Categorized | लखनऊ.

तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक बेल्ट सेमिनार प्रारम्भ

Posted on 22 June 2018 by admin

graphic2लखनऊ 22 जून। आज दिनाॅक 22.06.2018 को राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक
बेल्ट सेमिनार का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया जिसके मुख्य
अतिथि मा0 श्री सुधीर हलवासिया उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 रहे। इस
अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं
सम्पूर्ण भारत से 250 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रैफ्रियों ने इस सेमिनार
में भाग ले रहें हैं। यह सेमिनार 22, 23 व 24 जून 2018 तक आयोजित किया जा रहा
है। यह सेमिनार ग्रैन्ड मास्टर जिम्मी आर. जग्तियानी जी महासचिव, ताइक्वांडो
फेडरेशन आॅफ इण्डिया की देखरेख में किया जायेगा।graphic1
इस अवसर पर मास्टर सैय्यद रफत, मास्टर महेन्द्र मोहन, मास्टर आशीष पाण्डेय,
मास्टर पीटर जग्तियानी एवं मास्टर यामीन जो कि कोरियन एम्बेसी दिल्ली से विशेष
रूप से सेमिनार के लिए लखनऊ आये हुए है। यह प्रेस विज्ञप्ति उ0प्र0 ताइक्वांडो
एसोसिएशन के सचिव श्री आनन्द किशोर पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in