प्रकार के भेद से परे जाकर इस अवसर को एक बहुत बड़ा उत्सव बना दिया. देश को गर्व होता है, जब सवा-सौ करोड़ लोग देखते हैं कि हमारे देश के सुरक्षा बल के जवानो ने जल-थल और नभ तीनों जगह योग का अभ्यास किया. कुछ वीर सैनिकों ने जहाँ पनडुब्बी में योग किया, वहीं कुछ सैनिकों ने सियाचीन के बर्फीले पहाड़ों पर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 21 जून को चैथे ‘योग दिवस’ पर एक अलग ही नजारा था. विश्व-भर में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ योगाभ्यास किया। ब्राजील में, यूरोपियन र्लियामेंट हो, न्यूयार्क स्थित संयुक्तराष्ट्र का मुख्यालय हो,जापानी नौ-सेना के लड़ाकू जहाज हों,सभी जगह लोग योग करते नजर आए। वायुसेना के हमारे योद्धाओं ने तो बीच आसमान में धरती से 15 हजार फुट की ऊंचाई पर योगासन करके सबको स्तब्ध कर दिया। देखने वाला नजारा यह था कि उन्होंने हवा में तैरते हुए किया, न कि हवाई जहाज में बैठ कर।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से मैं सभी देशवासियों की तरफ से हमारे सभी डॉक्टर साथियों को आगामी 1 जुलाई को आने वाले ‘डॉक्टर्स डे’ की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के एक बॉलर राशिद खान ने इस वर्ष आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्रीमान अशरफ गनी ने ट्विटर पर लिखा था- ‘अफगानिस्तान के लोगों को अपने हीरो राशिद खान पर अत्यंत गर्व है। प्रधानमंत्री ने भारत और अफगानिस्तान, दोनों टीमों को शुभकामनाएँ दीं और ये भी उम्मीद जताई कि दोनों देश आगे भी इसी तरह एक-दूसरे के साथ पूरी स्पोर्टसमैंन स्प्रिट के साथ खेलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात ग्राम गणेशपुर, रहमानपुर, विधानसभा बक्शी का तालाब में ग्रामीणों के साथ चैपाल लगाकर सुनी। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मन की बात सुनी।

Comments (0)

भारत वर्ष के मुसलमानों में शिया मुसलमानों की परसेन्टेज 14 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक है - बुक्कल नवाब

Posted on 24 June 2018 by admin

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमा।
हम अभी से क्या बताए क्या हमारे दिल में है।।

bhukhal-nawabभारत वर्ष के मुसलमानों में शिया मुसलमानों की परसेन्टेज 14 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक है। जो कि आप स्वयं गूगल पर देख सकते है। शिया मुसलमान उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक है अगर शिया मुसलमानों के बारे में किसी राजनैतिक पार्टी ने कुछ किया है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।
1. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सन् 1999 में लखनऊ के बीसों साल से बंद पड़े शिया मुसलमानों के जुलूस खुलवाए जाने का कार्य किया।
2. माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने शिया मुसलमान श्री मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाया।
3. माननीय योगी जी ने शिया मुसलमान श्री मोसिन रज़ा को राज्यमंत्री और स्वयं मुझे सदस्य विधान परिषद बनाया है।
4. श्री हैदर अब्बास उर्फ चाँद शिया मुसलमान को अल्पसंख्यक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाया गया।
5. श्री गयारूल हसन रिज़वी शिया मुसलमान को छंजपवदंस डपदवतपजल ब्वउउपेेपवद का अध्यक्ष बनाया गया।
6. माननीय योगी जी ने शिया मुसलमानों की मोहब्बत में शिया मुसलमानों के पहले इमाम के जन्मदिन की छुट्टी को कैन्सिल नहीं होने दिया आदि आदि…

इसके विपरीत
- बहुजन समाज पार्टी ने शिया मुसलमानों के धर्मगुरूओं और शिया मुसलमानों, स्वयं हमे बुक्कल नवाब को जेल भेजा शिया मुसलमान होने के कारण।
- आजम खाँ के कहने पर चलने वाली समाजवादी पार्टी ने शिया धर्मगुरूओं पर बरबरता से लाठियाँ चलवाई और संगीन अपराधिक मुकदमें दर्ज करवाये।
- कांग्रेस लीडर अहमद पटेल ने शियों के कबरस्तान ;शाहे मर्दाद्ध नई दिल्ली की ज़मीन कब्जा करवाई वापस मांगने पर उ0प्र0 से चार-पांच सौ बसों में इण्डिया गेट पर प्रदर्शन करने वालों शिया धर्मगुरूओं व शिया मुसलमानों पर बरबरता पूर्वक कई बार लाठियाँ चार्ज कराई।
अब समय आगया है कि हम सारे कम से कम 80 प्रतिशत शिया मुसलमान पूरे प्रदेश में शिया धर्मगुरूओं और असरदार शिया मुसलमानों से मिलकर शिया समाज का वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलवाए जाने का कार्य करें।
राम मंदिर बनवाए जाने में हम 98: शिया-हिन्दू भाईयों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े है जो मुलसमान राम मंदिर और बाबरी मस्ज़िद के नाम पर अपनी रोटिया सेक रहे है और हिन्दू-मुसलमानों में फ़साद/तनाव पैदा कर रहे है उनके चेहरों को बेनकाब करने का समय आ गया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in