Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है।

Posted on 08 June 2018 by admin

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 08.06.2018
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है। मंत्री अपने विभाग का कामकाज देखने की जगह बड़ी-बड़ी खाली हुई कोठियों के इंतजार में बैठे हैं। भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक तक सरकार में बेलगाम रिश्वतखोरी की शिकायतें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है। महामहिम राज्यपाल तक को इस सम्बंध में पत्र लिखना पड़ रहा है। जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
श्री यादव आज जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी आरक्षण में भ्रष्टाचार करना चाहती है। हमारी मांग है कि जनगणना के आधार पर आनुपातिक अवसर, सम्मान और अधिकार की व्यवस्था होनी चाहिए। अब तो आधार का आधार लेकर आसानी से जाति गणना हो सकती है। प्रदेश में विकास ठप्प है। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था की हालत शोचनीय है। महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित हैं। कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है। अवैध खनन पर रोक नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जबकि भाजपा बदले की भावना से काम करती हैं। भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। उसने अपने वादे नहीं निभाए। उसने अपने वादे के अनुसार न लैपटाॅप दिया और नहीं डाटा फ्री किया। समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटाॅप बांटे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं और नहीं डाक्टर। एक्सरे, सीटी स्कैन, पैथालाॅजी जांच आदि की व्यवस्थाएं फेल हैं। स्कूलों में बच्चों को समय से किताबें, बैग, जूते-मोजे तक नहीं मिल पा रहे हैं जो बांटे वे घटिया किस्म के थे। शिक्षा विभाग में अभी तबादलों का दौर जारी हैं। मंत्रियों के स्टाफ पर भी उंगली उठने लगी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के दो बजटों में जनता को कोई राहत नहीं मिली है। जनता निराश और दुःखी है। भाजपा की दुःख देने वाली सरकार बन गई है। जनता को बहकाने के लिए चैपाल का ढोंग हो रहा हैं। समाज में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा लेकिन अगले चुनाव में रोजगार, कृषि, मंहगाई और भ्रष्टाचार मुद्दा बनेगा। मुद्दा भटकाने और बहकाने की भाजपा की राजनीति के दिन अब बीत चले है। जनता जागरूक और सतर्क हैं। वह 2019 के इंतजार में हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in