Categorized | लखनऊ.

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने मगहर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री जी की रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक तथा स्थल निरीक्षण किया।

Posted on 24 June 2018 by admin

लखनऊ 24 जून 2018, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मगहर (संतकबीर नगर) में 28 जून को होने वाली रैली की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों के लिए गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा रैली स्थल का निरीक्षण किया। डा0 पाण्डेय के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी रहे।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मगहर में रैली स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। रैली में हर आवश्यकता का निरीक्षण कर चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। पत्रकारों से बात करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि कबीरदास जी समता और समरसता के प्रतिनिधि संत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संतकबीर दास जी को नमन और वंदन करने मगहर आ रहे है। पार्टी के बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम से भाजपा आज इस मुकाम पर है। भाजपा कभी भी राष्ट्रवाद से समझौता नहीं कर सकती, कश्मीर पर निर्णय लेकर यह साबित कर दिया है। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान तक पहुंच रहा है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। तथा व्यवस्था सम्बन्धी लोगों का मार्गदर्शन किया एवं रैली से जुड़े सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ रैली को सफल बनाएं जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पाण्डेय ने भी मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in