Archive | June 20th, 2018

योगी सरकार में फर्जीवाडों का बंद हुआ खेल पहुंच रहे हैं जेल -राकेश त्रिपाठी

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार के रसूख से नौकरी और परीक्षाओं में फर्जीवाडे करने वाले सलाखों के पीछे पहुॅच रहे है। सपा सरकार में शिक्षक भर्तियों में हुए फर्जीवाडे़ के गुनहगारों को कानून की गिरफ्त में लाया जा रहा है। यूपी पाॅवर काॅपोरेशन में पिछले 6-7 वर्षों से करोड़ो की चोरी कर रहेे चोर कानून के शिंकजे में फंस चुके है, तो वहीं सिपाही भर्ती में साल्वर गैंग के लोगों की गिरफ्तारी से योगी सरकार के मंसूबे एक बार फिर जाहिर हुए है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार व फर्जीवाडों़ को राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया। नौकरियो में अयोग्य लोगों को खपाने के लिए साॅल्वर गैंगो को ईजाद किया गया और पात्र लोगों के स्थानों का अतिक्रमण करके अपात्रों को दिया गया। सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार और फर्जीवाडे़ की पोषक बनी रहीं। योगी सरकार के आते ही अवैध, अपराध और अन्याय के खात्में की मुहिम शुरू हो गई। सपा-बसपा सरकारों के काले कारनामों को उजागर करके दोषियों को कानून की गिरफ्त में लाने का काम बदस्तूर जारी है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार का पहले ही दिन से स्पष्ट संदेश है कि गैर कानूनी कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने की बात हो, अवैध कब्जे-अवैध खनन के रोकथाम की बात हो, फर्जीवाडे़ से नौकरी हासिल करने वालो हो या नकल के दम पर नौकरी हासिल करने वाले या फिर सरकारी सम्पत्तियों को चुराने वाले हो योगी सरकार ने सभी को संदेश दे दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और फर्जीवाडे़ व चोरी का रास्ता सीधा जेल जाता हैं ।

Comments (0)

योग से निरोग पथ पर विश्व - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि योग भारत की प्रचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है जो मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि शास्वत सांस्कृतिक परम्पराओं के संवाहक के रूप में हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कालजयी प्रयास से योग को विश्व स्वीकार्यता प्राप्त हुई और तीन वर्ष पूर्व विश्व इतिहास रचते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयः के भाव को लेकर विश्व धरा पर योग की ध्वनि गंूजी। डा. पाण्डेय ने कहा कि योग शरीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकारों का शमन करता है वह लोग जो योग का विरोध कर रहे है उन सभी को मनोविकार दूर करने के लिए योग करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि योग शरीरिक स्वास्थ्य से चित्तवृत्तिनिरोधः का मार्ग है। जो चित्त में चंचल वृत्तियों के प्रवेश को रोकता है। सर्वे सन्तु निरामयः की भारतीय अवधारणा के साथ पूरे विश्व को निरोगी करने के लिए प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने महर्षि पतंजलि के योग सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोदी जी के विचारों और प्रयासों को मान्यता देकर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रारम्भ कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को विश्व मान्यता दी है। यह हम सभी भारतीयों को गर्वित करता है। योग विचार, संयम और पूर्णता प्रदान करता है। मोदी जी को भारतीय विधा से विश्व परमार्थ के सफल प्रयास के लिए बधाई।
डा. पाण्डेय ने कहा कि जहां एक ओर समूचें विश्व ने जाति, पंथ, मजहब से परे जनकल्याण को स्वीकार किया वहीं भारत में राजनीतिक विद्वेष के पूर्वाग्रह से ग्रसित लोग योग का विरोध करते रहते है। योग भारतीय मूल्यों की विश्व को सौगात है। क्षिप्त, मूढ़ विक्षिप्त, निरूद्ध और एकाग्र यह पांच चित्त की वृत्तियां है। क्षिप्त, मूढ व विक्षिप्त वृत्तियों को चंचल होने से रोकना ही योग है। जो लोग योग का विरोध कर रहे है उनके चित्त की वृत्तियां योग करने से ही दुरूस्त होंगी। विपक्ष की विडम्बना है कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते इस मुकाम पर पहुॅच गई है कि भारतीय गौरव गरिमा और जनकल्याण के कार्यो का भी विरोध करने लगी है। योग को पूरे विश्व में स्वीकार्यता मिली है भारत का जन-जन योग से निरोग की यात्रा पर अग्रसरित है। विपक्ष को भी विरोध त्याग करके योग करना चाहिए।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सिगरा स्टेडियम वाराणसी में सुबह 6 बजे से योग कार्यक्रम में रहेगें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in