Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी जी की जनस्वीकार्यता से घबराया हुआ है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 June 2018 by admin

img_20180624_wa0072लखनऊ 24 जून 2018,प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया - योगी आदित्यनाथ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छिबरामऊ कन्नौज में पूर्व सहकारिता मंत्री स्व0 रामप्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री त्रिपाठी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व संगठनात्मक रूप से तथा जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी को प्रेरणा देता है। केन्द्र व प्रदेश सरकारें भाजपा सरकारें जनकल्याण के कार्यो से हम अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ रहे है, कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी जी की जनस्वीकार्यता से घबराएं हुए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी की पुष्य तिथि पर कन्नौज के छिबरामऊ में कहा कि स्व0 त्रिपाठी से सतत जनता के हित में सोचने और काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी राजनीति के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं। राहुल की चार पीढ़ियों ने कभी भी मंदिर का रुख नहीं किया। मंदिर में श्रद्धा के साथ जाना चाहिए, दिखावा और राजनीति के लिए नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया है। कुम्भ के मेले में दुनिया के सामने देश का नया रूप दिखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दुनिया में देश के प्रति अविश्वास था, अब पूरी दुनिया में विश्वास जागा है। चीन की हेकड़ी खत्म हो गई है। कश्मीर में जवानों को शहीद होना पड़ता है, उन पर पथराव करने वालों और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के चेहरे सामने आ चुके हैं। लश्कर ए तैयबा की भाषा बोलने वाली कांग्रेस से देश को मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ केंद्र सरकार एक्शन ले रही है तो कांग्रेस और उसके नेता परेशान हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष फर्रूखाबाद व कन्नौज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in