Archive | June 22nd, 2018

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है देश में नम्बर वन -राकेश त्रिपाठी

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विभिन्न माप दण्डों पर उत्तर प्रदेश नम्बर वन राज्य बन रहा है। पिछली सपा-बसपा सरकारें द्वारा पोषित भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, माफियाराज, जातिवाद और तुष्टिकरण के अन्धकार में प्रदेश डूब गया था। उत्तर प्रदेश को सुराज के प्रकाश की ओर ले जाना कठिन चुनौती था। इस चुनौती को स्वीकार कर योगी सरकार ने साफ नीयत और सही विकास की अवधारणा से काम किया और आज देश में प्रदेश की स्थिति नम्बर वन की बन रही है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर यूपी खाद्यान्न में नम्बर वन बना है। कुल गेहूॅ उत्पादन का 35 फीसदी गेंहूं लगभग 357 लाख मीट्रिक टन गेहॅू का उपज कर देश में नम्बर वन बना है। प्रदेश में 151 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादित कर आलू उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन हुआ है। देश के कुल आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 33 फीसदी हुई है। गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर आज यूपी पूरे देश का 50 फीसदी गन्ना उगा रहा है। 1707 लाख मीट्रिक टन गन्ना पैदाकर गन्ने के उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 16 फीसदी भागीदारी कर और 291 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन कर, दुग्ध उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं अखिलेश राज में जन-जन तक नहीं पहुॅच पा रही थी। सत्ता परिवर्तन के बाद आज बदलाव की बयार साफ दिख रही है, जब उत्तर प्रदेश कौशल विकास नीति लागू करने में देश का पहला राज्य बना है। आज उत्तर प्रदेश में ई मार्केट प्लस (जेम) पोर्टल पर सर्वाधिक खरीददारी करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरूस्कार यूपी को मिला है। उत्तर प्रदेश ‘राज्य स्वास्थ्य नीति‘ लागू करने वाला पहला राज्य बना है। जहां सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान में 45 लाख से अधिक बच्चों तथा 9 लाख से अधिक गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया है। जेई/एईएस से बचाव के लिए 92 लाख बच्चों का टीकाकरण कर प्रदेश टीकाकरण अभियान में भी नम्बर वन बना है। सौभाग्य योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 46 लाख घरों को कनेक्शन देकर यूपी इस योजना में नम्बर वन बना है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 72.50 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित कर यूपी शीर्ष पायदान पर है, स्वच्छ भारत मिशन में भी 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय प्रदान कर यूपी नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश बीमारू एवं पिछड़ा राज्य था वहीं योगी सरकार में सुदृढ कानून व्यवस्था, विकास का संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के पथ पर बढते हुए देश में नम्बर वन बन रहा है। जहां पिछली सपा-बसपा सरकार विकास में अडं़गा थी, वहीं योगी सरकार विकास का पर्याय बन गई है।

Comments (0)

तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक बेल्ट सेमिनार प्रारम्भ

Posted on 22 June 2018 by admin

graphic2लखनऊ 22 जून। आज दिनाॅक 22.06.2018 को राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक
बेल्ट सेमिनार का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया जिसके मुख्य
अतिथि मा0 श्री सुधीर हलवासिया उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 रहे। इस
अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं
सम्पूर्ण भारत से 250 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रैफ्रियों ने इस सेमिनार
में भाग ले रहें हैं। यह सेमिनार 22, 23 व 24 जून 2018 तक आयोजित किया जा रहा
है। यह सेमिनार ग्रैन्ड मास्टर जिम्मी आर. जग्तियानी जी महासचिव, ताइक्वांडो
फेडरेशन आॅफ इण्डिया की देखरेख में किया जायेगा।graphic1
इस अवसर पर मास्टर सैय्यद रफत, मास्टर महेन्द्र मोहन, मास्टर आशीष पाण्डेय,
मास्टर पीटर जग्तियानी एवं मास्टर यामीन जो कि कोरियन एम्बेसी दिल्ली से विशेष
रूप से सेमिनार के लिए लखनऊ आये हुए है। यह प्रेस विज्ञप्ति उ0प्र0 ताइक्वांडो
एसोसिएशन के सचिव श्री आनन्द किशोर पाण्डेय ने दी।

Comments (0)

23 से 25 जून - मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक जाएगी भाजपा

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 से 25 जून तक बूथ स्तर पर पहुॅचकर मतदाता सूचियों के निरीक्षण का कार्य करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक भी बूथ पर पहुंच कर मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में जुटेगें। 25 जून को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली जिले तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ महानगर में बूथ पर पहुंचेगे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक 23 से 25 जून के बीच 3 दिन अपने बूथ पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे। बूथ पर एक-एक परिवार में जाकर मतदाता सूची में नए मतदाता को जुडवाने व फर्जी मतदाताओं के नाम बीएलओ के माध्यम से हटवाने का काम करेगे। सभी सांसद विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथों पर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
श्री राठौर ने बताया कि 23 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल फिरोजाबाद, दयाशंकर सिंह फैजाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुजफ्फरनगर, अशोक कटारिया बिजनौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखनऊ जिला, देवेन्द्र सिंह चौधरी मेरठ महानगर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अन्जुला माहौर आगरा महानगर, कामेश्वर सिंह खलीलाबाद व सुब्रत पाठक औरैया जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।
24 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ महानगर, कान्ता कर्दम शामली, जसवंत सैनी सहारनपुर, नवाब सिंह नागर हापुड, पद्म सिंह चौधरी बलरामपुर, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, डा. राकेश त्रिवेदी प्रतापगढ़, श्रीमती रंजना उपाध्याय बांदा, सुधीर हलवासिया हरदोई, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ जिला, विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, सलिल विश्नोई उन्नाव, गोबिन्द नारायण शुक्ल आगरा, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चौधरी बागपत, संतोष सिंह गोण्डा, देवेश कोरी फतेहपुर, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, प्रकाश पाल कानपुर देहात, संजय राय भदोही, त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें। 25 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा बदायूं, शिवनाथ यादव वाराणसी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बाराबंकी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।

Comments (0)

शीघ्र ही प्रदर्शित होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज

Posted on 22 June 2018 by admin

12-3एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ की निर्माता सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल ने दी। उनकी मानें तो यह फिल्‍म बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देते हुए सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है, जिसमें अभिनेता शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी और अयाज़ खान मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्‍म का ट्रेलर में साउथ का टच भी देखने को मिलता है। खास कर शुभम तिवारी का लुक साउथ इंड‍स्‍ट्री के अभिनेताओं जैसा लगता है।

ट्रेलर : https://youtu.be/9jeLZXwxoIQ
12-4
वहीं फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ के बारे में फिल्‍म के लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी का कहना है कि यह बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करेगी। फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने के लिए निर्मित की गई। उन्‍होंने बताया कि इस फिल्‍म का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इससे हमें पूरा भरोसा है कि फिल्‍म भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। 12-21

बता दें कि फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं। फिल्‍म के संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव - सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा, नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह,अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा, बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in