Archive | June 30th, 2018

नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुप चन्द्र पाण्डेय से मिला परिषद का शिष्ट मण्डल।

Posted on 30 June 2018 by admin

लखनऊ दिनांक 30.06.2018। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 का शिष्ट मण्डल अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय से मिल कर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के ‘‘मुख्य सचिव‘‘ के रुप मे ंपद भार ग्रहण करने पर शुभ कामनाएं दी। शिष्ट मण्डल में परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष दिवाकर राय, अशोक कुमार सिंह, अनुज शुक्ला, अनिनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, राम सुरेश सिंह, सन्तोष तिवारी ने सचिवालय एनेक्सी जाकर प्रदेश के विकास में सहभागिता पर कर्मचारियों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नव नियुक्त मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कर्मचारी नेताओं का स्वागत करते हुए, सभी लोग मिलकर प्रदेश को और अधिक गतिमान बनाने का आह्वान किया।

Comments (0)

योगी राज में विद्युत आपूर्ति में अभूत पूर्व सुधार के लिए प्रदेश सरकार को बधाई - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 30 June 2018 by admin

लखनऊ 30 जून 2018,सवा लाख मजरों को अंधेरे में छोड़ने वाले अखिलेश जी बेहतर हुई बिजली व्यवस्था पर दे रहे है गुमराह करने वाले बयान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उ0प्र0 के सवा लाख मजरों को बिना बिजली के अंधकार में छोड़ने वाले श्रीमान अखिलेश यादव जी योगी सरकार में बेहतर हुई बिजली व्यवस्था को लेकर बेचैन है और इसीलिए गुमराह करने वाले बयान दे रहे है। प्रदेश की जनता ने देखा है कि कैसे अखिलेश जी के राज्य में न सिर्फ लोग बिजली पानी के लिए तरसते रहे बल्कि ट्रांसफार्मरों की खरीद से लेकर बिजली के तार और पोल लगाने तक में घोटाले किए गये। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार की तरफ से सस्ती बिजली दिए जाने के बावजूद अखिलेश जी की सरकार प्राइवेट कम्पनियों से मंहगी बिजली खरीदती रही। तमाम विपरीत परिस्थतियों में भी शहरों को 24 घंटे, गांव 18 घंटे और तहसीलों को 20 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी साधुवाद के पात्र हंै।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने जब सूबे की सत्ता संभाली थी तब ऊर्जा के क्षेत्र में बेहद बुरे हालात थे। प्रदेश में सवा लाख मजरों यानी की करीब 2 करोड़ परिवारों ने आज तक रोशनी नहीं देखी थी। अखिलेश जी की सरकार में वीआईपी जिलों में और जाति-धर्म देखकर बिजली दी जाती थी। ऐसे में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने एक साल के भीतर उन 45 लाख घरों तक बिजली का कनेक्शन पहुंचाया, जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची थी। इनमें 20 लाख परिवारों तक मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। अखिलेश जी अपने पांच साल के सरकार में भी इतने कनेक्शन नहीं बांट पाये।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव जी अपने पांच साल के सरकार में उ0प्र0 में अधिकतम 15 हजार 501 मेगावाट बिजली ही दे पाये थे। जबकि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार 20 हजार 837 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर रही है। अखिलेश जी सरकार में लगाये गये घटिया ट्रांसफार्मरों को भी बदलने और उनको अपगे्रड करने का काम किया गया है। एक साल के भीतर योगी सरकार ने तीन लाख घटिया ट्रांसफार्मर बदले गये है जो कि अखिलेश जी की सरकार में लगाये गये थे और जिनके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित होती थी। ट्रांसफार्मर जलने की शिकायते मिलते ही 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया गया है। यही नहीं सोशल साइट पर भी खुद ऊर्जा मंत्री की सक्रियता रखते हुए आम जनता की तरफ से आने वाली हर शिकायत पर खुद नजर रखते है और उसे सुनकर तत्काल निराकरण भी करा रहे हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि लगातार बेहतर होती हुई बिजली व्यवस्था से श्रीमान अखिलेश जी और उनकी पार्टी के लोग परेशान हैं और इसीलिए हताशा भरे बयान दे रहे हैं।

Comments (0)

मोदी-योगी का नेतृत्व विकास के नए आयाम गढ़ रहा है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 30 June 2018 by admin

लखीमपुर/लखनऊ 30 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखीमपुर पहुंचकर उन्होंने सदर विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सरस्वती पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय मिश्र टेनी के 4 वर्षो के विकास कार्यो की विकास पत्रिका का विमोचन किया। कार्यकर्ताओं से मिले समन्वय बैठक में मार्गदर्शन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि बेरोजगारी के भय से कांग्रेस-सपा-बसपा सिद्धांतविहीन गठजोड़ कर रहे है। प्रदेश से नकारे जा चुके सपा-बसपा व कांग्रेस को प्रदेश की स्वाभिमानी जनता एक बार फिर नकारेगी।img_20180630_wa0034
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में मजबूती से फैलाया जा रहा है। उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई गैस मिली, गांवों के विद्युतीकरण के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में हर घर को छत देने के भागीरथ प्रयास से जनता भाजपा से जुड़ गयी है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के अनुरूप विकसित राष्ट्र बन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री मोदी-योगी व सांसद अपने कार्यकाल का ब्यौरा जनता के समक्ष रख रहे है, इससे पहले किसी दल ने ऐसा नहीं किया, ये स्वस्थ्य राजनीतिक परम्परा का शुभारम्भ है, जो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का एक-एक जन प्रतिनिधि कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजना का लाभ आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्दुम्म जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह सेलू, बाला प्रसाद अवस्थी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी के आलावा उपाध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा, बब्लू सिंह, डीसीवी अध्यक्ष विनीत सवार, नरेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया

Posted on 30 June 2018 by admin

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2018 के अवसर पर जनपद सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि 21 जून, 2018 को जनपद में सम्पन्न हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में 01 लाख 63 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। जनपद को यह कीर्तिमान ॅवतसक त्मबवतके व िप्दकपं द्वारा प्रदान किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि जनपद सहारनपुर में ‘योगा विथ सेल्फी’ कार्यक्रम में 15 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया तथा इसमें भी जनपद ने एक विश्व कीर्तिमान बनाया। इसके अलावा ‘साइन फाॅर योगा’ कार्यक्रम में 11 हजार लोग शामिल हुए, जिसमें लोगों ने एक बड़े पोस्टर पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। इसमें भी जनपद ने विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्होंने बताया कि ये सभी विश्व कीर्तिमान गिनीज़ बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराए गए हैं, जिनके शीघ्र प्राप्त होने की आशा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in