Categorized | लखनऊ.

भारत वर्ष के मुसलमानों में शिया मुसलमानों की परसेन्टेज 14 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक है - बुक्कल नवाब

Posted on 24 June 2018 by admin

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमा।
हम अभी से क्या बताए क्या हमारे दिल में है।।

bhukhal-nawabभारत वर्ष के मुसलमानों में शिया मुसलमानों की परसेन्टेज 14 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक है। जो कि आप स्वयं गूगल पर देख सकते है। शिया मुसलमान उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक है अगर शिया मुसलमानों के बारे में किसी राजनैतिक पार्टी ने कुछ किया है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।
1. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सन् 1999 में लखनऊ के बीसों साल से बंद पड़े शिया मुसलमानों के जुलूस खुलवाए जाने का कार्य किया।
2. माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने शिया मुसलमान श्री मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाया।
3. माननीय योगी जी ने शिया मुसलमान श्री मोसिन रज़ा को राज्यमंत्री और स्वयं मुझे सदस्य विधान परिषद बनाया है।
4. श्री हैदर अब्बास उर्फ चाँद शिया मुसलमान को अल्पसंख्यक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाया गया।
5. श्री गयारूल हसन रिज़वी शिया मुसलमान को छंजपवदंस डपदवतपजल ब्वउउपेेपवद का अध्यक्ष बनाया गया।
6. माननीय योगी जी ने शिया मुसलमानों की मोहब्बत में शिया मुसलमानों के पहले इमाम के जन्मदिन की छुट्टी को कैन्सिल नहीं होने दिया आदि आदि…

इसके विपरीत
- बहुजन समाज पार्टी ने शिया मुसलमानों के धर्मगुरूओं और शिया मुसलमानों, स्वयं हमे बुक्कल नवाब को जेल भेजा शिया मुसलमान होने के कारण।
- आजम खाँ के कहने पर चलने वाली समाजवादी पार्टी ने शिया धर्मगुरूओं पर बरबरता से लाठियाँ चलवाई और संगीन अपराधिक मुकदमें दर्ज करवाये।
- कांग्रेस लीडर अहमद पटेल ने शियों के कबरस्तान ;शाहे मर्दाद्ध नई दिल्ली की ज़मीन कब्जा करवाई वापस मांगने पर उ0प्र0 से चार-पांच सौ बसों में इण्डिया गेट पर प्रदर्शन करने वालों शिया धर्मगुरूओं व शिया मुसलमानों पर बरबरता पूर्वक कई बार लाठियाँ चार्ज कराई।
अब समय आगया है कि हम सारे कम से कम 80 प्रतिशत शिया मुसलमान पूरे प्रदेश में शिया धर्मगुरूओं और असरदार शिया मुसलमानों से मिलकर शिया समाज का वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलवाए जाने का कार्य करें।
राम मंदिर बनवाए जाने में हम 98: शिया-हिन्दू भाईयों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े है जो मुलसमान राम मंदिर और बाबरी मस्ज़िद के नाम पर अपनी रोटिया सेक रहे है और हिन्दू-मुसलमानों में फ़साद/तनाव पैदा कर रहे है उनके चेहरों को बेनकाब करने का समय आ गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in