Categorized | लखनऊ.

योगी सरकार में फर्जीवाडों का बंद हुआ खेल पहुंच रहे हैं जेल -राकेश त्रिपाठी

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार के रसूख से नौकरी और परीक्षाओं में फर्जीवाडे करने वाले सलाखों के पीछे पहुॅच रहे है। सपा सरकार में शिक्षक भर्तियों में हुए फर्जीवाडे़ के गुनहगारों को कानून की गिरफ्त में लाया जा रहा है। यूपी पाॅवर काॅपोरेशन में पिछले 6-7 वर्षों से करोड़ो की चोरी कर रहेे चोर कानून के शिंकजे में फंस चुके है, तो वहीं सिपाही भर्ती में साल्वर गैंग के लोगों की गिरफ्तारी से योगी सरकार के मंसूबे एक बार फिर जाहिर हुए है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार व फर्जीवाडों़ को राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया। नौकरियो में अयोग्य लोगों को खपाने के लिए साॅल्वर गैंगो को ईजाद किया गया और पात्र लोगों के स्थानों का अतिक्रमण करके अपात्रों को दिया गया। सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार और फर्जीवाडे़ की पोषक बनी रहीं। योगी सरकार के आते ही अवैध, अपराध और अन्याय के खात्में की मुहिम शुरू हो गई। सपा-बसपा सरकारों के काले कारनामों को उजागर करके दोषियों को कानून की गिरफ्त में लाने का काम बदस्तूर जारी है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार का पहले ही दिन से स्पष्ट संदेश है कि गैर कानूनी कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने की बात हो, अवैध कब्जे-अवैध खनन के रोकथाम की बात हो, फर्जीवाडे़ से नौकरी हासिल करने वालो हो या नकल के दम पर नौकरी हासिल करने वाले या फिर सरकारी सम्पत्तियों को चुराने वाले हो योगी सरकार ने सभी को संदेश दे दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और फर्जीवाडे़ व चोरी का रास्ता सीधा जेल जाता हैं ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in